Cockroach Janta Party : 20 Million Followers के साथ मिलकर CJP छेड़ने जा रही है अब बड़ा मूवमेंट, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, जानिए कैसे चलेगा ये नया डिजिटल मूवमेंट ?

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी “Cockroach Janta Party” अब केवल मीम्स और डिजिटल व्यंग्य तक सीमित नहीं रह गई है। पिछले कुछ दिनों में यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म युवाओं के बीच एक बड़े डिजिटल मूवमेंट के रूप में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर महज 6 दिनों के भीतर 20 मिलियन फॉलोअर्स पार करने के बाद अब इसके संस्थापक Abhijeet Dipke ने देशभर में एक नए अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है।

Cockroach Janta Party

Written by Kajal Panchal • Published on : 22 May 2026

IBN24 News Network : अभिजीत डिपके ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि अब “असली धमाल” करने का समय आ गया है और जिस मकसद से इस मूवमेंट को शुरू किया गया था, अब उसे बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जल्द ही एक ऑनलाइन पेटिशन शुरू करने जा रही है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

डिपके ने अपने समर्थकों से इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने और छात्रों की आवाज को देशभर तक पहुंचाने की अपील की। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में हुई कथित लापरवाही और NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है, इसलिए अब सिस्टम को जवाबदेह बनाना जरूरी हो गया है।

“अब सिस्टम को जवाब देना होगा”

Cockroach Janta Party

वीडियो में अभिजीत डिपके ने कहा कि यह केवल सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों, पेपर लीक और अनियमितताओं का सामना कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही।

उन्होंने दावा किया कि NEET विवाद और पेपर लीक की घटनाओं की वजह से करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। डिपके ने कहा कि कई छात्रों ने मानसिक तनाव और दबाव का सामना किया, जबकि कुछ छात्रों के आत्महत्या जैसे कदम उठाने की खबरें भी सामने आईं।

उन्होंने कहा, अब वक्त आ गया है कि सिस्टम को accountable बनाया जाए। अगर लाखों छात्रों का भविष्य खराब हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। चाहे कुछ भी हो जाए, शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर तेज हुआ अभियान

Cockroach Janta Party का यह नया कैंपेन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर #ResignDharmendraPradhan और #CockroachJantaParty जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

Cockroach Janta Party

युवाओं का एक बड़ा वर्ग इस अभियान को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग से जोड़कर देख रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि पहली बार कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों के मुद्दों को इतने बड़े स्तर पर उठा रहा है।

वहीं कुछ लोग इसे सोशल मीडिया आधारित राजनीतिक व्यंग्य और ऑनलाइन एक्टिविज्म का नया दौर बता रहे हैं। हालांकि इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

कैसे वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’ ?

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party की शुरुआत कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक पोस्ट और मीम्स के जरिए हुई थी। शुरुआत में इसे केवल इंटरनेट ट्रेंड माना जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इसने युवाओं के बीच बड़ी पकड़ बना ली।

बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को इस प्लेटफॉर्म ने अलग अंदाज में उठाना शुरू किया। यही वजह रही कि बड़ी संख्या में छात्र और युवा इससे जुड़ते चले गए।

कुछ ही दिनों में इसके वीडियो और पोस्ट करोड़ों लोगों तक पहुंचने लगे और यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले डिजिटल अभियानों में शामिल हो गया।

माता-पिता ने पहले जताई थी चिंता

इससे पहले अभिजीत डिपके के माता-पिता भी मीडिया में चर्चा का विषय बने थे। उन्होंने बेटे की बढ़ती लोकप्रियता और राजनीतिक माहौल को लेकर चिंता जाहिर की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार को डर था कि राजनीतिक व्यंग्य और सिस्टम के खिलाफ खुलकर बोलने की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार ने अभिजीत को राजनीति से दूर रहने की सलाह भी दी थी।

हालांकि इसके बावजूद अभिजीत डिपके लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अब उन्होंने इस आंदोलन को “युवाओं की आवाज” बताया है।

NEET विवाद के बाद बढ़ा गुस्सा

देशभर में NEET परीक्षा को लेकर पिछले कुछ महीनों में भारी विवाद देखने को मिला था। पेपर लीक, रिजल्ट में गड़बड़ी और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद कई राज्यों में छात्रों ने प्रदर्शन किए थे।

छात्र संगठनों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई थी। इसी मुद्दे को अब Cockroach Janta Party ने अपने नए अभियान का केंद्र बना लिया है।

अभिजीत डिपके का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था का सवाल है और युवाओं का भरोसा वापस लाने के लिए जवाबदेही तय करना जरूरी है।

डिजिटल ट्रेंड से बड़े आंदोलन की ओर

Cockroach Janta Party

विशेषज्ञों का मानना है कि Cockroach Janta Party अब सिर्फ एक वायरल सोशल मीडिया पेज नहीं रह गया है। यह धीरे-धीरे युवाओं के डिजिटल विरोध और ऑनलाइन एक्टिविज्म का बड़ा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

जिस तेजी से इसके फॉलोअर्स बढ़े हैं और जिस तरह से यह राजनीतिक एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठा रहा है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह अभियान और बड़ा रूप ले सकता है।

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर शुरू होने वाला यह ऑनलाइन पेटिशन अभियान कितना बड़ा असर डालता है और क्या यह सोशल मीडिया से निकलकर जमीन पर भी आंदोलन का रूप ले पाएगा।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement