Haryana Ration Depot Vacancy 2026 : हरियाणा में सरकारी राशन डिपो खोलने की इच्छा रखने वाले युवाओं और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने राज्यभर में 2,651 नई उचित मूल्य की दुकानें (Fair Price Shops) खोलने का निर्णय लिया है। इन दुकानों के लिए लाइसेंस हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी।

Written by Kajal Panchal • Published on : 11 November 2026
IBN24 NEWS NETWORK : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से यह कदम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत बनाने और जरूरतमंद परिवारों तक राशन की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण
इस योजना की एक खास बात यह है कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि नई राशन दुकानों के खुलने से खासतौर पर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। कई गांवों और क्षेत्रों में मौजूदा राशन डिपो काफी दूर हैं। ऐसे में नई दुकानें खुलने से लोगों को अपने आसपास ही राशन उपलब्ध हो सकेगा।
25 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विभाग ने आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने 10 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की थी। हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अब पहले के मुकाबले 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट : https://saralharyana.gov.in
कहां देखें पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी?
राशन डिपो का लाइसेंस लेने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।
आधिकारिक वेबसाइट : https://haryanafood.gov.in
इसके अलावा, प्रदेश में खाली पड़ी उचित मूल्य की दुकानों का जिला-वार और गांव-वार विवरण भी विभाग की वेबसाइट तथा संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर देखा जा सकता है।
युवाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर
सरकार के इस फैसले से प्रदेश में 2,651 नई राशन दुकानों के संचालन का रास्ता खुलेगा। इससे एक ओर गरीब और पात्र परिवारों को राशन लेने में सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इस पहल को और महत्वपूर्ण बनाता है। ऐसे में अगर आप हरियाणा में राशन डिपो का लाइसेंस लेना चाहते हैं तो 25 नवंबर 2026 की अंतिम तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib




