Home National India ODI Biggest Defeat : रोहित-विराट भी नहीं बचा पाए टीम इंडिया...

India ODI Biggest Defeat : रोहित-विराट भी नहीं बचा पाए टीम इंडिया की लाज ! न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, पहले ओवर में ही रोहित, विराट और अय्यर आउट, 52 साल के वनडे इतिहास में बना शर्मनाक रिकॉर्ड

India ODI Biggest Defeat : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 244 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह वनडे क्रिकेट के 52 साल के इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस लक्ष्य के सामने पूरी तरह बिखर गए।

India ODI Biggest Defeat
India ODI Biggest Defeat

Written by Kajal Panchal • Published on : 13 November 2026

IBN24 NEWS NETWORK : जवाब में भारतीय टीम महज 26.4 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच की सबसे चौंकाने वाली बात भारतीय पारी का पहला ओवर रहा, जिसमें मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया। तीन बड़े बल्लेबाजों के इतनी जल्दी आउट होने से टीम इंडिया दबाव में आ गई और फिर वापसी नहीं कर सकी।

पहले ही ओवर में तीन बड़े झटके, भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही ऐसा झटका लगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ओवर में अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।

India ODI Biggest Defeat
India ODI Biggest Defeat

रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। वनडे क्रिकेट में यह पहला मौका रहा जब भारतीय टीम ने पारी के शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव लगातार बढ़ता गया। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बाकी बल्लेबाज न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।

333 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी से भी दिखाया दम

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पारी में 333 रन बनाए थे। टीम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिससे मेजबान टीम को मजबूत स्थिति मिली।

India ODI Biggest Defeat
India ODI Biggest Defeat

हालांकि, भारतीय टीम से लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुकाबला पूरी तरह न्यूजीलैंड के पक्ष में चला गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और पूरी टीम को 89 रन पर समेट दिया।

भारत की वनडे इतिहास की पांच सबसे बड़ी हार

244 रन की इस हार के साथ भारत वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी हारों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

तारीखविरोधी टीममैदानहार का अंतर
29 अक्टूबर 2000श्रीलंकाशारजाह245 रन
13 नवंबर 2026न्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई244 रन
25 अक्टूबर 2015दक्षिण अफ्रीकावानखेड़े, मुंबई214 रन
8 फरवरी 2004ऑस्ट्रेलियासिडनी208 रन
7 जून 1975इंग्लैंडलॉर्ड्स202 रन
India ODI Biggest Defeat
India ODI Biggest Defeat

भारत की सबसे बड़ी वनडे हार आज भी साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज है। उस मुकाबले में भारतीय टीम को 245 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन की शिकस्त इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई है।

सीरीज में अभी भी भारत आगे, आखिरी मैच पर रहेंगी नजरें

इतनी बड़ी हार के बावजूद पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे है। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच 5 विकेट और दूसरा मैच 4 रन से जीता था। वहीं, तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

India ODI Biggest Defeat
India ODI Biggest Defeat

अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। भारतीय टीम के सामने इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की चुनौती होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम चौथे मैच की जीत से मिले आत्मविश्वास के साथ सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज इस करारी हार से सबक लेकर आखिरी मुकाबले में किस तरह वापसी करते हैं।

Please also read this article :

Punjab Roadways Strike : पंजाब में 22 सितंबर से बस सेवा पर ब्रेक! 6500 कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, 2700 बसों का संचालन प्रभावित होने का दावा, जानिए क्यों कर रहे हड़ताल ?

iPhone 18 Sale : आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स खरीदने के लिए स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, बिक्री शुरू, रात 10 बजे तक खुले रहेंगे स्टोर, क्या आप भी खरीदने वाले हैं ?

iPhone 18 Sale : आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स खरीदने के लिए स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, बिक्री शुरू, रात 10 बजे तक खुले रहेंगे स्टोर, क्या आप भी खरीदने वाले हैं ?

FASTag OneTag Service : मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे FASTag, स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की सुविधा शुरू, जानें आखिर क्या है OneTag से स्विच करने का तरीका ?

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

नक्शे देखें

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement