Home Crime 5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers : प्रेमी के साथ...

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers : प्रेमी के साथ नई जिंदगी का सपना… लेकिन पहुंच गईं सलाखों के पीछे ! आखिर क्या मिला इस फैसले से ? आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी मेरठ जेल में बंद 5 महिलाओं की है ये कहानी ?

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers : कभी किसी ने प्यार के नाम पर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची, तो किसी ने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। मकसद एक ही बताया गया—प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना। लेकिन जिस भविष्य के सपने देखे गए थे, उसकी जगह अब मेरठ जिला जेल की बैरकों ने ले ली है।

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers

Written by Kajal Panchal • Published on : 29 July 2026

IBN24 News Network मेरठ जिला जेल में इस समय पति की हत्या के आरोप में पांच महिलाएं बंद हैं। इनमें हर महिला की कहानी अलग है, लेकिन आरोप लगभग एक जैसे हैं। किसी पर पति को सांप से डसवाकर मारने का आरोप है, तो किसी पर हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाने का। आज ये महिलाएं जेल के नियमों के तहत घास छील रही हैं, सफाई कर रही हैं, खाना बना रही हैं या फिर सिलाई का काम कर रही हैं।

दामिनी: स्कूल की प्रिंसिपल से जेल की लाइब्रेरी तक का सफर

हस्तिनापुर की रहने वाली दामिनी कभी एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति अतुल पवार को दूध में नींद की गोलियां देकर बेहोश किया और फिर प्रेमी तुषार व दो सपेरों की मदद से सांप से डसवाकर हत्या करवा दी।

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers

करीब नौ दिन पहले मेरठ जेल पहुंची दामिनी अब महिला बैरक में रह रही हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार, वह अक्सर अपने छह साल के बेटे को याद कर भावुक हो जाती हैं। उन्होंने जेल में महिला बंदियों और उनके बच्चों को पढ़ाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें लाइब्रेरी और शिक्षण से जुड़ा काम सौंपा गया।

मुस्कान रस्तोगी: जिसने पूरे देश को चौंका दिया

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी पिछले 17 महीनों से जेल में बंद हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया।

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers

जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान की जेल में जन्मी बेटी की देखभाल प्राथमिकता है, इसलिए उन्हें कोई नियमित कार्य नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है।

कोमल: “प्यार में सब कुछ खो दिया”

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers

बीएसएफ जवान के हत्या मामले में आरोपी कोमल आज जेल की रसोई में खाना बनाती हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, वह अक्सर अन्य महिला बंदियों से कहती हैं कि एक गलत फैसले ने उनका पूरा परिवार बिखेर दिया।

कभी आरामदायक जिंदगी जीने वाली कोमल अब जेल की दिनचर्या का हिस्सा हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहती हैं।

रविता: हत्या के बाद रची गई सांप के काटने की कहानी

बहसूमा क्षेत्र की रहने वाली रविता पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला दबाकर हत्या की और बाद में घटनास्थल पर सांप छोड़कर मौत को हादसा दिखाने की कोशिश की।

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers

करीब 15 महीने से जेल में बंद रविता को सफाई, खाना बनाने और घास छीलने जैसे काम दिए गए हैं। जेल अधिकारी बताते हैं कि वह योग भी करती हैं और परिवार से मिलने पर अपने किए पर पछतावा जताती हैं।

अंजली: मंदिर के बाहर बुलाया, फिर चली गोली

अंजली पर आरोप है कि उन्होंने रात में अपने पति राहुल को फोन कर मंदिर के पास बुलाया, जहां पहले से मौजूद उनके प्रेमी अजय ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

5 Women Accused of Killing Husbands for Lovers

फिलहाल अंजली मेरठ जेल की महिला बैरक में हैं। उन्हें सफाई और झाड़ू-पोछा का काम दिया गया है। खाली समय में वह कपड़े सिलती हैं और धार्मिक ग्रंथ सुनती हैं।

प्यार की तलाश या जिंदगी की सबसे बड़ी भूल ?

इन पांचों मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं, लेकिन एक समानता साफ दिखाई देती है—प्रेम संबंधों के चलते अपने जीवनसाथी की हत्या कराने या उसमें शामिल होने के गंभीर आरोप। जिन रिश्तों के सहारे नई शुरुआत की उम्मीद थी, वे अब अदालतों में चल रहे मुकदमों और जेल की सलाखों तक सिमट गए हैं।

नोट: इस खबर में वर्णित सभी महिलाएं संबंधित मामलों में आरोपी हैं। इन मामलों की न्यायिक प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय संबंधित अदालत द्वारा ही दिया जाएगा।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement