Why did the strike start outside NDRI? क्या वाक़ई 20 साल से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक काम से हटाया गया? NDRI में 65 कर्मचारियों की हड़ताल, तीन साथियों की बर्खास्तगी के विरोध में धरना

Why did the strike start outside NDRI? क्या वाक़ई 20 साल से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक काम से हटाया गया? हरियाणा के करनाल में स्थित National Dairy Research Institute (NDRI) में शनिवार सुबह से 65 कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। ये कर्मचारी संस्थान के मुख्य गेट के बाहर अग्रसेन चौक पर सुबह करीब 5 बजे से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उनके सुपरवाइजर ने बिना किसी पूर्व सूचना के तीन कर्मचारियों को अचानक ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया। कर्मचारियों के अनुसार, बर्खास्तगी की वजह “औसत से कम चारा काटना” बताई गई। जब ये कर्मचारी शनिवार को काम पर पहुंचे, तो उन्हें संस्थान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
Why did the strike start outside NDRI? क्या वाक़ई 20 साल से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक काम से हटाया गया? अपने साथियों के समर्थन में अन्य कर्मचारियों ने भी काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की एंट्री भी संस्थान में रोक दी गई। कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर दुर्व्यवहार और खासतौर पर महिला कर्मचारियों के साथ खराब व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें लगभग 10,000 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि काम का दबाव लगातार बढ़ाया जाता है।
कर्मचारियों का यह भी कहना है कि चारा कटाई के “एवरेज” को लेकर पहले भी कई बार सुपरवाइजर के साथ विवाद हो चुका है। उन्होंने मांग है कि बर्खास्त किए गए तीन कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए और संबंधित सुपरवाइजर को बदला जाए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।
इस बीच, हड़ताल का असर संस्थान की कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। NDRI देश का एक प्रमुख डेयरी अनुसंधान संस्थान है, जहां पशुओं पर वैज्ञानिक शोध कार्य होता है। ऐसे में चारा कटाई का काम रुकने से पशुओं के भोजन और अनुसंधान गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
Why did the strike start outside NDRI? क्या वाक़ई 20 साल से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक काम से हटाया गया? प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि हड़ताल लंबी चलती है, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Please Read Alsi This Article : Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
