Father was living with daughter’s dead body for 4 months, परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था, पैरों के अलावा पूरा शरीर बन चुका था कंकाल! उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला साने आया है। जहां पर एक पिता अपनी बेटी के शव के साथ 4 महिने से रह रहा है। बेटी की मौत की खबर उसके पिता ने किसी भी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य़ नहीं दी थी। लाश की बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम स्प्रे करता था। लड़की की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, केवल उसके पैर ही बचे थे।

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब उनेक घर पर रिश्तेदार आते हैं और घर से बदबू आती है । बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को कॉल करके सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घर के एक कमरे से शव बरामद किया गया। बॉडी की हालत इतनी ज्यादा बदतर हो चुकी थी कि रिश्तेदार, पड़ोसी और पुलिसवाले कोई भी उसे देख नहीं पा रहे थे। मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
Father was living with daughter’s dead body for 4 months, परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था, पैरों के अलावा पूरा शरीर बन चुका था कंकाल! मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास जिनकी उम्र 76 है और काशी के शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। बोर्ड ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। 2010 में अपने पद से रिटायर हुए थे। सदर के तेली मोहल्ले में पतली सी गली में उनका खुद का छोटा सा 2 कमरों वाला मकान है। जिसमें उदय भानु अपनी बेटी प्रियंका बिस्वास जिसकी उम्र 35 वर्ष थी उसके साथ रहते थेष पत्नी शर्मिष्ठा की 59 साल की उम्र में 13 साल पहले मौत हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस में कुछ रिश्तेदार रहते ङैं, लेकिन उदय भानु किसी से न मिलते थे और ना ही अपनी बेटी प्रियंका को मिलने देते थे। 1 दिसंबर 2025 को प्रियंका की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। अगले 5 दिनों तक उदय भानु शव के साथ घर में ही रहा। दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम डालता रहा। फिर घर में कूड़ा भरकर शव अंदर ही छोड़ दिया और फिर वहां से देहरादून चला गया।
बताया जा रहा है कि जब उनके रिश्तेदार उनको फोन करते हैं तो वो बताता है कि वो देहरादून में है ।कुछ दिन पहले ही वो वापिस लौटा था, लेकिन उसने किसी को भनक तक भी नहीं लगने दी थी।
इसी बीच उदय भानू के रिश्तेदार उसके घर पहुंचते है और जैसे ही घर में एंट्री करते हैं तो घर से काफी ज्यादा बदबू आने लगती है। जब अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में सड़ा हुआ युवती का शव मिलता है। रिश्तेदारों ने घर में रहने वाले उदय भानु को पकड़ लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। तब जाकर पता चला कि शव किसी और का नहीं बल्कि उदय भानु की लड़की प्रियंका का ही है।
प्रियंका बिस्वास प्राइवेट टीचर थी। वह कंप्यूटर सब्जेक्ट पढ़ाती थी। पिता उदय भानु लोगों को कहा करता था कि वो देहरादून में रहता है और उसकी बेटी भी वहीं काम करती है।
घर के भीतर लगा कूड़े का ढेर
Father was living with daughter’s dead body for 4 months, परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था, पैरों के अलावा पूरा शरीर बन चुका था कंकाल! रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उदय भानु को लेकर घर में एंट्री की तो हैरान रह गई। घर के अंदर कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ था। बेड़ पर प्रियंका का शव पड़ा हुआ था, लेकिन वह कंकाल बन चुका था। इस बात की खबर मिलते ही पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भिजवाया।
Please Read Alsi This Article : Why did the strike start outside NDRI? क्या वाक़ई 20 साल से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक काम से हटाया गया?
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
