Home National India vs Pakistan Asian Games Final : एशियन गेम्स के फाइनल में...

India vs Pakistan Asian Games Final : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया

India vs Pakistan Asian Games Final : एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गोल्ड मेडल के मुकाबले में अब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

Written by Kajal Panchal • Published on : 1 October 2026

IBN24 NEWS NETWORK : इभारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई।

ईशान किशन की नाबाद 80 रन की पारी

भारत की पारी में ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

इसके अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों की पारियों की बदौलत भारत 169 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

श्रीलंका की शुरुआत से ही हालत खराब

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट चटकाकर श्रीलंका पर दबाव बना दिया।

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

अक्षर पटेल ने चौथे ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ा दीं। 3.1 ओवर में उन्होंने कप्तान सहान अराचिगे को 9 रन पर आउट किया। इसके बाद 3.4 ओवर में अशेन बंडारा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

नुवानिडु फर्नांडो भी रन आउट

पांचवें ओवर में नुवानिडु फर्नांडो 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए थे। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर रन लेने की कोशिश में अक्षर पटेल और संजू सैमसन की शानदार फील्डिंग के कारण फर्नांडो क्रीज से बाहर रह गए।

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

इसके बाद वानुजा सहान सिर्फ 1 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। अभिषेक शर्मा ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

आखिरी ओवर में गिरे लगातार तीन विकेट

श्रीलंका की पारी के अंतिम चरण में भारत ने लगातार तीन विकेट लेकर मुकाबला समाप्त कर दिया। 9.3 ओवर में तिलक वर्मा ने थारिंदु रत्नायके को 5 रन पर रन आउट किया।

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

इसके बाद 9.4 ओवर में अभिषेक शर्मा ने चमिका करुणारत्ने को 4 रन पर स्टंपिंग के जरिए आउट कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने बिनुरा फर्नांडो को बोल्ड कर दिया। इस विकेट के साथ श्रीलंका की पारी 45 रन पर सिमट गई।

भारत की गेंदबाजी का दबदबा

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। श्रीलंका के कुल 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

भारत ने 169 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेट दिया। इस तरह टीम इंडिया ने 124 रन की जीत के साथ एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश किया।

अब गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान मुकाबला

India vs Pakistan Asian Games Final
India vs Pakistan Asian Games Final

सेमीफाइनल में जीत के साथ अब एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए खेला जाएगा।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement