Home Education Rahul Gandhi Press Conference : राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही...

Rahul Gandhi Press Conference : राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा, कहा- मंत्रालय बदलने से काम नहीं चलेगा, मोदी युवाओं से माफी मांगें, जानिए कौन सी तीन 3 मांगों पर अड़े ?

Rahul Gandhi Press Conference : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेपर लीक और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर कहा कि उन्हें पद से हटाना ही होगा। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार उनका मंत्रालय बदलने पर विचार कर रही है, लेकिन यह छात्रों को मंजूर नहीं होगा। /rahul-gandhi-news

Rahul Gandhi Press Conference

Written by Kajal Panchal • Published on : 25 July 2026

IBN24 News Network : राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ लेफ्ट छात्र संगठन AISA की तीन छात्राएं भी मौजूद थीं। ये छात्राएं जंतर-मंतर पर 23 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठी थीं।

राहुल ने फिर दोहराईं छात्रों की 3 मांगें

Rahul Gandhi Press Conference

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा।

  • पहली मांग: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए।
  • दूसरी मांग: छात्र प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
  • तीसरी मांग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

राहुल ने छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें इन युवाओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ये छात्र डरने वाले नहीं हैं और देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

एक दिन पहले भी साधा था सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी इसी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उस दौरान उन्होंने घायल छात्र साहिल लोचाब को मीडिया के सामने लाकर उसके हाथ, पीठ और सीने पर लगी चोटें दिखाई थीं।

राहुल ने आरोप लगाया था कि धर्मेंद्र प्रधान देश की शिक्षा व्यवस्था के संकट का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने कहा था कि शिक्षा मंत्री को पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनके कार्यकाल में हजारों छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। /neet-paper-leak-news

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प

Rahul Gandhi Press Conference

20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में 100 से अधिक छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। /student-protest-news

साहिल लोचाब की आंख की रोशनी जाने का दावा

राहुल गांधी ने जिस छात्र का जिक्र किया, उसका नाम साहिल लोचाब है। वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला 19 वर्षीय छात्र है।

Rahul Gandhi Press Conference

परिवार के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पैलेट गन लगने से उसकी दाहिनी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज एम्स के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में हुआ।

परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी वापस आने की संभावना केवल 1 प्रतिशत है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

पुलिस अधिकारी बनने का सपना

साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) का छात्र है। उसकी मां ज्योति ने बताया कि साहिल हमेशा पुलिस अधिकारी बनना चाहता था। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह पहले भी आंदोलनों में शामिल होता रहा है। 20 जुलाई को भी वह यह कहकर प्रदर्शन में गया था कि यह उसकी पढ़ाई और भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement