Jharkhand Student Protest : झारखंड में PSC-SSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। रांची में छात्रों ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए।

Written by Kajal Panchal • Published on : 10 August 2026
IBN24 NEWS NETWORK : प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। विधानसभा के आसपास 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह कंटीले तार और बैरिकेडिंग लगाई गई है। पुलिस बल के साथ वाटर कैनन और राइट कंट्रोल वाहन भी तैनात किए गए हैं।
बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़े छात्र
सुबह बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से छात्रों को रोकने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरों से निगरानी बढ़ा दी है। विधानसभा के मुख्य गेट के आसपास भारी बैरिकेडिंग की गई है, जबकि करीब 2 किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात किए गए हैं।
छात्रों के समर्थन में उतरे BJP विधायक
छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच भाजपा के विधायक भी छात्रों के समर्थन में सामने आए। भाजपा विधायकों ने CM हाउस के सामने धरना दिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में धरने पर बैठे विधायकों को वहां से हटा दिया।
इस घटनाक्रम के बाद रांची में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। एक तरफ छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी विधायक भी आंदोलन के समर्थन में सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
5 हजार से ज्यादा छात्र पहले ही पहुंच चुके थे
विधानसभा घेराव के लिए देर रात से ही 5 हजार से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जमा हो गए थे। सुबह होते ही छात्रों की संख्या बढ़ती गई और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करना और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच शामिल है।
रांची में 6 लेयर की सुरक्षा
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। रांची में BNS की धारा 163 लागू की गई है। दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
विधानसभा के मुख्य गेट के आसपास भारी बैरिकेडिंग के अलावा पुलिस ने कंटीले तार, वाटर कैनन और राइट कंट्रोल वाहनों की तैनाती की है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
मुख्य अपडेट
- छात्रों का विधानसभा घेराव शुरू
- प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की
- 5 हजार+ छात्र रांची में जुटे
- BJP विधायकों ने CM हाउस के सामने धरना दिया
- पुलिस ने BJP विधायकों को धरनास्थल से हटाया
- विधानसभा के आसपास 6 लेयर सुरक्षा
- 2 किमी के दायरे में वाटर कैनन तैनात
- BNS की धारा 163 लागू
- CCTV से लगातार निगरानी
- छात्रों की JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग जारी
Please also read this article :
LinkedIn Marketing Tips for Professionals : अपना नेटवर्क बनाने और बढ़ाने के 5 बेहतरीन तरीके
टीवी नेटवर्क और स्टेशन
Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use
Instagram: https://www.instagram.com/ib





