Home National India Wins 2 Gold Medals in One Minute : भारत को एक...

India Wins 2 Gold Medals in One Minute : भारत को एक मिनट में 2 गोल्ड, अंकुश पंघाल और सुजीत कालकल ने रचा इतिहास, 5वें स्थान पर पहुंचा भारत, जानिए कितने गोल्ड आए ?

India Wins 2 Gold Medals in One Minute : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत ने महज एक मिनट के अंतर में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। पहले रेसलर सुजीत कालकल ने पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड जीता। इसके ठीक एक मिनट बाद बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

Written by Kajal Panchal • Published on : 2 October 2026

IBN24 NEWS NETWORK : इससे पहले बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा और लवलीना बोरगोहेन ने भी अपने-अपने वर्ग में गोल्ड जीता था। इसके साथ भारतीय मुक्केबाजों ने इस एशियन गेम्स में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। वहीं, भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीतकर भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 15 पहुंचा दी। मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर है।

एक मिनट में भारत के खाते में आए 2 गोल्ड

भारत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। पहले सुजीत कालकल ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में गोल्ड जीता। इसके ठीक एक मिनट बाद अंकुश पंघाल ने बॉक्सिंग में भारत को एक और गोल्ड दिलाया।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की मेडल टैली को मजबूत किया।

बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल का गोल्डन पंच

भारत के अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में उन्होंने साउथ कोरिया के किम मिन-सियोंग को 4-0 से हराया।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

अंकुश के गोल्ड के साथ भारत के नाम इस एशियन गेम्स में बॉक्सिंग के तीन गोल्ड मेडल हो गए हैं। अंकुश 2018 के बाद एशियन गेम्स में पुरुष बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

सुजीत कालकल ने 2-9 से पिछड़ने के बाद जीता गोल्ड

रेसलिंग के पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में सुजीत कालकल ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता। मुकाबले के दौरान सुजीत एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे और सिर्फ 1 मिनट 40 सेकंड का समय बचा था। इसके बाद उन्होंने लगातार टेकडाउन करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

सुजीत ने तेजी से तीन बार 2-2 अंक हासिल किए और स्कोर 8-9 तक पहुंचा दिया। इसके बाद मुकाबले के आखिरी 11 सेकंड में उन्होंने एक और टेकडाउन किया और 2 अंक हासिल कर स्कोर 10-9 कर दिया। इस तरह सुजीत ने रोमांचक अंदाज में मुकाबला जीतकर भारत के खाते में गोल्ड मेडल डाल दिया।

परवीन हुड्डा ने भी जीता गोल्ड

महिला 65 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में भारत की परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में परवीन ने काउंटर पंच के जरिए अंक हासिल किए और महत्वपूर्ण मौकों पर बढ़त बनाए रखी।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

परवीन ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में 10-9 का फैसला दिया। दूसरे राउंड में चेन ने वापसी की और स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक दौर में परवीन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। परवीन के लिए यह गोल्ड खास है, क्योंकि पिछले एशियन गेम्स में डोपिंग से जुड़े व्हेयरअबाउट्स नियमों के उल्लंघन के कारण उनका ब्रॉन्ज मेडल वापस ले लिया गया था।

लवलीना बोरगोहेन भी बनीं चैंपियन

भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उनके गोल्ड के साथ भारतीय बॉक्सिंग टीम ने इस एशियन गेम्स में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

इस प्रदर्शन के साथ भारतीय मुक्केबाजों ने गोल्ड मेडल के मामले में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ एशियन गेम्स प्रदर्शन दर्ज किया है। भारत ने बॉक्सिंग में तीन गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल छह मेडल जीते हैं।

महिला तीरंदाजी टीम ने भी दिलाया गोल्ड

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की गोल्ड मेडल संख्या 15 कर दी।

इसके साथ भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन1617971311
2जापान698185235
3साउथ कोरिया333961133
4उज्बेकिस्तान18212261
5भारत15253575
6थाईलैंड15111743
7ईरान12171342
8बहरीन115521
9कजाकिस्तान10204171
10मलेशिया951630

महिला हॉकी फाइनल में भारत और चीन आमने-सामने

महिला हॉकी का फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच खेला जाना है। मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होने की जानकारी दी गई है। पहले इसे 3:30 बजे शुरू होना था, लेकिन समय में बदलाव किया गया।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास एक और गोल्ड मेडल जीतने का मौका है।

गोल्फ में प्रणवी उर्स टॉप पर

महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में भारत की प्रणवी उर्स फाइनल राउंड से पहले शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने तीसरे दिन 4-अंडर-पार 66 का कार्ड खेला, जिसमें पांच बर्डी और एक बोगी शामिल रही। प्रणवी का कुल स्कोर 15-अंडर है। वह सिंगापुर की शैनन टैन से तीन स्ट्रोक आगे हैं। चीन की रुओनिंग यिन 11-अंडर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

टीम इवेंट में भारत 11-अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन 15-अंडर के साथ पहले स्थान पर है, जबकि हॉन्गकॉन्ग तीसरे स्थान पर है। अदिति अशोक और दीक्षा डागर व्यक्तिगत स्पर्धा में संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर हैं, लेकिन टीम इवेंट में प्रणवी के साथ भारत की मेडल दावेदारी बनी हुई है।

सेपकटकरा में भारत को ब्रॉन्ज

सेपकटकरा के पुरुष क्वाड्रेंट सेमीफाइनल में भारत को जापान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। जापान ने दोनों गेम 15-12 और 15-13 से जीते।

सेपकटकरा में सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। इस तरह भारतीय टीम ने इस एशियन गेम्स में एक और पदक अपने नाम किया।

साइक्लिंग में डेविड फाइनल की दौड़ से बाहर

पुरुषों की कीरिन स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत के डेविड बेकहम एल्कातोचोन्गो हीट-1 में 10.578 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। हर हीट के टॉप-3 राइडर्स को गोल्ड मेडल की रेस में जगह मिली। डेविड अब 7वें से 12वें स्थान के लिए होने वाली रेस में हिस्सा लेंगे।

India Wins 2 Gold Medals in One Minute
India Wins 2 Gold Medals in One Minute

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। बॉक्सिंग, रेसलिंग और तीरंदाजी में आए गोल्ड मेडल के बाद अब हॉकी, गोल्फ और अन्य स्पर्धाओं में भी भारत की नजरें नए पदकों पर हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement