Home Citizen News Delhi-Dehradun Expressway : पहली बारिश में ही उखड़ गया ₹12,000 करोड़ का...

Delhi-Dehradun Expressway : पहली बारिश में ही उखड़ गया ₹12,000 करोड़ का एक्सप्रेसवे, वायरल विडियो में करोड़ों की सड़क पर पहली बारिश में बड़े-बड़े गड्ढे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे क्यों घिरा सवालों में ?

Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा कराने के लिए बनाए गए करीब ₹12,000 करोड़ के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के तीन महीने भी पूरे नहीं हुए कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Delhi-Dehradun Expressway

Written by Kajal Panchal • Published on : 2 July 2026

IBN24 News Network : वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर बहस छिड़ गई है, जबकि विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

पहली बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े गड्ढे

वायरल वीडियो के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के उत्तर प्रदेश के शामली जिले के हथी करौदा गांव के पास सड़क पर दो बड़े गड्ढे बन गए। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति का दावा है कि ये गड्ढे बारिश के बाद बने हैं।

वीडियो में कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां रोककर सड़क की हालत देखते नजर आते हैं। कुछ लोग आने वाले वाहनों को हाथ देकर सावधान भी कर रहे हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो।

“मेरे सामने 4-5 गाड़ियां हादसे का शिकार हुईं”

वीडियो बनाने वाले शख्स का दावा है कि उसके सामने चार से पांच वाहन इन गड्ढों की वजह से असंतुलित हो गए, जबकि कम से कम दो कारों के अलॉय व्हील क्षतिग्रस्त हो गए

उसने अपनी कार दिखाते हुए कहा कि गड्ढे से गुजरने के बाद उसकी गाड़ी का व्हील अलाइनमेंट भी खराब हो गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

14 अप्रैल को हुआ था उद्घाटन

212 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 15 अप्रैल से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। करीब पांच साल में तैयार हुए इस छह लेन एक्सप्रेसवे से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय करीब छह घंटे से घटकर ढाई घंटे रह गया है।

इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत राजाजी नेशनल पार्क से गुजरने वाला लगभग 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जिसे एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर माना जाता है।

वीडियो वायरल होते ही हुई मरम्मत

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और लोगों के सवाल उठाने के बाद संबंधित हिस्से की मरम्मत (पैचवर्क) कर दी गई। हालांकि, इतने कम समय में सड़क खराब होने के दावों ने निर्माण की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक उद्यमी ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा कि सड़क बनने में पांच साल लगे, लेकिन पहली मानसून भी नहीं झेल पाई।

Delhi-Dehradun Expressway

एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब लोग टोल टैक्स भी दे रहे हैं तो उन्हें सुरक्षित और टिकाऊ सड़क मिलनी चाहिए। कई लोगों ने सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि किसी भी निर्माण में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं और पहले पूरी जांच होनी चाहिए।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

वायरल वीडियो के बाद विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी लागत वाली परियोजना में शुरुआती महीनों में सड़क खराब होना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

Delhi-Dehradun Expressway

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी वीडियो साझा करते हुए एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

क्यों खास है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ?

  • कुल लंबाई: 212 किलोमीटर
  • अनुमानित लागत: करीब ₹12,000 करोड़
  • उद्घाटन: 14 अप्रैल 2026
  • दिल्ली से देहरादून यात्रा: करीब 2 से 2.5 घंटे
  • छह लेन एक्सप्रेसवे
  • राजाजी नेशनल पार्क में 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

फिलहाल क्या स्थिति है ?

वायरल वीडियो के बाद सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर दी गई है। हालांकि, सड़क पर बने गड्ढों के कारण हुई क्षति और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। इस बीच विपक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने एक्सप्रेसवे पर ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।

Please also read this article :

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ib

Advertisement