HomeHaryanaहरियाणा: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंच ब्रेक, टी ब्रेक के बाद मिलेगा...

हरियाणा: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंच ब्रेक, टी ब्रेक के बाद मिलेगा वाई-ब्रेक, जानिए क्या है Y-Break

चंडीगढ़। आपने आफिस टाइम में लंच ब्रेक और टी-ब्रेक तो सुना होगा। रोजाना यह ब्रेक होते भी हैं। लेकिन अब सभी गवर्नमेंट आफिस में वाई-ब्रेक भी होगा। यह ब्रेक पहले सभी ब्रेक से अलग होगा। घबराइए नहीं इससे पब्लिक के काम प्रभावित नहीं होंगे उन्हें काम कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि यह ब्रेक उनके काम जल्दी कराने में लाभदायक होगा। वाई-ब्रेक केवल पांच मिनट के लिए होगा। जो कर्मचारियों के दिनभर के तनाव को कम कर कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहयोग करेगा। इससे उनकी काम करने की गति बढ़ेगी। थकावट दूर होकर आलस भी नहीं रहेगा।

काम के बोझ और दबाव की वजह से तनाव बढ़ जाता है। तनाव ग्रस्त होने से काम जल्दी होने की बजाए इसमें उलझन बढ़ जाती है और स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। परिणाम यह होता है कि हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी कई बीमारियां शरीर में घर कर लेती हैं। वर्कप्लेस पर अनुकूल माहौल बनाने और कर्मचारियों को तनाव मुक्त कर कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए अब रोजाना वाई-ब्रेक मिलेगा। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक मिलेगा। यह ब्रेक कार्यदिवस में पांच मिनट के लिए होगा। चंडीगढ़ प्रशासन के सभी डिपार्टमेंट में वाई-ब्रेक दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने भेजा लेटर

यह ब्रेक देने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं। आयुष मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों और यूटी को वाई-ब्रेक देने का आदेश जारी किया है। अब प्रशासन का पर्सोनल डिपार्टमेंट यह ब्रेक देने के लिए सभी डिपार्टमेंट को चिट्ठी जारी करेगा। वाई-ब्रेक का समय डिपार्टमेंट तय करेंगे।

वाई-ब्रेक ऐसे घटाएगा तनाव

इस वाई-ब्रेक में कर्मचारियों को कुछ ऐसी क्रियाएं और योग के आसन करने होंगे जिससे वह तनाव से मुक्त होकर काम बेहतर तरीके से कर सकें। वाई-ब्रेक पांच मिनट का होगा। इसलिए समय के महत्व को देखते हुए इसका कॉमन योग प्रोटोकाल सभी डिपार्टमेंट के लिए जारी होगा। वाई-ब्रेक के लिए प्रत्येक डिपार्टमेंट से एक कर्मचारी या अधिकारी को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वह दूसरे कर्मचारियों को यह क्रियाएं और आसन करा सके। आफिस में लंबे समय तक एक ही जगह कुर्सी पर बैठकर काम करने से या कंप्यूटर की स्क्रीन देखने से कर्मचारी थकान महसूस करते हैं। वाई-ब्रेक में शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जाएंगी।

21 जून को जगह-जगह होंगे योग दिवस के कार्यक्रम

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन होगा। पहली बार समारोह राक गार्डन में होगा। इसके अलावा शहर में अन्य जगहों पर भी योग दिवस के कार्यक्रम होंगे। राक गार्डन में आयोजन की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। पहले यह कार्यक्रम कैपिटल कांप्लेक्स में होना था लेकिन आयुष मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने पर अब यह राक गार्डन में होगा। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी हिस्सा ले सकेंगे। 

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES

Most Popular