Home National Gautam Adani Becomes Richest Indian : 3 साल बाद फिर देश के...

Gautam Adani Becomes Richest Indian : 3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, ₹10.85 लाख करोड़ पहुंची संपत्ति, जानिए देश के सबसे टॉप अमीरों की लिस्ट ?

Gautam Adani Becomes Richest Indian : फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी तीन साल बाद एक बार फिर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ आंकी गई है।

Gautam Adani Becomes Richest Indian
Gautam Adani Becomes Richest Indian

Written by Kajal Panchal • Published on : 2 October 2026

IBN24 NEWS NETWORK : पिछले साल की तुलना में अडाणी की संपत्ति में करीब ₹1.99 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के लिहाज से भी इस साल अडाणी की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। हालांकि, उनकी मौजूदा संपत्ति 2022 के करीब ₹14.43 लाख करोड़ के शिखर से अभी नीचे है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस बार दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति करीब ₹8.30 लाख करोड़ बताई गई है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग ₹1.80 लाख करोड़ कम है।

देश के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

मौजूदा रैंकपिछली रैंकनामसंपत्ति
12गौतम अडाणी₹10.85 लाख करोड़
21मुकेश अंबानी₹8.30 लाख करोड़
33सावित्री जिंदल₹3.83 लाख करोड़
412लक्ष्मी मित्तल₹3.34 लाख करोड़
54सुनील मित्तल₹3.17 लाख करोड़
69साइरस पूनावाला₹2.73 लाख करोड़
75शिव नादर₹2.64 लाख करोड़
87दिलीप सांघवी₹2.53 लाख करोड़
910कुमार मंगलम बिड़ला₹2.23 लाख करोड़
1011हिंदुजा परिवार₹2.04 लाख करोड़

अडाणी की संपत्ति में ₹1.99 लाख करोड़ का इजाफा

फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडाणी और उनके परिवार की संपत्ति पिछले साल के मुकाबले करीब ₹1.99 लाख करोड़ बढ़ी है। इसके साथ ही अडाणी तीन साल बाद भारत के अमीरों की सूची में पहले स्थान पर लौटे हैं।

Gautam Adani Becomes Richest Indian
Gautam Adani Becomes Richest Indian

हालांकि, उनकी मौजूदा संपत्ति अभी भी 2022 के स्तर से कम है। 2022 में उनकी संपत्ति करीब ₹14.43 लाख करोड़ तक पहुंच गई थी।

मुकेश अंबानी की संपत्ति ₹1.80 लाख करोड़ घटी

मुकेश अंबानी इस साल पहले स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब ₹8.30 लाख करोड़ आंकी गई है।

Gautam Adani Becomes Richest Indian
Gautam Adani Becomes Richest Indian

फोर्ब्स के अनुसार, रिलायंस के अलग-अलग कारोबारों में मार्जिन पर दबाव का असर कंपनी के शेयर पर पड़ा, जिसका प्रभाव अंबानी की कुल संपत्ति पर भी दिखाई दिया।

लक्ष्मी मित्तल ने लगाई बड़ी छलांग

आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल ने इस साल टॉप-10 में बड़ी छलांग लगाई है। वे पिछले साल 12वें स्थान पर थे, जबकि इस बार चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Gautam Adani Becomes Richest Indian
Gautam Adani Becomes Richest Indian

उनकी संपत्ति करीब ₹3.34 लाख करोड़ बताई गई है। वहीं, सावित्री जिंदल ₹3.83 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

चार नए नाम लिस्ट में शामिल

इस साल भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में चार नए नाम भी शामिल हुए हैं। इनमें इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला, अपार इंडस्ट्रीज के कुशल और चैतन्य देसाई, आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स से जुड़े विरानी बंधु शामिल हैं।

कुशल और चैतन्य देसाई की संपत्ति करीब ₹40,898 करोड़ बताई गई है, जबकि आदित्य खेमका की पारिवारिक संपत्ति करीब ₹34,643 करोड़ आंकी गई है।

बाजार में गिरावट के बावजूद अमीरों की कुल संपत्ति स्थिर

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारतीय शेयर बाजार और रुपये दोनों में दबाव देखने को मिला। रुपया करीब 8.5% कमजोर हुआ, जबकि शेयर बाजार में करीब 9.5% की गिरावट दर्ज की गई।

इसके बावजूद भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति करीब ₹96.23 लाख करोड़ पर बनी रही। इसमें गौतम अडाणी की हिस्सेदारी करीब 11.3% और मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी करीब 8.6% है।

भारत के अमीरों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव

फोर्ब्स की 2026 की सूची से साफ है कि भारत के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में इस साल कई बड़े बदलाव हुए हैं। गौतम अडाणी ने तीन साल बाद फिर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर आ गए।

इसके अलावा लक्ष्मी मित्तल की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है और नए कारोबारी नामों की एंट्री से भी टॉप-100 सूची में बदलाव देखने को मिला है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement