Home National Cockroach Janata Party : CJP के दिल्ली प्रदर्शन का असर हरियाणा में,...

Cockroach Janata Party : CJP के दिल्ली प्रदर्शन का असर हरियाणा में, समर्थकों पर नजर, दिल्ली जा रहे नेताओं और युवाओं की धरपकड़ शुरू

Cockroach Janata Party : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। राज्य के कई जिलों में पुलिस ने दिल्ली जाने वाले युवाओं और समर्थकों पर नजर रखी हुई है। रोहतक-दिल्ली बॉर्डर सहित कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Cockroach Janata Party

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 June 2026

IBN24 News Network : इसी बीच, रोहतक जिला परिषद सदस्य जयदेव डागर और उनके साथियों को शनिवार सुबह दिल्ली जाते समय सांपला पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रुकवाकर पूछताछ की और बाद में उन्हें थाने ले जाया गया। इस दौरान पुलिस और जयदेव डागर के बीच काफी देर तक बहस और नोकझोंक भी हुई।

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा पुलिस दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे अन्य युवाओं की भी धरपकड़ कर रही है।

जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का जुटान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। शुरुआत में उन्हें प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है।

इसके बाद हजारों की संख्या में छात्र और युवा जंतर-मंतर पहुंचने लगे। प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया गया है।

पार्टी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की बात कह रही है।

जयदेव डागर पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

रोहतक जिला परिषद सदस्य जयदेव डागर ने 22 मई को भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा था।

जयदेव डागर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना जरूरी है और नीट पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

दीपक धनखड़ पहुंचे दिल्ली, घर पहुंची पुलिस

उधर, आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई के प्रदेशाध्यक्ष दीपक धनखड़ शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके लगभग एक घंटे बाद पुलिस की एक टीम उन्हें हिरासत में लेने के लिए उनके घर पहुंची।

हालांकि, तब तक दीपक धनखड़ दिल्ली के लिए निकल चुके थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम कुछ समय तक उनके घर पर मौजूद रही, जबकि धनखड़ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने प्रदर्शन से बनाई दूरी

Cockroach Janata Party

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि वे जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने बताया कि 6 से 8 जून तक हरिद्वार में संगठन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर पहले से निर्धारित है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके कुछ साथी दिल्ली जाकर आंदोलन को समर्थन देंगे।

हरियाणा में बढ़ रहा CJP का प्रभाव

कॉकरोच जनता पार्टी का डिजिटल आंदोलन अब हरियाणा की राजनीति और छात्र संगठनों तक भी पहुंच चुका है।

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वे उस पीढ़ी से हैं जिसे “आलसी” और “कॉकरोच” कहा गया, इसलिए वे स्वयं को “कॉकरोचों का पहला विधायक” मानते हैं।

वहीं रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कथित रूप से पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की थी।

रोहतक और हिसार में पहले भी हुए प्रदर्शन

करीब 15 दिन पहले रोहतक में कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी।

इसके अलावा हिसार में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भी कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

दिल्ली में जारी प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं समर्थक आंदोलन में भाग ले रहे हैं।

Please also read this article : https://indiabreaking.com/cockroach-janta-party-7/

Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Advertisement