Home Citizen News Nayara Cuts Petrol Diesel Prices : नायरा ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम,...

Nayara Cuts Petrol Diesel Prices : नायरा ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 किया सस्ता, जानिए क्या आपके शहर में भी सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल ?

Nayara Cuts Petrol Diesel Prices : देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। कटौती के बाद भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 102.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Nayara Cuts Petrol Diesel Prices

Written by Kajal Panchal • Published on : 1 July 2026

IBN24 News Network : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका-ईरान जंग के चलते यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था। अब तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका असर ईंधन की कीमतों पर देखने को मिला है।

7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू

नायरा एनर्जी के देशभर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। कंपनी ने नई कीमतें अपने सभी आउटलेट्स पर लागू कर दी हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) की दरें अलग होने के कारण हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम

एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है, वहीं सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी

प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है।

  • प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (सरकारी कंपनियों के अनुसार)
Nayara Cuts Petrol Diesel Prices
शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7799.55
भोपाल114.65*99.74*
रायपुर107.96101.17
जयपुर112.6697.78
पटना112.7099.87
चंडीगढ़101.5389.63
लखनऊ102.0599.28
देहरादून100.2097.10

नोट: ऊपर दी गई तालिका सरकारी तेल कंपनियों की दरों पर आधारित है। नायरा एनर्जी की नई कीमतें संबंधित आउटलेट्स पर अलग हो सकती हैं।

उपभोक्ताओं के लिए क्या है फायदा ?

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह नरम बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में अन्य निजी कंपनियां भी कीमतों में कटौती कर सकती हैं। वहीं अब निगाहें सरकारी तेल कंपनियों पर हैं कि वे भी पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर आम लोगों को राहत देती हैं या नहीं।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement