Facebook Youtube
  • Karnal
  • Haryana
  • National
  • Political
  • Sports
  • Education
  • Viral
  • Entertainment
  • Press Release
Search
Saturday, May 23, 2026
  • Contact Us
  • About Us
  • Our Team
Facebook Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
IBN24 News Network
  • Karnal
  • Haryana
  • National
  • Political
  • Sports
  • Education
  • Viral
  • Entertainment
  • Press Release
Facebook Youtube
Home Political Cockroach Janta Party : अकाउंट का एक्सेस गया’- CJP संस्थापक का दावा-...

Cockroach Janta Party : अकाउंट का एक्सेस गया’- CJP संस्थापक का दावा- पर्सनल और पार्टी के Instagram अकाउंट हुए हैक

By
Kajal Panchal
-
2026-05-23
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Print

    Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘Cockroach Janta Party’ (CJP) एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके ने दावा किया है कि उनका पर्सनल Instagram अकाउंट और पार्टी का आधिकारिक Instagram पेज हैक कर लिया गया है। इसके अलावा आंदोलन से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हाल के दिनों में प्रतिबंध और कार्रवाई की गई है।

    Cockroach Janta Party

    Written by Kajal Panchal • Published on : 23 May 2026

    IBN24 News Network :  अभिजीत डिपके ने आरोप लगाया कि वह अपने Instagram अकाउंट का एक्सेस पूरी तरह खो चुके हैं और Meta के अकाउंट रिकवरी सिस्टम के जरिए कई कोशिशों के बावजूद अकाउंट वापस हासिल नहीं कर पाए। डिपके द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स में Instagram अकाउंट को “सुरक्षा कारणों” से लॉक दिखाया गया था, जहां पहचान सत्यापन और पासवर्ड रीसेट की प्रक्रिया बार-बार विफल होती दिखाई दी।

    Table of Contents

    Toggle
    • बैकअप Instagram अकाउंट भी हुआ बंद
    • इससे पहले भारत में रोका गया था X अकाउंट
    • मीम कैंपेन से बना डिजिटल पॉलिटिकल मूवमेंट
    • राजनीतिक बहस भी हुई तेज
    • कैसे हुई शुरुआत ?
    • युवाओं के मुद्दों को उठा रही पार्टी

    बैकअप Instagram अकाउंट भी हुआ बंद

    डिपके ने दावा किया कि पार्टी का बैकअप Instagram अकाउंट भी कुछ समय के लिए हटा दिया गया था, हालांकि बाद में उसे बहाल कर दिया गया।

    Cockroach Janta Party

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आंदोलन से जुड़े अकाउंट्स को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए X पर लिखा,
    “Cockroach Janta Party पर कार्रवाई हो रही है। Instagram पेज हैक कर दिया गया, मेरा पर्सनल अकाउंट भी हैक हुआ। Twitter अकाउंट रोका गया और बैकअप अकाउंट भी हटाया गया।”

    उन्होंने समर्थकों से अपील की कि पार्टी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर फिलहाल उनका नियंत्रण नहीं है, इसलिए किसी भी अनधिकृत पोस्ट को पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।

    इससे पहले भारत में रोका गया था X अकाउंट

    यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही पार्टी के X (पूर्व में Twitter) अकाउंट को भारत में रोक दिया गया था। इसके बाद समूह ने “Cockroach Is Back” नाम से नया अकाउंट बनाकर वापसी की थी।

    Cockroach Janta Party

    नए अकाउंट से किए गए पोस्ट्स में पार्टी ने आलोचकों पर तंज कसते हुए लिखा,
    “तुमने सोचा हम खत्म हो जाएंगे? Lol”

    एक अन्य पोस्ट में दावा किया गया कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उसे चुप कराने की कोशिश की जा रही है।

    मीम कैंपेन से बना डिजिटल पॉलिटिकल मूवमेंट

    शुरुआत में व्यंग्य और मीम आधारित ऑनलाइन अभियान के रूप में शुरू हुई ‘Cockroach Janta Party’ अब देश के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल राजनीतिक आंदोलनों में गिनी जा रही है।

