Home Haryana Asian Games India Medals : एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड,...

Asian Games India Medals : एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने लगातार 5वीं बार जीता मेडल, मैराथन और शूटिंग में भी सिल्वर, जानिए अब तक कितने मैडल हुए भारत के नाम ?

Asian Games India Medals : एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के नागोया में शनिवार को भारत ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 27 मेडल हो गए हैं, जिनमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

Asian Games India Medals
Asian Games India Medals

Written by Kajal Panchal • Published on : 26 September 2026

IBN24 NEWS NETWORK : महिला कबड्डी टीम के लिए यह उपलब्धि खास है, क्योंकि भारतीय टीम ने लगातार पांचवें एशियन गेम्स में मेडल जीतने का सिलसिला बरकरार रखा है। वहीं, पुरुष मैराथन और महिलाओं की शूटिंग टीम ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया।

महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

महिला कबड्डी के फाइनल में भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

Asian Games India Medals

इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार पांचवीं बार मेडल जीता है। इससे पहले टीम ने 2010 ग्वांग्झू और 2014 इंचियोन में गोल्ड, 2018 जकार्ता-पालेमबांग में सिल्वर और 2022 हांगझोउ में गोल्ड मेडल जीता था। अब एशियन गेम्स 2026 में भी टीम ने गोल्ड जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा है।

पुरुष मैराथन में 44 साल बाद भारत को मेडल

एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन से भी भारत के लिए बड़ी खबर आई। सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।

Asian Games India Medals
Asian Games India Medals

मैराथन में भारत को एशियन गेम्स में 44 साल बाद मेडल मिला है। इससे पहले 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सावन बरवाल के सिल्वर के साथ भारतीय एथलेटिक्स टीम ने भी पदक तालिका में अपना योगदान बढ़ाया।

शूटिंग में भारत को मिला 11वां मेडल

शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

Asian Games India Medals
Asian Games India Medals

भारतीय टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद शामिल रहीं। इस मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई है। शूटिंग में भारत अब तक 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

पुरुष कबड्डी टीम का फाइनल भी ईरान से

महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के बाद अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम पर भी नजरें हैं। पुरुष टीम का फाइनल ईरान के खिलाफ होना है। मुकाबला दोपहर 2:30 बजे खेला जाना है।

Asian Games India Medals
Asian Games India Medals

ऐसे में भारतीय खेल प्रशंसकों की नजरें पुरुष कबड्डी टीम पर रहेंगी। अगर भारतीय टीम फाइनल जीतती है तो कबड्डी से भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल सकता है।

मेडल टैली में भारत 12वें स्थान पर

महिला कबड्डी में गोल्ड जीतने के बाद भारत के कुल मेडल की संख्या 27 हो गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत फिलहाल 12वें स्थान पर है। चीन 169 मेडल के साथ सबसे ऊपर है, जबकि जापान के 120 और दक्षिण कोरिया के 69 मेडल हैं।

भारत के लिए एशियन गेम्स का सातवां दिन कई मायनों में खास रहा। महिला कबड्डी में गोल्ड, पुरुष मैराथन में सिल्वर और शूटिंग में सिल्वर ने भारतीय पदक अभियान को मजबूती दी है।

Asian Games 2026 Medal Tally – India

  • गोल्ड: 3
  • सिल्वर: 11
  • ब्रॉन्ज: 13
  • कुल मेडल: 27
  • रैंक: 12वीं

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement