Home Citizen News Amul Ghee Butter Price Hike : अमूल ने घी के दाम 50...

Amul Ghee Butter Price Hike : अमूल ने घी के दाम 50 रुपये और बढ़ाकर दिया झटका ! अब 1 किलो खरीदने के लिए देने होंगे ₹680, बटर भी महंगा, क्या आप भी खाते हो अमूल घी ?

Amul Ghee Butter Price Hike : त्योहारी सीजन से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल (Amul) ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग पैक की कीमतों में ₹3 से लेकर ₹50 तक का इजाफा किया है। इसके बाद 1 किलो घी का कार्टन ₹630 से बढ़कर ₹680 का हो गया है। वहीं, 100 ग्राम बटर का पैक अब ₹63 की जगह ₹66 में मिलेगा।

Amul Ghee Butter Price Hike
Amul Ghee Butter Price Hike

Written by Kajal Panchal • Published on : 4 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। खासकर त्योहारी सीजन में घी और बटर की खपत बढ़ने के कारण लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है।

अमूल घी और बटर की नई कीमतें क्या हैं ?

अमूल ने अपने कई लोकप्रिय डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। नए रेट के अनुसार 1 किलो घी के कार्टन पर ₹50 की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 500 ग्राम घी के पाउच और बटर के अलग-अलग पैक भी महंगे हो गए हैं।

Amul Ghee Butter Price Hike
Amul Ghee Butter Price Hike
अमूल प्रोडक्टपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन)₹630₹680₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच)₹325₹345₹20
बटर (100 ग्राम पैक)₹63₹66₹3
बटर (500 ग्राम पैक)₹310₹325₹15

GST घटने के बाद अमूल ने 700 प्रोडक्ट्स किए थे सस्ते

सितंबर 2025 में GST की दरों में कटौती के बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें कम की थीं। उस समय डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया था। इसके बाद घी और बटर के दामों में भी राहत मिली थी। 1 लीटर घी के कार्टन की कीमत ₹650 से घटकर ₹610 हो गई थी। वहीं, 5 लीटर घी का टिन ₹3,275 से घटकर ₹3,075 का हो गया था।

Amul Ghee Butter Price Hike
Amul Ghee Butter Price Hike

इसी तरह 100 ग्राम बटर का पैक ₹62 से घटकर ₹58 और 500 ग्राम बटर का पैक ₹305 से घटकर ₹285 का हो गया था। हालांकि, अब कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी होने से GST कटौती से मिली राहत का कुछ हिस्सा कम हो गया है।

गुजरात में अमूल काउ घी की सप्लाई प्रभावित

कीमतें बढ़ने के साथ अमूल के कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स की उपलब्धता को लेकर भी परेशानी सामने आ रही है। गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद के दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में घी का स्टॉक पहले के मुकाबले कम मिल रहा है। गणेश उत्सव के बाद घी की मांग बढ़ने से खासतौर पर अमूल काउ घी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। मंगलवार को अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके में स्थित एक डी-मार्ट आउटलेट पर अमूल घी और बटर का स्टॉक भी उपलब्ध नहीं था।

हालांकि, सप्लाई से जुड़ी यह समस्या केवल गुजरात तक सीमित नहीं रही है। इससे पहले जुलाई और सितंबर में पुणे और कोलकाता में भी अमूल के कुछ प्रोडक्ट्स की सप्लाई प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई थीं।

नकली घी पर कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ी

Amul Ghee Butter Price Hike
Amul Ghee Butter Price Hike

अमूल के घी की कीमतों में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह ब्रांडेड घी की बढ़ती मांग बताई जा रही है। अमूल से जुड़े एक कोऑपरेटिव लीडर के मुताबिक, गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने के बाद उपभोक्ताओं का रुझान ब्रांडेड घी की तरफ बढ़ा है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement