Home Haryana Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold : 2 साल की उम्र में पोलियो,...

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold : 2 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दिलाया दूसरा गोल्ड, क्या जानते हैं हरियाणा की शर्मिला धनखड़ की संघर्षभरी कहानी ?

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold : भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है।

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 July 2026

IBN24 News Network : इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के. शायला ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। F57 कैटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मांसपेशियों की ताकत कम होती है।

भारत के खाते में 10 पदक, आठवें स्थान पर पहुंचा

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold

शर्मिला के गोल्ड के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है। भारत फिलहाल मेडल टैली में आठवें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित कुल 59 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

अन्य भारतीय पदक विजेता

  • सर्वेश कुशारे – हाई जंप में सिल्वर मेडल
  • अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (79 किलोग्राम) में सिल्वर
  • ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (53 किलोग्राम) में सिल्वर
  • बिंदियारानी देवी – वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम) में ब्रॉन्ज

हरियाणा की बेटी ने संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

शर्मिला धनखड़ हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के चित्रौली गांव की रहने वाली हैं। महज 2 साल की उम्र में पोलियो होने से उनका एक पैर प्रभावित हो गया था। उनके पिता छोटे किसान हैं, जबकि उनकी मां दृष्टिबाधित हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका बेहतर इलाज नहीं हो सका और कम उम्र में ही उनकी शादी कर दी गई।

क्रमखिलाड़ीखेल/स्पर्धापदक
1मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंग (49 किग्रा)🥇 गोल्ड
2शर्मिला धनखड़पैरा शॉट पुट F57🥇 गोल्ड
3ऋषिकांत सिंहवेटलिफ्टिंग (60 किग्रा)🥈 सिल्वर
4मुथुपांडी राजावेटलिफ्टिंग (65 किग्रा)🥈 सिल्वर
5ज्ञानेश्वरी यादववेटलिफ्टिंग (53 किग्रा)🥈 सिल्वर
6वल्लुरी अजय बाबूवेटलिफ्टिंग (79 किग्रा)🥈 सिल्वर
7सर्वेश कुशारेहाई जंप🥈 सिल्वर
8झांडू कुमारपैरा पावरलिफ्टिंग🥉 ब्रॉन्ज
9बिंदियारानी देवीवेटलिफ्टिंग (58 किग्रा)🥉 ब्रॉन्ज
10शिल्पा के. शायलापैरा शॉट पुट F57🥉 ब्रॉन्ज

ट्रेनिंग के लिए बेचना पड़ा अपना घर

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold

शर्मिला ने 34 साल की उम्र में कोच टेकचंद और देवेंद्र के मार्गदर्शन में पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत की। आर्थिक तंगी इतनी ज्यादा थी कि 2023 में ट्रेनिंग का खर्च उठाने के लिए परिवार को अपना घर तक बेचना पड़ा। इसके बाद पूरा परिवार किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन शर्मिला ने अपने सपनों से समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करती रहीं।

रैंकदेश🥇 गोल्ड🥈 सिल्वर🥉 ब्रॉन्ज🏅 कुल
1ऑस्ट्रेलिया26132059
2इंग्लैंड8131132
3कनाडा78621
4नाइजीरिया64010
5स्कॉटलैंड54211
6दक्षिण अफ्रीका33511
7मलेशिया3025
8भारत25310
9जमैका2002
10न्यूजीलैंड1438

दूसरी शादी के बाद मिली नई उम्मीद

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold

26 वर्ष की उम्र में उनके पहले पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। उस समय उनकी दो बेटियां थीं। वह दोनों बेटियों के साथ मायके लौट आईं। बाद में 28 साल की उम्र में अजीत से दूसरी शादी हुई। अजीत ने अखबार में पैरा एथलीट्स की सफलता की खबर पढ़ने के बाद शर्मिला को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। पति के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर शर्मिला ने आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

भारत का पहला गोल्ड किसने जीता ?

Haryana’s Sharmila Dhankhad Wins Gold

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता था। उन्होंने महिला 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद हरियाणा के महेंद्रगढ़ की शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। शर्मिला के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई और टीम मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गई।

देशभर में खुशी की लहर

शर्मिला धनखड़ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश, खासकर हरियाणा में खुशी का माहौल है। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखते हैं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement