Home Entertainment कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8...

कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8 मिलियन फोलोवर्स होने पर instagram भी हुआ फ़िदा, आपको क्या लगता है … क्या ये बनेंगे नया फैशन आइकन

16

इथियोपिया की गलियों से उठी क्रिएटिविटी, सवाल ये है-क्या सिर्फ क्रिएटिविटी से कोई ग्लोबल स्टार बन सकता है? अगर जवाब जानना है, तो कलु पुटिक की कहानी पढ़िए।

Kalu Putik
Kalu Putik

IBN24 News Network (Kajal Panchal)

कहानी जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे, सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ ट्रेंड नहीं बनते, बल्कि सोच बदल देते हैं। ऐसा ही एक नाम है Kalu Putik, जो इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी बने हुए हैं सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल है, लेकिन जब खुद Instagram किसी क्रिएटर का फैन बन जाए, तो यह साफ हो जाता है कि उस टैलेंट में कुछ खास है।

इन दिनों इंटरनेट पर Kalu Putik नाम का एक क्रिएटर तेजी से चर्चा में है, जिसने अपनी अनोखी फैशन क्रिएटिविटी से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है।

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के रहने वाले हैं Kalu Putik

Kalu Putik का असली नाम कलीब (Kalib) बताया जा रहा है और वे पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के रहने वाले हैं। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले कलु किसी बड़े फैशन डिजाइनर या मॉडल नहीं हैं, लेकिन उनका टैलेंट उन्हें भीड़ से अलग बनाता है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट kaluputics ने महज 21 पोस्ट में करीब 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

21 विडियो में अलग अलग लुक्स पेश  किये

कलु पुटिक के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह उनका अनोखा फैशन स्टाइल है। वे महंगे ब्रांडेड कपड़ों की जगह अपने आसपास मौजूद कचरे और बेकार सामान से आउटफिट तैयार करते हैं। प्लास्टिक की बोतलें, अनाज की बोरियां, टूटे जूते और लोहे के तार जैसे सामान से वे ऐसे डिजाइन बनाते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी हैरान रह जाएं। उनके वीडियो में वे खुद इन आउटफिट्स को पहनकर मॉडलिंग करते नजर आते हैं, और उनका कॉन्फिडेंस किसी इंटरनेशनल मॉडल से कम नहीं लगता। उन्होंने अब की पोस्ट की 21 विडियो में अलग अलग लुक्स पेश  किये हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अनोखी क्रिएटिविटी ने Instagram का भी खींचा ध्यान
अनोखी क्रिएटिविटी ने Instagram का भी खींचा ध्यान

इंस्टाग्राम ने ऑफिशियल चैनल पर फीचर करने की जताई इच्छा

इस अनोखी क्रिएटिविटी ने Instagram का भी ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम ने उनके एक वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके कंटेंट को अपने ऑफिशियल चैनल पर फीचर करने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि प्लेटफॉर्म उन्हें किसी खास क्रिएटर प्रोजेक्ट या कोलैबोरेशन के लिए ऑफर देना चाहता है, हालांकि इस पर कलु की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये लुक्स किये क्रिएट

इसके अलावा उनका Everything Baggy स्टाइल—ढीले-ढाले, ओवरसाइज्ड आउटफिट—यंग ऑडियंस के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। वहीं Mixing ‘n’ Matching के जरिए वे अलग-अलग कबाड़ मटेरियल को मिलाकर ऐसा यूनिक लुक बनाते हैं, जो पूरी तरह नया ट्रेंड सेट करता है। इतना ही नहीं, उनका Incognito Mode लुक—जिसमें चेहरा और पहचान छुपाकर सिर्फ आउटफिट को हाइलाइट किया जाता है—भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Please Read Also This Article : https://indiabreaking.com/raghav-chadha-announced-joining-bjp/

Previous article : BJP Leads in Bengal : क्या बदलने जा रहा है देश का सियासी नक्शा? विधानसभा चुनाव 2026 में बड़े उलटफेर के संकेत

Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?

Bargi Dam Cruise Tragedy : ऑरेंज अलर्ट के बावजूद चला क्रूज़… क्या यह हादसा था या सिस्टम की लापरवाही से हुई 9 मौतें ?

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भावपल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Advertisement