HomeCrimeप्रेमी के साथ फरार हुई 5 बच्चों की मां, घर वापस आई...

प्रेमी के साथ फरार हुई 5 बच्चों की मां, घर वापस आई तो किया कुछ ऐसा…जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कैमूर: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में मंगलवार की रात एक बैंड पार्टी संचालक की संदिग्धथ स्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपनी मां पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने उसके पिता की हत्या कर दी। शव घर में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस शव का पोस्ट्मार्टम करा जांच में जुट गई है। पुलिस पहले  इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि, मृतक के पुत्र के आरोपों से पुलिस की उलझनें बढ़ गई हैं। मृतक मोकरी गांव निवासी स्व. गंगा राम का पुत्र धर्मेंद्र राम 40 वर्ष था। वह बैंड पार्टी संचालक था।

दरअसल, जिले के मोकरी गांव निवासी धर्मेंद्र राम बैंड पार्टी संचालक था। बीतें दिनों उनका शब शव घर में फंदे से लटका हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक धर्मेंद्र राम के बड़े पुत्र सन्नी देवल ने बताया कि उसकी मां प्रेमा देवी का प्रेम संबंध रूपपुर गांव निवासी भिखारी राम के पुत्र अनिल राम से था। इन दोनों ने मिल कर उसके पिता की गला दबाकर हत्याय कर दी। इसके बाद शव को साड़ी के सहारे घर में लगे बांस में लटका दिया। शव जमीन से सटा हुआ लटका था। उसने बताया कि उसकी मां बीते दस दिन से अनिल राम के साथ कहीं गायब थी। प्रेमिका के घर के आसपास ही रात में रुका प्रेमी समझौता होने के बाद उसकी मां घर आई। उसका प्रेमी अनिल भी आसपास ही कहीं था।

रात में गांव में बरात आई थी। मां घर आने के बाद भी अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए झगड़ा करने लगी और घर से भागने लगी। पिता ने उसे जबरन रोका तब झगड़ा भी हुआ। इसके बाद सन्नी गांव में आई बरात में खाना खाने चला गया। घर आया तो दरवाजा बंद होने के चलते बाहर खड़ी सगड़ी पर ही सो गया। रात में ही मां ने अनिल को बुला कर पिता की हत्याे कर दी। सुबह मां ने बताया कि पिता ने फांसी लगा ली है। बता दें कि धर्मेंद्र राम बैंक पार्टी का संचालन कर घर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जबकि वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था।

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular