Home Blog Page 85

Airport: यात्री के बैग में अजीब सी हरकत हुई, जब बैग खोला तो सभी एजेंट कांपने लगे, जाने पूरा मामला

Table of Contents

Airport

Airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना घटी. वहीं, तलाशी के दौरान जैसे ही कस्टम एयर टोही सेवा के अधिकारियों की नजर बैग के अंदर पड़ी तो वहां मौजूद कई अधिकारियों के हाथ-पैर कांपने लगे. दरअसल, यह पूरा मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से जुड़ा है जिसके तहत चेन्नई के एक यात्री को गिरफ्तार किया गया था।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) से जुड़े सीनियर अफसर के अनुसार, चेन्‍नई एयरपोर्ट पर सेंसिटिव सेक्‍टर से आ रही फ्लाइट के यात्रियों की जांच का सिललिसा जारी था. इसी बीच, एआईयू के अफसरों की निगाह एक यात्री के बैगेज ट्रॉली पर रखे एक बैग पर गई. इस बैग में हो रही हरकतों को देखकर एआईयू अफसरों की निगाहें इस बैग और ट्रॉली लेकर आ रहे यात्री पर टिक गईं.

उन्‍होंने बताया कि ग्रीन चैनल क्रॉस करते ही एआईयू के अफसरों ने इस यात्री को जांच के लिए रोक लिया. जांच के दौरान, जब इस बैग को खोलकर अंदर झांका गया, तो अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद कई अफसरों के हाथ पैर कांप गए. इसके बाद, बैग के भीतर से बेहद सावधानी के साथ बेबी इगुआना (baby Iguanas) को बाहर निकाला गया. बैग के अंदर विभिन्‍न रंगों की 402 बेबी इगुआना थीं.

यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना में 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

Airport

Airport

एआईयू से जुड़े सीनियर अफसर ने अनुसार, बरामद की गई बेबी इगुआना में 229 ग्रीन बेबी इगुआना, 113 ऑरेंज बेबी इगुआना, 53 ब्लू बेबी इगुआना और 7 येलो बेबी इगुआना थीं. उन्‍होंने बताया कि यह यात्री बैंकॉक से चेन्‍नई एयरपोर्ट पहुंचा था. इस यात्री के खिलाफ कस्‍टम एक्‍ट 1962 और वाइल्‍ड लाइफ (प्रोटेक्‍शन) एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

उन्‍होंने बताया कि चेन्‍नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए इस यात्री की पहचान अतीक अहमद के रूप में हुई है. जांच के दौरान, पता चला कि 402 बेबी इगुआना में 335 जीव‍ित थे, जबकि 67 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी. बेबी इगुआना की गिनती विदेशी वन्‍यजीवों में होती है. इसे अमेरिकी छिपकली के तौर पर जाना जाता है.

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

Indian Navy Recruitment 2024

Indian Navy Recruitment 2024: नई दिल्ली। 10वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यताओं की आवश्यकता होती है। आप अपनी योग्यता के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं। जब इन पदों को शामिल किया गया, तो 55,000 से अधिक नए कर्मचारियों को काम पर रखा गया।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री एग्जामिनेशन (10+2 पैटर्न) या इसके समक्षक उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषयों में 70 फीसदी अंक एवं दसवीं या 12वीं कक्षा के दौरान अंग्रेजी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अवश्य प्राप्त किये हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2005 एवं 1 जनवरी 2008 के बीच हुआ हो।

यह भी पढ़ें : 55000 सरकारी नौकरियां,10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौके, कर दें अप्‍लाई

indian navy recruitment 2024

Indian Navy Recruitment 2024

इन स्टेप्स से करें आवेदन

  • इंडियन नेवी 10+2 (बीटेक) भर्ती में आवेदन के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके आवेदन पत्र भर लें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

कैसे होगा चयन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जेईई (मेन) ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 2024 के आधार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। अंत में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Healthcare Worker: हेल्थकेयर वर्कर के पदों पर 1217 नौकरियां, पूरे देश में निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Healthcare Worker

Healthcare Worker : भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एचएलएल लाइफकेयर नामक कंपनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति कर रही है। एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड एक सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी है। वर्तमान में हम लेखा अधिकारी, प्रशासनिक सहायक, परियोजना समन्वयक और केंद्र प्रबंधक सहित कई पदों के लिए आवेदन स्वीकार कर रहे हैं। इन पदों के लिए कुल 1217 पद उपलब्ध हैं।

एचएलएल लाइफकेयर में निकली भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है और उसके स्कैन करके मेल भी करना है. निर्धारित पते पर आवेदन फॉर्म रिसीव होने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2024 है. अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट https://www.lifecarehll.com/ पर विजिट किया जा सकता है. एचएलएल लाइफकेयर में भर्तियां फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी.

यह भी पढ़ें : पंजाब बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट करें आवेदन, बेहतरीन मिलेगी मंथली सैलरी

वैकेंसी डिटेल

सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन/डायलिसिस टेक्नीशियन/जूनियर/असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन- 1206
अकाउंट्स ऑफिसर-2
एडमिन असिस्टेंट-2
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर-1
सेंटर मैनेजर-5

Healthcare Worker

Healthcare Worker

Healthcare Worker

शैक्षिक योग्यता

सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन- मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएससी. साथ ही कम से कम आठ साल का अनुभव. या मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में में एमएससी और कम से कम छह महीने का अनुभव.

डायलिसिस टेक्नीशियन- मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट कोर्स और सात साल काम का अनुभव. या मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएससी और पांच साल का अनुभव. डायलिसिस टेक्नोलॉजी में एमएससी करने पर दो साल का अनुभव. जूनियर डायलिसिस टेक्नीशियन के लिए सारी योग्यता समान है. सर्टिफिकेट कोर्स किए होने पर 4 साल, डिग्री या डिप्लोमा होने पर दो और एमएससी किया होने पर एक साल का अनुभव होना चाहिए. असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन पद के लिए सर्टिफिकेट कोर्स के बाद एक साल का अनुभव होना चाहिए.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

IBPS Clerk Vacancy:आईबीपीएस ने निकाली 6 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर भर्ती, अगस्त में हो सकती है परीक्षा, जाने आवेदन की प्रक्रिया

IBPS Clerk Vacancy

IBPS Clerk Vacancy: जयपुर. बैंक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने बैंकिंग क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 6142 पदों के लिए आयोजित की गई है। इस पद के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. कोई भी योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा नियमों के अनुसार अभ्यर्थी की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. भर्ती में सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 850 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 175 रुपए तय किया गया. अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : :पंजाब बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट करें आवेदन, बेहतरीन मिलेगी मंथली सैलरी

IBPS Clerk Vacancy

IBPS Clerk Vacancy

IBPS Clerk Vacancy

अगस्त महीने में होगी प्रारंभिक परीक्षा
6142 पदों पर होने वाली क्लर्क भर्ती परीक्षा दो चरणों में पूरी होगी. शुरुआती जानकारी के अनुसार पहली लिखित परीक्षा अगस्त में हो सकती है. इस परीक्षा के बाद कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा. उसके बाद फाइनल सिलेक्शन होगा. चयनित अभ्यर्थियों को 11 बैंकों में खाली पड़े क्लर्क के पदों पर रखा जाएगा.

इस प्रकार करें आवेदन
सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं, इसके बाद \”Click Here TO Apply Online For CRP-Clerks CRP Clerks -XIV)” के लिंक पर क्लिक करें, फिर रजिस्ट्रेशन करने के बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भर दें इसके बाद जरूरी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस सब्मिट कर दें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Government Jobs: 55000 सरकारी नौकरियां,10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौके, कर दें अप्‍लाई

0

Government Jobs

Government Jobs: 10वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं। जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र में काम करना चाहते हैं वे किसी भी प्रकार की नौकरी के लिए पात्र हैं और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इन पदों को जोड़ें, तो हमारे पास 55,000 से अधिक रिक्त पद हैं।

डाक विभाग में 35 हजार भर्तियां

भारतीय डाक विभाग में लगभग 35 हजार पदों पर भर्तियां निकली हैं. खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं पास अप्‍लाई कर सकते हैं. इसके अलावा कंप्‍यूटर और साइकिल चलाना आता हो, अभ्‍यर्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. सेलेक्‍शन मेरिट के आधार पर होगा. आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2024 से शुरू है, जो 15 जुलाई तक चलेगी. आवेदन करने के लिए डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट किया जा सकता है.

Government Jobs

Government Jobs

एसएससी में नौकरियां

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने 8326 पदों पर नौकरियां निकाली हैं. 10वीं पास अभ्‍यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर 18 से 27 साल तक के उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इन भर्तियों के लिए अभ्‍यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी. इसके अलावा उन्‍हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्‍ट भी देना होगा. सैलरी 18 से 22 हजार रुपये प्रतिमाह होगी. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिये आवेदन किए जा सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी.

यह भी पढ़े : :पंजाब बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट करें आवेदन, बेहतरीन मिलेगी मंथली सैलरी

आईबीपीएस में बंपर नौकरियां

आईबीपीएस में लगभग 6128 पदों पर नौकरियां निकली हैं. इन पदों पर कोई भी ग्रेजुएट आवेदन कर सकता है. खास बात यह है कि इसमें सैलरी 19900 से 47920 रुपये महीने तक मिलेगी. इन पदों पर सेलेक्‍शन प्रिलिम्‍स और मेन्‍स एग्‍जाम के माध्‍यम से होंगे.अभ्‍यर्थी की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए. आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी. अभ्‍यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर विजिट कर सकते हैं.

एचएसएससी में वैकेंसी

एचएसएससी ने 6000 पदों पर नौकरियां निकाली हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्‍यर्थी का 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है. उम्‍मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. इन पदों पर सेलेक्‍शन प्रक्रिया क्‍वालिफाइंग टेस्‍ट, स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट के आधार पर होगा. इसकी पूरी डिटेल्‍स hssc.gov.in पर देखी जा सकती है.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

PNB Recruitment 2024:पंजाब बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट करें आवेदन, बेहतरीन मिलेगी मंथली सैलरी

0

PNB Recruitment 2024

PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में नौकरी (सरकारी नौकरी) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। अगर आपके पास उच्च शिक्षा है और आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। इसी उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक ने उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के माध्यम से संगठन में 2700 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाह रहे हैं, वे 14 जुलाई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले आपको नीचे दिए गए इन तमाम खास बातों को गौर से पढ़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें : आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल बनने का मौका, मिलेगी 81000 रुपये महीने सैलरी

PNB Recruitment 2024

पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. तभी वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

PNB Recruitment 2024

पंजाब बैंक में फॉर्म भरने के लिए जरूरी आयुसीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

पंजाब बैंक में अप्लाई करने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 944 रुपये
महिला/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 708 रुपये
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 472 रुपये
एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी अकाउंट में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जा सकता है.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

ऐसे होगा यहां सेलेक्शन
पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

ITBP Bharti 2024 : आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल बनने का मौका, मिलेगी 81000 रुपये महीने सैलरी

ITBP Bharti 2024

ITBP Bharti 2024: आपको अगर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में भर्ती निकलने का इंतजार है, तो अच्छी खबर है. आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों ही आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल हेड कांस्टेबल की कुल 112 वैकेंसी है. आवेदन आईटीबीपी की वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php पर जाकर करना है. आवेदन की की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 है.

उम्र सीमा

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए. पूर्व सर्विस कर्मचारी, एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में राहत दी गई है.

यह भी पढ़ें : SAIL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती, मिलेगा 1.60 लाख वेतन, ऐसे होगा चयन

ITBP Bharti 2024

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. या एजुकेशन/टीचिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

ITBP Bharti 2024: आवेदन शुल्क

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन के लिए 100 रुपये की फीस जमा करनी होगी. पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी, महिला, एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है.

हेड कांस्टेबल की सैलरी

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पद पर चयन के बाद लेवल-4 की वेतन मैट्रिक्स के अनुसार 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये है.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

SAIL job : SAIL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती, मिलेगा 1.60 लाख वेतन, ऐसे होगा चयन

SAIL job

SAIL job : बोकारो. काम की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अनोखा अवसर है। क्योंकि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अपने सभी इस्पात संयंत्रों और खदानों के प्रबंधन के लिए 249 प्रशिक्षु प्रबंधकों (इंजीनियरों) ई-1 ग्रेड की भर्ती की घोषणा की है। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग में 10, सिविल सीई में 21, इलेक्ट्रॉनिक्स में 5, कंप्यूटर सीएस में 9, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में 11, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एमई में 69, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 61 और मेटलर्जी एमटी में 63 पद शामिल हैं। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 25 जुलाई 2024 को 28 वर्ष है और उम्मीदवार का जन्म 25 जुलाई 1996 से पहले नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट
वहीं रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान किया गया है. एससी, एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर 3 वर्ष, वहीं सामान्य वर्ग के दिव्यांगों के लिए 10 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 15 वर्ष और ओबीसी एनसीएल के लिए 13 वर्ष निर्धारित है. वहीं विभागीय उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय कि गई है.

यह भी पढ़ें :  NIT में नौकरी पाने का शानदार अवसर, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, बस करना है ये काम

वहीं अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, मेटलर्जी के 8 इंजीनियरिंग विषयों में से किसी में 65% अंक के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. वहीं एससी, एसटी और विभागीय उम्मीदवारों को 55 % अंक (सभी सेमेस्टर )के साथ आवेदन कर सकते हैं.

SAIL job

ये है चयन प्रक्रिया
ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं. सेल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित गेट 2024 परीक्षा पेपर में उनके प्रदर्शन और कंपनी की आवश्यकता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फाइनल सिलेक्शन समूह चर्चा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा.

यह आपका वेतन होगा
दूसरी ओर, प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी प्रशिक्षुओं) को 50,000 रुपये से 160,000 रुपये मिलते हैं। वेतन संरचना 50,000/- रुपये प्रति माह है। एक साल का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी) को सहायक प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया जाता है और वे 60,000 रुपये से 180,000 रुपये कमाते हैं। रुपये के वेतनमान में वर्गीकृत।

सेल एमटीटी के आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों लिए 700 रुपए है. वहीं एससी, एसटी और विभागीय उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया शुल्क 200 रुपए तय है. वहीं


गेट 2024 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करने का अंतिम तारीख 25 जुलाई 2024 है. आवेदन केवल सेल कि वेबसाइट www. sail.co.in और \”करियर\” पेज www.sailcareers.com पर कर सकते हैं.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

NIT Recruitment 2024: NIT में नौकरी पाने का शानदार अवसर, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, बस करना है ये काम

NIT Recruitment 2024

NIT Recruitment 2024: अगर आपका नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई का सपना पूरा नहीं हुआ तो अब आप यहां नौकरी पाकर अपना वह सपना पूरा कर सकते हैं। एनआईटी पुडुचेरी ने इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट-अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (आईटीईपी-एनसीटीई) के लिए रसायन विज्ञान, भौतिकी, तमिल, हिंदी और कला शिक्षा में शिक्षक रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए अपेक्षित योग्यता रखने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इन एनआईटी पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार 25 जुलाई को आयोजित होने वाले साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इस रवैये से प्रशिक्षुता की बहाली होगी. एनआईटी भर्ती इस पद को अनुबंध के आधार पर भरेगी। यदि आप इन पदों पर काम करने की योजना बना रहे हैं, तो उल्लिखित बिंदुओं को अवश्य पढ़ें।

यह भी पढ़ें:  नई सरकार क्या बनी, खुल गई लेडीज़ की लॉटरी, 1500 रुपये महीना पेंशन, बस में घूमना फ्री

NIT Recruitment 2024

NIT Recruitment 2024

एनआईटी में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
उम्मीदवार जो भी एनआईटी के इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता और आयुसीमा होनी चाहिए.

एनआईटी में ऐसे होगा चयन
एनआईटी भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

एनआईटी भर्ती के लिए अन्य विवरण
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार एनआईटी के वॉक-इन इंटरव्यू के लिए शामिल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के समय अपने आवेदन फॉर्म और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर आना होगा.
तिथि: रिपोर्टिंग समय और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन – 16-07-2024 (मंगलवार) सुबह 09:00 बजे
दिनांक: इंटरव्यू: 16-07-2024 (मंगलवार) सुबह 10:30 बजे
स्थान: कॉन्फ्रेंस रूम, वी.ओ. चिदंबरम पिल्लई एडमिन ब्लॉक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुडुचेरी, थिरुवेट्टाकुडी, कराईकल, पुडुचेरी (यूटी) – 609609

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Aadabidda Nidhi Scheme: नई सरकार क्या बनी, खुल गई लेडीज़ की लॉटरी, 1500 रुपये महीना पेंशन, बस में घूमना फ्री

Aadabidda Nidhi Scheme

Aadabidda Nidhi Scheme: नई दिल्‍ली. देश में अब महिलाओं के हितों को ध्‍यान में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. केंद्र सरकार के साथ ही लगभग हर राज्‍य सरकार भी महिलाओं के कल्‍याण के लिए काफी कुछ कर रही हैं. कुछ राज्‍य महिलाओं और लड़कियों को हर महीने आर्थिक सहायता भी प्रदान करते हैं. महिलाओं के खाते में सरकारें सीधे पैसा ट्रांसफर करती हैं ताकि उनको अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में दिक्‍कत न आए. महिलाओं को कैश बै‍निफिट दे रहे राज्‍यों की लिस्‍ट में अब आंध्र प्रदेश का नाम भी जुड़ने वाला है. आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार आदाबिड्डा निधि योजना (Aadabidda Nidhi Scheme) जल्‍द ही लागू करने वाली है. इस योजना में 19 से 59 साल की उम्र वाली हर लड़की और महिला को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे.

अदविद्या फंड कार्यक्रम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संयुक्त चुनाव घोषणापत्र में एक प्रमुख वादा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और आंध्र प्रदेश जनसेना शामिल हैं। चुनाव घोषणापत्र में 19 से 59 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक पेंशन, 2,000 रुपये का बेरोजगारी लाभ या 3,000 रुपये का युवा बेरोजगारी लाभ और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा देने का प्रस्ताव है। अगले कुछ दिनों में फ्री बस शेड्यूल भी लागू कर दिया जाएगा। इस कारण से, आंध्र प्रदेश के अधिकारी तमिलनाडु और कर्नाटक में मुफ्त बस यात्रा पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम आवास योजना के पैसों का अनोखा इस्तेमाल, इधर मिली किस्त, उधर पत्नी हुई फरार

Aadabidda Nidhi Scheme

Aadabidda Nidhi Scheme: जल्‍द लागू होगी आदाबिड्डा निधि योजना


चंद्रबाबू नायडू सरकार ने अपने चुनावी कई चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं. अन्‍ना कैंटीन, भूमि स्वामित्व अधिनियम और मुफ्त रेत नीति को लेकर चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं पर सरकार बनते ही चंद्रबाबू नायडू निर्णय ले चुके हैं. आदाबिड्डा निधि योजना भी जल्‍द ही लागू होगी, ऐसा माना जा रहा है. इस योजना के जल्‍द क्रियान्‍वयन के लिए सरकार ने अधिकारियों को पूरा ढांचा जल्‍द बनाने और लाभार्थियों की पहचान करने का आदेश दिया है.

कैसे करना होगा आवेदन


आदाबिड्डा निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करना होगा और इसके लिए किन-किन कागजातों की जरूरत होगी, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन, माना जा रहा है कि आवेदन ऑनलाइन ही होंगे. क्‍योंकि मासिक पेंशन सीधे महिलाओं के खाते में डाली जाएगी तो इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटोज की जरूरत पड़ेगी.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Advertisement