2nd Gold Asian Games 2026 : भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में शुक्रवार को शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय जोड़ी सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Written by Kajal Panchal • Published on : 25 September 2026
IBN24 NEWS NETWORK : भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और पहले स्थान पर रही। इस जीत के साथ शूटिंग में भारत ने एशियन गेम्स 2026 का अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है। भारत के खाते में अब कुल 19 मेडल हो चुके हैं। इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था।
साउथ कोरिया से 6.6 अंक आगे रही भारतीय जोड़ी
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत ने शानदार निशानेबाजी की। भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल किए।

साउथ कोरिया की टीम 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस तरह भारतीय जोड़ी ने साउथ कोरिया को 6.6 अंक के अंतर से पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। ईरान ने 415.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता।
शूटिंग में भारत को मिला एक और मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीतने के अलावा भारत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भी सिल्वर मेडल हासिल किया।

इस स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम फिनिश हासिल की। शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन से भारत की मेडल टैली में भी बढ़ोतरी हुई है।
इंजरी के बाद छोड़ना पड़ा एथलेटिक्स
कमलजीत हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत एथलेटिक्स से की थी। साल 2019 में चोट लगने के बाद उन्हें एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शूटिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया।
शूटिंग के शुरुआती सफर में कमलजीत को काफी संघर्ष करना पड़ा। कई बार ऐसा भी समय आया जब उन्होंने शूटिंग छोड़ने का विचार किया। हालांकि, उनके माता-पिता ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया और उनका साथ दिया। करीब 2-3 साल की कड़ी मेहनत के बाद कमलजीत ने खुद को एक अच्छे निशानेबाज के तौर पर स्थापित किया। वह 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं।
13 साल की उम्र में सुरुचि ने शुरू की शूटिंग

सुरुचि इंदर सिंह हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। 20 साल की उम्र में सुरुचि ने एशियन गेम्स के बड़े मंच पर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
सुरुचि भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में कोच सुरेश सिंह से ट्रेनिंग लेती हैं। कम उम्र में शुरू हुआ उनका शूटिंग का सफर अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल तक पहुंच चुका है।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

सुरुचि और कमलजीत दोनों का संबंध हरियाणा से है। दोनों ने मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियन गेम्स में इस प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों के परिवारों और उनके गृह राज्यों में खुशी का माहौल है। भारत के लिए भी यह गोल्ड मेडल महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे देश की मेडल टैली में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया है।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib





