Asian Games India Medals : एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के नागोया में शनिवार को भारत ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 27 मेडल हो गए हैं, जिनमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

Written by Kajal Panchal • Published on : 26 September 2026
IBN24 NEWS NETWORK : महिला कबड्डी टीम के लिए यह उपलब्धि खास है, क्योंकि भारतीय टीम ने लगातार पांचवें एशियन गेम्स में मेडल जीतने का सिलसिला बरकरार रखा है। वहीं, पुरुष मैराथन और महिलाओं की शूटिंग टीम ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया।
महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया
महिला कबड्डी के फाइनल में भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार पांचवीं बार मेडल जीता है। इससे पहले टीम ने 2010 ग्वांग्झू और 2014 इंचियोन में गोल्ड, 2018 जकार्ता-पालेमबांग में सिल्वर और 2022 हांगझोउ में गोल्ड मेडल जीता था। अब एशियन गेम्स 2026 में भी टीम ने गोल्ड जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा है।
पुरुष मैराथन में 44 साल बाद भारत को मेडल
एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन से भी भारत के लिए बड़ी खबर आई। सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।

मैराथन में भारत को एशियन गेम्स में 44 साल बाद मेडल मिला है। इससे पहले 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सावन बरवाल के सिल्वर के साथ भारतीय एथलेटिक्स टीम ने भी पदक तालिका में अपना योगदान बढ़ाया।
शूटिंग में भारत को मिला 11वां मेडल
शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

भारतीय टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद शामिल रहीं। इस मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई है। शूटिंग में भारत अब तक 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
पुरुष कबड्डी टीम का फाइनल भी ईरान से
महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के बाद अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम पर भी नजरें हैं। पुरुष टीम का फाइनल ईरान के खिलाफ होना है। मुकाबला दोपहर 2:30 बजे खेला जाना है।

ऐसे में भारतीय खेल प्रशंसकों की नजरें पुरुष कबड्डी टीम पर रहेंगी। अगर भारतीय टीम फाइनल जीतती है तो कबड्डी से भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल सकता है।
मेडल टैली में भारत 12वें स्थान पर
महिला कबड्डी में गोल्ड जीतने के बाद भारत के कुल मेडल की संख्या 27 हो गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत फिलहाल 12वें स्थान पर है। चीन 169 मेडल के साथ सबसे ऊपर है, जबकि जापान के 120 और दक्षिण कोरिया के 69 मेडल हैं।
भारत के लिए एशियन गेम्स का सातवां दिन कई मायनों में खास रहा। महिला कबड्डी में गोल्ड, पुरुष मैराथन में सिल्वर और शूटिंग में सिल्वर ने भारतीय पदक अभियान को मजबूती दी है।
Asian Games 2026 Medal Tally – India
- गोल्ड: 3
- सिल्वर: 11
- ब्रॉन्ज: 13
- कुल मेडल: 27
- रैंक: 12वीं
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib





