Heatwave in Haryana : हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर : रोहतक में पारा 46.6°C पार, 10 जिलों में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जानिए आज किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट ?

Heatwave in Haryana : हरियाणा में नौतपा के दौरान गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को कुछ जिलों में आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Heatwave in Haryana

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 May 2026

IBN24 News Network : प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को रोहतक हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.6°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नारनौल का तापमान 45.5°C, हिसार और भिवानी का तापमान 45.0°C दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

हरियाणा के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रोहतक23.8 / 28.1°C46.6°C
नारनौल27.0°C45.5°C
हिसार24.5°C45.0°C
भिवानी27.5°C45.0°C
नूंह25.4°C44.5°C
जींद27.7°C44.3°C
अंबाला27.8°C44.0°C
सिरसा27.6°C44.0°C
करनाल23.0°C43.7°C
सोनीपत24.9°C43.6°C

इन 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Heatwave in Haryana

मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तर और पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

कल आंधी और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। चार जिलों में आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

लू और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा

नौतपा के दौरान देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू यानी हीटस्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने पर हीटस्ट्रोक जानलेवा साबित हो सकता है।

Heatwave in Haryana

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, तेज बुखार और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत इलाज कराना जरूरी है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

आखिर कब मिलेगी राहत ? जानिए

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के 4 जिलों में आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं और अगले कुछ दिनों तक गर्मी और हीटवेव का असर जारी रह सकता है।

क्या करें और क्या न करें

क्या करें

✔ ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ पिएं
✔ घर से बाहर निकलते समय छाता या गमछा इस्तेमाल करें
✔ मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा खाएं
✔ घर और ऑफिस में ठंडी जगह पर रहने की कोशिश करें
✔ छोटे बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचाकर रखें

क्या न करें

✘ खाली पेट धूप में बाहर न निकलें
✘ ज्यादा देर तक बंद वाहन में न बैठें
✘ तेज धूप में भारी एक्सरसाइज या मेहनत वाला काम न करें
✘ कैफीन और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें
✘ लू लगने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement