Home Citizen News PUC Certificate New Rules 2026 : अब 3 साल तक नहीं कराना...

PUC Certificate New Rules 2026 : अब 3 साल तक नहीं कराना होगा PUC रिन्यू ! क्या आपकी गाड़ी भी नए नियम में शामिल है ?

PUC Certificate New Rules 2026 : केंद्र सरकार ने देशभर में वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC (Pollution Under Control) की वैधता अवधि में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब BS-VI मानक वाली 6 साल तक पुरानी निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 से 10 साल पुरानी निजी गाड़ियों को हर साल PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। इसके अलावा 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों के लिए 6 महीने की वैधता निर्धारित की गई है।

PUC Certificate New Rules 2026
PUC Certificate New Rules 2026

Written by Kajal Panchal • Published on : 20 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। गुरुवार को राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद नए नियम लागू हो गए हैं। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सिक्सटीन्थ अमेंडमेंट) रूल्स, 2026 के तहत किए गए हैं। नए नियमों में निजी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

BS-VI निजी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए क्या है नया नियम ?

नए नियमों के अनुसार, BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों की उम्र के आधार पर PUC सर्टिफिकेट की वैधता तय की गई है।

PUC Certificate New Rules 2026
PUC Certificate New Rules 2026
  • 6 साल तक पुरानी निजी गाड़ी: 3 साल तक PUC वैध।
  • 6 से 10 साल पुरानी निजी गाड़ी: 1 साल तक PUC वैध।
  • 10 साल से ज्यादा पुरानी निजी गाड़ी: 6 महीने तक PUC वैध।

वहीं, BS-VI मानक वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

  • 6 साल तक पुराना कॉमर्शियल वाहन: 2 साल तक PUC वैध।
  • 6 से 10 साल पुराना कॉमर्शियल वाहन: 1 साल तक PUC वैध।
  • 10 साल से ज्यादा पुराना कॉमर्शियल वाहन: 6 महीने तक PUC वैध।

पुराने BS मानक वाले वाहनों के लिए कितनी होगी वैधता ?

सरकार ने पुराने BS मानक वाले वाहनों के लिए भी PUC सर्टिफिकेट की वैधता स्पष्ट की है। BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट 3 महीने तक वैध रहेगा। वहीं, BS-IV मानक वाले वाहनों के लिए इसकी वैधता 6 महीने निर्धारित की गई है।

इसका मतलब है कि वाहन का BS मानक और उसकी उम्र, दोनों PUC सर्टिफिकेट की वैधता तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

PUC रिन्यूअल की तारीख को लेकर भी नियम स्पष्ट

नए नियमों में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की तारीख को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किया गया है।

अगर वाहन मालिक मौजूदा PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराता है, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति की तारीख से प्रभावी होगा। हालांकि, एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से लागू होगा।

इसके अलावा, नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए PUC सर्टिफिकेट पर बदली हुई वैधता अवधि पहली बार रिन्यूअल कराने के बाद लागू होगी।

BS मानक क्या होते हैं और इनका प्रदूषण से क्या संबंध है ?

BS का पूरा नाम भारत स्टेज (Bharat Stage) है। ये वाहनों से निकलने वाले प्रदूषकों की अधिकतम सीमा तय करने वाले उत्सर्जन मानक हैं। इन मानकों का उद्देश्य वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

हर नए BS मानक के साथ वाहनों के उत्सर्जन को लेकर नियम और सख्त किए गए हैं। भारत में BS-IV के बाद सीधे BS-VI मानक लागू किया गया था। BS-VI मानक 1 अप्रैल 2020 से पूरे देश में लागू हुआ। BS-VI वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पहले के मुकाबले अधिक सख्त उत्सर्जन मानक निर्धारित किए गए हैं।

PUC सर्टिफिकेट में क्या जांच होती है ?

PUC यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होता है कि जांच के समय वाहन से निकलने वाला धुआं निर्धारित प्रदूषण सीमा के भीतर है।

इसके लिए अधिकृत PUC केंद्र पर वाहन के उत्सर्जन की जांच की जाती है। जांच के दौरान यह देखा जाता है कि वाहन से निकलने वाले प्रदूषकों का स्तर तय सीमा के अंदर है या नहीं। अगर वाहन निर्धारित सीमा से ज्यादा प्रदूषण फैलाता है, तो उसे PUC सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाता।

नए नियमों के लागू होने से खासतौर पर नई BS-VI निजी गाड़ियों के मालिकों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें बार-बार PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, पुराने और कॉमर्शियल वाहनों के मालिकों को निर्धारित समय के अनुसार सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement