Haryana CET Youth Allowance : हरियाणा सरकार ने CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि 1 नवंबर 2026 से CET पास युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। साथ ही फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

Written by Kajal Panchal • Published on : 30 July 2026
IBN24 News Network : मुख्यमंत्री ने यह घोषणा विकसित भारत विजन-2047 के तहत रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान की।
CET पास युवाओं को मिलेगा मानदेय

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन युवाओं को CET पास करने के दो वर्ष बाद भी रोजगार नहीं मिलेगा, उन्हें सक्षम युवा योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे युवाओं को 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकारी सर्वे के अनुसार प्रदेश में 5 लाख 40 हजार 428 CET पास बेरोजगार युवा चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ मिलेगा।
फतेहाबाद को मिली बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। यहां श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसे भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा फतेहाबाद, सुल्तानपुर और अन्तेड़ी में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
AI, रोबोटिक्स और ड्रोन स्किल पर रहेगा फोकस

हरियाणा सरकार अब युवाओं को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर जोर दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला और गुरुग्राम में AI हब विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश के 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण दिया जाएगा। करनाल, पंचकूला और पानीपत में AI, रोबोटिक्स और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
AI आधारित पोर्टल होगा तैयार
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक AI आधारित पोर्टल तैयार किया जाए, जिसमें ITI और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ा पूरा डाटा उपलब्ध हो।
इस पोर्टल के जरिए उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं की पहचान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा।
ITI नेटवर्क का होगा विस्तार
सरकार ने प्रदेश के ITI नेटवर्क को मजबूत करने की भी योजना बनाई है।
सभी मौजूदा ITI का आधुनिकीकरण किया जाएगा। प्रत्येक जिले में मॉडल ITI स्थापित करने की योजना है, जबकि हर ब्लॉक तक ITI पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में प्रदेश के 143 ब्लॉकों में से 117 ब्लॉकों में ITI संचालित हैं।
इन स्थानों पर खुलेंगी नई ITI
नई ITI चरखी दादरी के झोझू कलां, कारीरूपा और रणकौली, जींद के पिल्लूखेड़ा, पंचकूला के बरवाला, बसंतपुर और कुरुक्षेत्र के नलवी खुर्द में स्थापित की जाएंगी।
इसके अलावा नारनौल महिला ITI का नवीनीकरण भी किया जाएगा।
विकसित भारत विजन-2047 में हरियाणा की उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को देश के टॉप-10 राज्यों में स्थान मिला है। इस योजना के माध्यम से अब तक 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
युवाओं को क्या मिलेगा फायदा ?
इस योजना से CET पास युवाओं को रोजगार मिलने तक आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही कौशल विकास, AI, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और आधुनिक ITI नेटवर्क के माध्यम से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा।
Please also read this article :
Instagram: https://www.instagram.com/ib





