Home National Asian Games 20th Gold : एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड,...

Asian Games 20th Gold : एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड, अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता सोना, क्रिकेट-गोल्फ-तीरंदाजी में भी चमका भारत, 5वें स्थान पर पहुंचा भारत

Asian Games 20th Gold : एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय दल ने प्रतियोगिता में अपना 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Asian Games 20th Gold
Asian Games 20th Gold

Written by Kajal Panchal • Published on : 3 October 2026

IBN24 NEWS NETWORK : अमन के गोल्ड के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 82 हो गई है। भारत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर बना हुआ है। शनिवार को भारत ने क्रिकेट, गोल्फ, तीरंदाजी और कुश्ती में गोल्ड मेडल हासिल किए।

अमन सहरावत ने जीता कुश्ती का गोल्ड

भारत के अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में उत्तर कोरिया के हान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में अमन ने शुरुआत में विपक्षी पहलवान के हमलों का शानदार बचाव किया और 6-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, इसके बाद हान ने वापसी करते हुए लगातार अंक हासिल किए और 7-6 की बढ़त बना ली।

Asian Games 20th Gold
Asian Games 20th Gold

अमन ने इसके बाद शानदार दांव लगाते हुए चार अंक हासिल किए और मुकाबले में फिर बढ़त बना ली। उत्तर कोरिया की ओर से लिए गए रिव्यू के खारिज होने के बाद अमन को एक अतिरिक्त अंक भी मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का कुश्ती में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले सुजीत कलकल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 19 रन से जीता। पाकिस्तान के हसन नवाज ने 96 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

Asian Games 20th Gold
Asian Games 20th Gold

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।

गोल्फ में प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास

भारत की प्रणवी उर्स ने विमेंस इंडिविजुअल गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं।

Asian Games 20th Gold
Asian Games 20th Gold

प्रणवी ने चार राउंड में 15 अंडर 265 का स्कोर बनाया। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत के पदक अभियान में एक और स्वर्ण जोड़ दिया।

तीरंदाजी में 17 साल की कुमकुम का कमाल

Asian Games 20th Gold
Asian Games 20th Gold

रिकर्व तीरंदाजी में भारत की 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में कुमकुम का मुकाबला दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन से हुआ। मुकाबला 5-5 से बराबर रहने के बाद शूट-ऑफ तक पहुंचा। शूट-ऑफ में कुमकुम ने 10 अंक का निशाना लगाया, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी 8 अंक ही हासिल कर सकीं।

इस जीत के साथ कुमकुम एशियन गेम्स चैंपियन बनीं और भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया।

हॉकी में गोल्ड के लिए भारत-मलेशिया आमने-सामने

भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी गोल्ड मेडल के लिए मलेशिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेल रही है। फिलहाल मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है।

Asian Games 20th Gold
Asian Games 20th Gold

भारत इस प्रतियोगिता का डिफेंडिंग चैंपियन है। इस मुकाबले का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इससे LA ओलिंपिक के टिकट पर भी असर पड़ेगा। भारत की नजर अब हॉकी में एक और गोल्ड मेडल पर है।

भारत की मेडल टैली में 20 गोल्ड

अमन सहरावत के गोल्ड के बाद भारत के कुल 20 गोल्ड मेडल हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। कुल मिलाकर भारत के खाते में 82 मेडल हैं।

मेडल टैली में चीन 334 पदकों के साथ पहले, जापान 255 के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 147 के साथ तीसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान 68 पदकों के साथ चौथे और भारत 82 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। आगे हॉकी समेत कई स्पर्धाओं के फाइनल और मेडल मुकाबले होने हैं। ऐसे में भारत की पदक संख्या में और इजाफा हो सकता है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement