Home Citizen News NEET UG 2027 Exam Mode : क्या फिर OMR शीट पर होगी...

NEET UG 2027 Exam Mode : क्या फिर OMR शीट पर होगी परीक्षा ? जानिए क्यों अटका CBT मोड !

NEET UG 2027 Exam Mode : मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-यूजी 2027 परीक्षा के कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होने पर संशय बढ़ गया है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले साल भी परीक्षा पुराने पेन-पेपर मोड यानी ओएमआर शीट पर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, परीक्षा के मोड को लेकर अंतिम फैसला केंद्र सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लिया जाएगा।

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

Written by Kajal Panchal • Published on : 20 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : दरअसल, नीट परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने मई 2026 में घोषणा की थी कि वर्ष 2027 से नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। लेकिन अब इस बदलाव को लागू करने में कई व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।

जनवरी 2027 में आएगी नीलेकणि कमेटी की रिपोर्ट

परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी को परीक्षा व्यवस्था में सुधार और भविष्य की चुनौतियों पर सुझाव देने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले इसकी रिपोर्ट अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद थी, लेकिन अब जनवरी 2027 तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि NEET UG 2027 परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी या कंप्यूटर आधारित CBT मोड में। परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी NTA की होगी, जबकि परीक्षा के मोड पर फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा।

25 लाख छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र तैयार करना बड़ी चुनौती

नीट परीक्षा में हर साल करीब 22 से 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने के लिए पर्याप्त परीक्षा केंद्र तैयार करना आसान नहीं होगा।

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

इस चुनौती को समझने के लिए जेईई मेन परीक्षा का उदाहरण लिया जा सकता है। अप्रैल 2026 के सत्र में करीब 11.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनकी परीक्षा 9 शिफ्टों में 584 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

वहीं, नीट में करीब 22.7 लाख अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था करनी होगी। जेईई मेन के औसत के आधार पर एक शिफ्ट में लगभग 1.23 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा हो सकती है। इस क्षमता के हिसाब से नीट के लिए करीब 20 शिफ्टों की जरूरत पड़ेगी। यदि प्रतिदिन दो शिफ्ट में परीक्षा कराई जाती है तो पूरी परीक्षा संपन्न कराने में करीब 10 दिन लग सकते हैं।

इसके विपरीत, यदि सभी छात्रों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में करानी हो तो लगभग 10,750 परीक्षा केंद्रों की जरूरत पड़ सकती है।

CBT मोड में अलग-अलग प्रश्नपत्र बनाना भी चुनौती

कंप्यूटर आधारित परीक्षा कई शिफ्टों में कराने पर हर शिफ्ट के लिए अलग प्रश्नपत्र तैयार करना होगा। ऐसे में सभी प्रश्नपत्रों का कठिनाई स्तर समान रखना एक बड़ी चुनौती होगी।

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

जेईई मेन में अलग-अलग शिफ्टों के अंकों में अंतर को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू है। हालांकि, नीट में इस प्रक्रिया को लागू करना आसान नहीं होगा।

इसका प्रमुख कारण यह है कि नीट के लगभग आधे सवाल बायोलॉजी विषय से होते हैं। ऐसे में अलग-अलग शिफ्टों में पूछे गए बायोलॉजी के प्रश्नों के कठिनाई स्तर का सही आकलन करना और उनमें समानता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कंप्यूटर, बिजली और सुरक्षा के इंतजाम भी जरूरी

CBT मोड में परीक्षा कराने के लिए केवल कंप्यूटर सेंटर तैयार करना ही पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए निर्बाध बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, तकनीकी कर्मचारियों, कंप्यूटर सिस्टम और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी करने होंगे।

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की परीक्षा को कम समय में व्यवस्थित तरीके से आयोजित करना NTA के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। जनवरी 2027 में कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा से जुड़ी तैयारियों के लिए भी सीमित समय बचेगा।

क्या हाइब्रिड मोड बन सकता है विकल्प ?

यदि नीलेकणि कमेटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा की सिफारिश करती है, तब भी पेन-पेपर मोड से सीधे CBT मोड में बदलाव करने के बजाय हाइब्रिड मोड अपनाने का विकल्प सामने आ सकता है।

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

इस व्यवस्था के तहत बड़े शहरों और मेट्रो शहरों में छात्रों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा का विकल्प दिया जा सकता है, जबकि छोटे शहरों में शुरुआती एक-दो साल तक पेन-पेपर मोड जारी रखा जा सकता है।

इस दौरान देशभर में CBT परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद पर्याप्त बुनियादी ढांचा तैयार होने पर पूरी परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में बदला जा सकता है।

पहले जेईई परीक्षा को पेन-पेपर से CBT मोड में बदलते समय भी हाइब्रिड व्यवस्था अपनाई गई थी।

NEET 2027 के अभ्यर्थियों को अभी करना होगा इंतजार

NEET UG 2027 Exam Mode
NEET UG 2027 Exam Mode

Please also read this article :

फिलहाल NEET UG 2027 के परीक्षा मोड को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जनवरी 2027 में नीलेकणि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर फैसला ले सकता है। ऐसे में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Smartphone Screen Guard BIS Rule : स्मार्टफोन स्क्रीनगार्ड के लिए BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए नियम, क्या अब घटिया क्वालिटी वाले गार्ड नहीं बिक सकेंगे ?

Punjab Roadways Strike : पंजाब में 22 सितंबर से बस सेवा पर ब्रेक! 6500 कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, 2700 बसों का संचालन प्रभावित होने का दावा, जानिए क्यों कर रहे हड़ताल ?

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement