Home National Chamba Bus Accident : एक झटके में उजड़ गए 7 परिवार !...

Chamba Bus Accident : एक झटके में उजड़ गए 7 परिवार ! यात्रियों से भरी बस 50 मीटर नीचे गिरी, अंदर का मंजर देख कांप उठेंगे

Chamba Bus Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Chamba Bus Accident
Chamba Bus Accident

Written by Kajal Panchal • Published on : 8 August 2026

IBN24 NEWS NETWORK : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसे ने इलाके को दहला दिया। बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस चालुंज मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बस करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस के अंदर फंसे यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

बैरागढ़ से चंबा जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक निजी बस सुबह करीब 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बैरागढ़ से कुछ दूरी पर बैरागढ़-तीसा मार्ग पर चालुंज मोड़ के पास बस अचानक बेकाबू हो गई।

पहले बस सड़क पर पलटी और फिर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। पहाड़ी इलाका और सड़क की स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

बस के अंदर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पलटते ही अंदर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे।

Chamba Bus Accident

स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में मदद की। जेसीबी की सहायता से बस को हटाया गया और उसके अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, फायर सर्विस और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंचे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार NDRF की टीम को भी राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है।

7 लोगों की मौत, 11 घायल

इस हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार 11 घायलों में से 6 को चंबा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में इन लोगों की मौत

उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

  • जगदेव शर्मा (48), निवासी बाहला
  • हरदेई (45), पत्नी जगदेव, निवासी बाहला
  • देसराज (35), निवासी बाहला
  • तेज सिंह (30), निवासी सत्यास
  • जगदेई (24), पत्नी हरिलाल, निवासी बाहला
  • नीलमा (34), पत्नी मोती सिंह, निवासी देवीकोठी
  • रूप सिंह (35), निवासी चिल्ली — बस चालक

ये 11 यात्री घायल

हादसे में घायल यात्रियों की सूची में शामिल हैं:

  • कर्ण सिंह (18), बैरागढ़
  • शुशमिता (32), अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  • प्रियंका (5), देवीकोठी
  • हर्षिता (4), देवीकोठी
  • पानो देवी (41), डरयाला
  • कावया (11), देवीकोठी
  • धनी (40), रड्यून्ड
  • धर्मो देवी (62), धुलेई
  • विजय कुमार (34), सखाल
  • अर्पित मंगल (11), डरियाला
  • नेहा (10), देवीकोठी

हादसे की वजह क्या थी ?

Chamba Bus Accident
Chamba Bus Accident

फिलहाल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। चंबा के एसपी विजय सकलानी के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत

स्थानीय प्रशासन की ओर से हादसे में घायल यात्रियों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दिए जाने की जानकारी सामने आई है। मृतकों के परिजनों को भी जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा में फिर सामने आया पहाड़ी सड़क का खतरा

चंबा का पहाड़ी इलाका संकरी और घुमावदार सड़कों के लिए जाना जाता है। बैरागढ़-तीसा मार्ग भी कठिन पहाड़ी रास्तों में शामिल है। ऐसे में इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।

Please also read this article :

LinkedIn Marketing Tips for Professionals : अपना नेटवर्क बनाने और बढ़ाने के 5 बेहतरीन तरीके

टीवी नेटवर्क और स्टेशन

Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement