Home Citizen News CJP Rejects Government Talks Again : लगातार दूसरे दिन CJP ने सरकार...

CJP Rejects Government Talks Again : लगातार दूसरे दिन CJP ने सरकार की बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- बातचीत करनी है तो जंतर-मंतर आइए, क्या बनेगी बातचीत की राह ?

CJP Rejects Government Talks Again : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दावा किया कि केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए उसे आमंत्रित किया है। हालांकि CJP ने स्पष्ट कर दिया कि वह किसी मंत्री के आवास या सरकारी कार्यालय में बातचीत करने नहीं जाएगी। संगठन ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में समाधान चाहती है तो जंतर-मंतर या किसी न्यूट्रल स्थान पर वार्ता करे।

CJP Rejects Government Talks Again
CJP Rejects Government Talks Again

Written by Kajal Panchal • Published on : 23 July 2026

IBN24 News Network : जंतर-मंतर पर मीडिया से बातचीत करते हुए CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है। सौरव दास ने कहा कि आंदोलनकारी किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि सरकार यदि गंभीर है तो वह आंदोलन स्थल जंतर-मंतर पर आए या किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत आयोजित करे। इससे पहले बुधवार को भी CJP ने इसी कारण नड्डा के साथ प्रस्तावित बैठक को ठुकरा दिया था।

अन्ना हजारे छात्रों के समर्थन में उतरे

CJP Rejects Government Talks Again
CJP Rejects Government Talks Again

उधर महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वे भावुक भी नजर आए। हालांकि तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें कुछ देर बाद प्रदर्शन स्थल छोड़ना पड़ा। उनके जाने के बाद भी समर्थकों का मौन प्रदर्शन जारी रहा।

CJP आंदोलन से जुड़े आज बड़े अपडेट

1. दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन दूसरे दिन भी बंद

CJP Rejects Government Talks Again
CJP Rejects Government Talks Again

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। इससे हजारों यात्रियों और ऑफिस जाने वाले लोगों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ा, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए।

2. आलिया भट्ट ने छात्रों का किया समर्थन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि छात्रों का संकल्प पूरे देश से सवाल करता है कि क्या हम वास्तव में उन युवाओं की आवाज सुन रहे हैं जो देश का भविष्य हैं।

3. सोनम वांगचुक की पत्नी का बयान

CJP Rejects Government Talks Again
CJP Rejects Government Talks Again

26 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि छात्रों को अपराधियों की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं को प्रधानमंत्री आवास जाने की बजाय जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था।

4. पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

CJP Rejects Government Talks Again
CJP Rejects Government Talks Again

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

5. दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

CJP Rejects Government Talks Again
CJP Rejects Government Talks Again

CJP के प्रदर्शन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के कारण राजधानी की कई सड़कें बंद हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन पर सभी की नजरें

लगातार बढ़ते प्रदर्शन, सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत को लेकर बने गतिरोध, अदालत में होने वाली सुनवाई और छात्रों के समर्थन में सामने आ रहे सार्वजनिक चेहरों के कारण CJP का आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार और आंदोलनकारी किसी साझा समाधान तक पहुंच पाते हैं या आंदोलन और तेज होगा।

(नोट: यह समाचार उपलब्ध बयानों और दावों पर आधारित है। सरकार की ओर से बातचीत के दावे पर आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध होने पर खबर अपडेट की जा सकती है।)

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement