Home Crime Shimla Heroin Seizure : हरियाणा के तस्कर से 6 करोड़ का चिट्टा...

Shimla Heroin Seizure : हरियाणा के तस्कर से 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, शिमला पुलिस ने 1.120 किलो हाई ग्रेड हेरोइन के साथ दबोचा, आखिर इतनी बड़ी खेप कहां जा रही थी ?

Shimla Heroin Seizure : हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ रुपये कीमत की 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में हरियाणा के अंबाला जिले के एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश में अब तक की यह सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी मानी जा रही है।

Shimla Heroin Seizure

Written by Kajal Panchal • Published on : 4 August 2026

IBN24 News Network : पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त को जिला शिमला की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना मिलने के बाद शोघी क्षेत्र में नाकाबंदी की। इसी दौरान हरियाणा के अंबाला जिले की नारायणगढ़ तहसील निवासी विजय कुमार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 120 ग्राम हाई ग्रेड हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

शिमला में सप्लाई करने की थी तैयारी

Shimla Heroin Seizure

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से यह नशीला पदार्थ शिमला में सप्लाई करने के लिए लेकर आया था। पुलिस का दावा है कि वह तारा देवी क्षेत्र में अपने संपर्कों को खेप सौंपने वाला था, लेकिन उससे पहले ही स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और यह नेटवर्क किन राज्यों तक फैला हुआ है।

पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

शिमला पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 में नशा तस्करी के खिलाफ रणनीति में बदलाव किया गया है। अब केवल छोटे मामलों पर कार्रवाई करने के बजाय बड़े सप्लायरों, अंतरराज्यीय नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और बैकवर्ड लिंकेज की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही आदतन नशा तस्करों के खिलाफ PITNDPS एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Shimla Heroin Seizure

इस साल लगातार हुई बड़ी बरामदगी

शिमला पुलिस के अनुसार, इस वर्ष मार्च में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के 562 एलएसडी स्टैम्प बरामद किए गए थे। अप्रैल में कुमारसैन से 11.5 किलोग्राम अफीम जब्त की गई, जबकि मई और जून में पंजाब से जुड़े हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। जुलाई में भी शोघी बैरियर पर तीन आरोपियों से 242 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

पुलिस का दावा है कि वर्ष 2026 में अब तक शिमला जिले में 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, एलएसडी और मेथामफेटामाइन सहित बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले दो वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है।

जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन है और इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तकनीकी और वित्तीय जांच भी साथ-साथ की जा रही है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement