Atiq Ahmed Son Abaan Death : माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। रास्ते में उसकी तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 August 2026
IBN24 NEWS NETWORK : जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे झांसी से लगभग 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। अबान अपने चार दोस्तों के साथ क्रेटा कार में सवार था। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 7 फीट तक हवा में उछल गई और लगभग 40 फीट तक उसके हिस्से सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग अंदर फंस गए।
आखिरी शब्द थे- “मुझे बचा लो”
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव के अनुसार, अबान के मुंह से खून निकल रहा था और उसने बाहर निकालते समय कहा—
“मेरा नाम अबान है… मुझे बचा लो।”
कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में दो लोगों की मौत

इस दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की वजह क्या रही ?
फिलहाल हादसे के पीछे दो संभावित कारण सामने आए हैं।
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर अचानक एक बछड़ा आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी और वाहन डिवाइडर से टकरा गया।
- वहीं घायल उमर अहमद ने पुलिस को बताया कि सड़क पर ईंट पड़ी थी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया।
पुलिस का यह भी कहना है कि हल्की बारिश के कारण हाईवे गीला था और तेज रफ्तार होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
कौन था अबान अहमद ?

अबान माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अतीक के कुल पांच बेटे थे।
- बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है।
- दूसरा बेटा अली झांसी जेल में बंद है।
- असद अहमद वर्ष 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
- अहजम पढ़ाई कर रहा है।
- अब सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई।
अतीक और अशरफ की भी 2023 में हुई थी हत्या

उमेश पाल हत्याकांड में पेशी के लिए प्रयागराज लाए गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
पोस्टमॉर्टम के बाद प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार
पुलिस ने अबान के शव को झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रयागराज में अतीक अहमद की कब्र के पास ही अबान को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की तैयारी है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार, गीली सड़क और वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Please also read this article :
LinkedIn Marketing Tips for Professionals : अपना नेटवर्क बनाने और बढ़ाने के 5 बेहतरीन तरीके
Top 5 Free AI Tools : for Content Writing Every Creator Should Use
Instagram: https://www.instagram.com/ib





