TVK के सरकार बनाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस की देर रात हुई बैठक ने बढ़ाया सस्पेंस, सूत्रों के मुताबिक समर्थन को लेकर कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

IBN24 News Network (Kajal Panchal)
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) राज्य में सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब कांग्रेस के समर्थन के बाद सत्ता का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।
TVK को मिला कांग्रेस का समर्थन
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) ने मंगलवार देर रात हुई अहम बैठक में विजय की पार्टी को समर्थन देने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। कांग्रेस ने इस चुनाव में 5 सीटें जीती हैं और पार्टी अब नई सरकार में हिस्सेदारी चाहती है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने समर्थन के बदले दो कैबिनेट मंत्री पद और कुछ सरकारी बोर्डों के चेयरमैन पद की मांग रखी है।
बहुमत से सिर्फ 10 सीट दूर TVK
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर DMK और AIADMK जैसी दिग्गज पार्टियों को बड़ा झटका दिया है। अब कांग्रेस के समर्थन के बाद विजय की सरकार बनने की संभावना काफी मजबूत हो गई है।
7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं विजय
सूत्रों के अनुसार, विजय ने अपने विधायकों के साथ बैठक कर सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि वे 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ करीब 9 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। TVK अन्य छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों से भी लगातार संपर्क में है ताकि बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार किया जा सके।
वामपंथी दलों से भी बातचीत जारी
राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि TVK वामपंथी दलों और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों से भी समर्थन मांग रही है। इनमें CPI(M), CPI और IUML जैसे दल शामिल हैं। अगर इन पार्टियों का साथ मिलता है तो विजय की सरकार और मजबूत स्थिति में आ सकती है।
छह दशक पुरानी राजनीति में बड़ा बदलाव

तमिलनाडु की राजनीति में पिछले करीब 60 वर्षों से DMK और AIADMK का दबदबा रहा है, लेकिन इस चुनाव में जनता ने नया विकल्प चुनते हुए विजय की पार्टी पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर विजय सफलतापूर्वक सरकार बना लेते हैं, तो यह तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकती है।
Please Read Also This Article : https://indiabreaking.com/raghav-chadha-announced-joining-bjp/
Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भावपल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork








