Raksha Bandhan 2026 : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आज, 28 अगस्त को देशभर में मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सजी हुई हैं और बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए पसंदीदा राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं।

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 August 2026
IBN24 NEWS NETWORK : इस बार रक्षाबंधन को लेकर खास बात यह है कि राखी बांधने के दौरान भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 27 अगस्त तक भद्रा का असर था, जो अब समाप्त हो चुका है। ऐसे में 28 अगस्त को बहनें सुबह से ही भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
सुबह से ही बांध सकेंगी राखी
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित एवं प्राचीन श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पीठाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार, रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार 28 अगस्त को भद्रा का प्रभाव नहीं होने के कारण राखी बांधने में किसी तरह की बाधा नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुबह का समय राखी बांधने के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। बहनें पूजा-पाठ के बाद भाई का तिलक कर उसकी कलाई पर राखी बांध सकती हैं। भद्रा समाप्त होने के कारण उन्हें किसी विशेष समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
रक्षाबंधन के दिन ही चंद्रग्रहण भी
इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। पंडित प्रेम कुमार शर्मा के मुताबिक, चंद्रग्रहण 28 अगस्त को सुबह 8 बजकर 3 मिनट 54 सेकंड से शुरू होकर 11 बजकर 21 मिनट 59 सेकंड तक रहा।
हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारतीय क्षेत्र में इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भारत में नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण
यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा पश्चिमी एशिया, उत्तरी अफ्रीका, अमेरिका और हिंद महासागर क्षेत्र समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, बेल्जियम, नीदरलैंड, आयरलैंड और क्यूबा समेत कई देशों में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। वहीं, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खूब चहल-पहल है। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं तक अपनी पसंद की राखियां खरीद रहे हैं। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
इस बार भद्रा की बाधा नहीं होने और चंद्रग्रहण के भारत में दिखाई नहीं देने के कारण बहनें पूरे दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर इस पवित्र पर्व को मना सकती हैं।
Please also read this article :
LinkedIn Marketing Tips for Professionals : अपना नेटवर्क बनाने और बढ़ाने के 5 बेहतरीन तरीके
Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use
Instagram: https://www.instagram.com/ib