    लॉन्च के कुछ ही दिनों में पार्टी ने Instagram पर कई बड़े राजनीतिक दलों को फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया। इसकी लोकप्रियता खासतौर पर Gen Z यूजर्स, मीम कल्चर और बेरोजगारी, पेपर लीक व राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों से नाराज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ी।

    राजनीतिक बहस भी हुई तेज

    सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। कुछ BJP समर्थकों ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” बताया, जबकि कई यूजर्स ने इस पर पाकिस्तान की ISI और विपक्षी दलों से जुड़े होने के आरोप लगाए।

    वहीं दूसरी ओर कुछ विपक्षी नेताओं, एक्टिविस्ट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस आंदोलन को खुलकर समर्थन भी दिया, जिससे इसकी चर्चा और तेज हो गई।

    कैसे हुई शुरुआत ?

    Cockroach Janta Party

    Cockroach Janta Party की शुरुआत अभिजीत डिपके ने की थी, जो बोस्टन में रहने वाले पूर्व सोशल मीडिया कैंपेन वर्कर बताए जाते हैं। वह 2020 दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रहे थे।

    यह आंदोलन उस समय तेजी से वायरल हुआ जब सोशल मीडिया पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से जुड़े कथित बयान वायरल हुए। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि बेरोजगार युवाओं और एक्टिविस्ट्स की तुलना “cockroach” और “parasite” से की गई थी।

    हालांकि बाद में स्पष्ट किया गया कि बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था, लेकिन इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया।

    युवाओं के मुद्दों को उठा रही पार्टी

    “Secular, Socialist, Democratic, Lazy” स्लोगन के साथ चल रही यह पार्टी खुद को “युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया राजनीतिक मंच” बताती है।

    इसके मेनिफेस्टो में व्यंग्य के साथ-साथ कई गंभीर राजनीतिक मुद्दे भी शामिल हैं, जिनमें चुनाव सुधार, संस्थागत जवाबदेही, महिलाओं को आरक्षण और NEET पेपर लीक जैसे मामलों पर कार्रवाई की मांग प्रमुख है।

    हालांकि पार्टी की सोशल मीडिया मौजूदगी पर लगातार कार्रवाई हो रही है, इसके बावजूद यह आंदोलन ऑनलाइन तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

    Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

    Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

    PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

    Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

    Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

    Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

    Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

    Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

    Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

    Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

    पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

    शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

    Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

    Advertisement
    • TAGS
    • Abhijeet Dipke
    • CJP Controversy
    • CJP Founder
    • CJP Instagram Hack
    • CJP News
    • Cockroach Is Back
    • Cockroach Janta Party
    • Digital Political Movement
    • Gen Z Politics
    • India Social Media News
    • Instagram Account Locked
    • Instagram Hacked
    • Instagram Recovery
    • Meme Politics India
    • Political Viral News
    • Social Media Hack
    • Viral Political Movement
    • X Account Withheld
    Kajal Panchal

    EDITOR PICKS

    Haryana Petrol Price Hike

    Haryana Petrol Price Hike : हरियाणा में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के...

    2026-05-23
    Haryana Digital Service Appeal

    Haryana Digital Service Appeal : हरियाणा में सरकारी सेवाओं का डिजिटल...

    2026-05-23
    Mamta Souda Everest Journey

    Mamta Souda Everest Journey : 16 साल पहले आज के दिन...

    2026-05-22

    POPULAR POSTS

    Redmi Note 13 Pro+ 5G: आज Xiaomi का सबसे धांसू फोन...

    2024-01-10
    Gold-Silver Price Today

    Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत स्थिर, चांदी में फिर गिरावट,...

    2024-02-24
    Nishu Deshwal Death Story

    Nishu Deshwal Death Story: 7 साल से Youtube पर एक्टिव था...

    2024-03-02

    POPULAR CATEGORY

    • Viral News1439
    • Others1176
    • National1172
    • ibn241096
    • Citizen News812
    • Karnal News715
    • Haryana686
    • Career464
    • Technology325
    ABOUT US
    FOLLOW US
    Facebook Youtube
    © Copyright 2020 IBN24 News Network
    Go to mobile version