Home Citizen News Haryana Lado Lakshmi 13th Installment : हरियाणा में 52 लाख लोगों के...

Haryana Lado Lakshmi 13th Installment : हरियाणा में 52 लाख लोगों के खातों में आए ₹4,470 करोड़, सरकार ने एडवांस में जारी की पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त भी पहुंची, क्या आपके खाते में आई है राशि ?

Haryana Lado Lakshmi 13th Installment : हरियाणा में धनतेरस के अवसर पर प्रदेश के लाखों लोगों को सरकार ने बड़ी आर्थिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास से विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत 52 लाख लाभार्थियों के खातों में कुल 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इसमें बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और बेसहारा पेंशन सहित प्रदेश की 21 सामाजिक योजनाओं की राशि शामिल है।

Haryana Lado Lakshmi 13th Installment
Haryana Lado Lakshmi 13th Installment

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : सरकार की ओर से पेंशन राशि एडवांस में जारी किए जाने से लाखों परिवारों को त्योहार के दौरान आर्थिक राहत मिली है। इसके अलावा महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त भी जारी कर दी गई है।

लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त जारी

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 59 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 222.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Haryana Lado Lakshmi 13th Installment
Haryana Lado Lakshmi 13th Installment

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना की शुरुआत से अब तक 13 किस्तों के माध्यम से कुल 2,689.15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वहीं, योजना के दूसरे चरण में वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई है। इससे अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

35.26 लाख लोगों को मिली पेंशन की राशि

प्रदेश सरकार ने पांच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 26 हजार लाभार्थियों के खातों में 1,135 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।

Haryana Lado Lakshmi 13th Installment
Haryana Lado Lakshmi 13th Installment

इसमें बुजुर्गों को मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन, विधवा महिलाओं की पेंशन और बेसहारा लोगों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। त्योहार से पहले राशि जारी होने से इन लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सब्सिडी जारी

हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत भी सरकार ने महिलाओं को राहत दी है। इस योजना के अंतर्गत 6 लाख 5 हजार महिलाओं के खातों में सितंबर महीने की 24.25 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी जारी की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक कुल 404.46 करोड़ रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों को दी जा चुकी है।

दयालु योजना के तहत 5,429 परिवारों को सहायता

मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत भी आर्थिक सहायता जारी की है। इस बार 5,429 परिवारों को कुल 202.99 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

Haryana Lado Lakshmi 13th Installment
Haryana Lado Lakshmi 13th Installment

वहीं, योजना के तहत अब तक कुल 3,682.83 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को संकट की स्थिति में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement