:
बैसरन वैली में आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरत वादियां उस दिन खामोश हो गईं, जब मंगलवार को बैसरन इलाके में एक दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ। यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 टूरिस्ट महाराष्ट्र और 4 कर्नाटक के हैं। गुजरात के तीन और पश्चिम बंगाल के 2 टूरिस्ट हैं, इसके अलावा हरियाणा, आंध्रप्रदेश, यूपी, चंडीगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और केरल के 1-1 टूरिस्ट गोलीबारी के शिकार हुए हैं बैसरन वैली में आतंकी हमला दोपहर के वक्त पर हुआ था|
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।
चैनल लिंक: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork
स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे

आतंकी बैसरन घाटी के इस मैदान में करीब 20 मिनट तक मौजूद रहे। हमले के 20 मिनट बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। मृतकों के परिजनों और घायलों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कराया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की सूची नीचे दी गई है|
क्र. सं. | मृतक का नाम | राज्य |
1 | लेफ्टिनेंट विनय नरवाल | हरियाणा |
2 | मंजुनाथ राव | कर्नाटक |
3 | शुभम द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
4 | संजय लेले | महाराष्ट्र |
5 | अतुल मोने | महाराष्ट्र |
6 | दिलीप डिसले | महाराष्ट्र |
7 | संतोष जगदाले | महाराष्ट्र |
8 | कौस्तुभ गनबोटे | महाराष्ट्र |
9 | प्रशांत सतपती | ओडिशा |
10 | मनीष रंजन | तेलंगाना |
11 | सैयद हुसैन शाह | जम्मू कश्मीर |
12 | सुशील नथयाल | मध्य प्रदेश |
13 | हेमंत सुहास जोशी | महाराष्ट्र |
14 | नीरज उधवानी | उत्तराखंड |
15 | बीतन अधिकारी | पश्चिम बंगाल |
16 | सुदीप न्यौपाने | नेपाल |
17 | मनीष रंजन | बिहार |
18 | एन रामचंद्रन | केरल |
19 | दिनेश अग्रवाल | चंडीगढ़ |
20 | समीर गुहार | पश्चिम बंगाल |
21 | जे सचिंद्र मोली | आंध्रप्रदेश |
22 | मधुसूदन सोमस्टी | कर्नाटक |
23 | संतोष जहदा | कर्नाटक |
24 | भारत भूषण | कर्नाटक |
25 | सुमित परमार | गुजरात |
26 | यतेश परमार | गुजरात |
पुलिस की वर्दी में थे आतंकी
इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पुलिस की वर्दी में आए थे। इसलिए शुरुआत में किसी को उन पर शक नहीं हुआ। आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, उन्होंने पहचान पूछकर हिंदू टूरिस्ट पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी| जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है। आतंकियों ने खासतौर पर उन पुरुषों को निशाना बनाया जो अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ घूमने आए थे। हमले की तस्वीरें और वीडियो इतने भयानक हैं, कि कोई भी उन्हें देखकर कांप उठे।
विनय की बहादुरी और दुखद अंत
विनय नरवाल नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। करनाल, हरियाणा के रहने वाले विनय देश की सेवा में जुटे एक बहादुर अफसर थे। विनय की आतंकियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद से उनके परिवार में मातम मच गया है । विनय के पिता अपने बेटे का शव लेने पहलगाम रवाना हुए हैं। उनका परिवार इस समय बेहद दुख में है और मीडिया से बात करने की स्थिति में भी नहीं है।
भारतीय नौसेना ने भी विनय की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक बयान में लिखा गया, “एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी सदस्य इस दुखद घटना से प्रभावित हैं।
साजिश पाकिस्तान के रावलकोट में रची गई
दोपहर में पहलगाम की बैसरन वैली में आतंकी हमला हुआ। शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को ब्रीफ किया। आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत की पुष्टि होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही पहलगाम हमले को लेकर एक बैठक की। खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान के रावलकोट में रची गई। जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में इस घटना के खिलाफ आक्रोश है। जम्मू-कश्मीर में आज स्कूल बंद हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में मार्च किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च करना शुरू कर दिया है। पहलगाम की बैसरन वैली में आतंकी हमले के बाद सरकार ने बड़े स्तर पर सुरक्षबलों मोबाइलज किया है। जिस जगह पर आतंकवादियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया वहां पर एक बिना नंबर प्लेट की काली बाइक मिली है। ऐसा अनुमान है कि आतंकवादी ग्राउंड सपोर्ट से बैसरन वैली पहुंचे। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने रेकी के बाद बैसरन वैली को हमले के लिए चुना, क्योंकि यहां पर सिर्फ सीधे वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता है। यहां जाने का रास्ता काफी कठिन है। जानवरों की राइड से ही यहां टूरिस्ट पहुंचते हैं। आतंकियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें अलग-अलग इलाकों में भेज दी गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान आतंकी संगठनों का हाथ हो सकता है।
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।
चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3