HomeViral Newsआंगनबाड़ी सहायिका और सेविका भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव, जानें नया नियम

आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव, जानें नया नियम

पटना। बिहार में आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका भर्ती की प्रक्रिया के नियम में बदलाव किया गया है। दरअसल, अब सेविका और सहायिका की भर्ती मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद हेडक्वाटर पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। जिस भी उम्मीदवार के सबसे अधिक नंबर होंगे, उनका चुनाव सेविका और सहायिका के रूप में किया जाए।

बता दें कि कुछ दिनों के लिए इन पदों पर भर्ती हुए लोगों की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। प्रक्रिया के मुताबिक, अस्थाई नियुक्ति के बाद शिक्षा विभाग द्वारा जिन लोगों को चुना गया है, उनके अंक पत्रों की जांच की जाएगी। एक बार जब अंक पत्रों की जांच हो जाएगी तो एनओसी जारी किया जाएगा। जिन लोगों को एनओसी मिलेगा, उन्हें सेविका और सहायिका के तौर पर स्थायी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वेतन भी मिलने लगेगा। नए नियमों को लेकर समाज कल्याण विभाग काम कर रहा है। 

इसके लिए विभाग की ओर से ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नए नियमों के तहत भर्ती होगी। वर्तमान में बिहार आंगनबाड़ी में पुराने नियमों के तहत भर्ती की जा रही है।

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular