Home National Mirabai Chanu Asian Games Medal : एशियन गेम्स में 28 साल बाद...

Mirabai Chanu Asian Games Medal : एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, जानिए इससे पहले किस भारतीय ने जीता था मेडल ?

Mirabai Chanu Asian Games Medal : भारत को एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद मेडल मिला है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया।

Mirabai Chanu Asian Games Medal
Mirabai Chanu Asian Games Medal

Written by Kajal Panchal • Published on : 23 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : मीराबाई चानू का यह एशियन गेम्स में पहला मेडल है। इससे पहले भारत को 1998 के एशियन गेम्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया था। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद मीराबाई ने इस खेल में भारत को पोडियम तक पहुंचाया है।

स्नैच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो उठाया

मीराबाई ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का भार उठाकर कुल 198 किलोग्राम का स्कोर बनाया।

Mirabai Chanu Asian Games Medal
Mirabai Chanu Asian Games Medal

मीराबाई का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहले ही ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं। अब एशियन गेम्स का मेडल भी उनके करियर की उपलब्धियों में शामिल हो गया है।

एशियन गेम्स में मीराबाई का सफर

मीराबाई ने 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। उस समय 19 साल की उम्र में उन्होंने 9वां स्थान हासिल किया था।

इसके बाद 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में वह पीठ की चोट के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में मीराबाई पदक के बेहद करीब पहुंची थीं, लेकिन चोट के कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अब 2026 के आइची-नागोया एशियन गेम्स में उन्होंने 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर एशियन गेम्स में अपना पहला पदक हासिल कर लिया।

भारत को चौथे दिन मिला चौथा मेडल

एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के खाते में कुल चार मेडल आए। इनमें मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल भी शामिल है। शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में भारत ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। महिला टीम में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान ने 331 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Mirabai Chanu Asian Games Medal

वहीं पुरुष स्कीट टीम में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को एक और मेडल दिलाया।

मनु भाकर मेडल से चूकीं

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर महिलाओं के 10 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने फाइनल में 181.1 अंक हासिल किए।

Mirabai Chanu Asian Games Medal

टीम इवेंट में भी भारतीय टीम मामूली अंतर से मेडल से चूक गई। मनु भाकर, ईशा और सुरुचि की भारतीय टीम ने कुल 1719 अंक हासिल किए। वियतनाम की टीम के भी 1719 अंक थे, लेकिन वियतनाम ने ज्यादा परफेक्ट-10 लगाए थे।

परफेक्ट-10 के आधार पर वियतनाम ने भारत को पीछे छोड़ा

जब दो टीमों का स्कोर बराबर होता है, तो ज्यादा परफेक्ट-10 के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। वियतनाम की टीम ने कुल 46 परफेक्ट-10 लगाए, जबकि भारतीय निशानेबाज 44 परफेक्ट-10 ही लगा सके।

इस तरह बराबर स्कोर होने के बावजूद भारत ब्रॉन्ज मेडल से चूक गया। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।

मेडल टैली में चीन टॉप पर

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में चीन 45 गोल्ड समेत कुल 72 मेडल के साथ शीर्ष पर है। जापान 13 गोल्ड समेत 60 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि साउथ कोरिया 7 गोल्ड और कुल 36 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के खाते में अब 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल हैं। उपलब्ध मेडल टैली के अनुसार भारत 12वें स्थान पर है।

मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल ने भारत की वेटलिफ्टिंग में लंबे समय से चली आ रही मेडल की कमी को खत्म किया है। अब भारतीय फैंस को बाकी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों से और पदकों की उम्मीद है।

Please also read this article :

LinkedIn Marketing Tips for Professionals : अपना नेटवर्क बनाने और बढ़ाने के 5 बेहतरीन तरीके

इतिहास

इतिहास

ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना

LinkedIn Marketing Tips for Professionals : अपना नेटवर्क बनाने और बढ़ाने के 5 बेहतरीन तरीके

Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use

Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use

Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement