Jihad Drug Seizure Operation : आतंक नेटवर्क को ताकत देने वाली 182 करोड़ की ‘जिहादी ड्रग’ जब्त, मोदी सरकार के ‘ऑपरेशन रेजपिल’ से मचा हड़कंप, जानिए क्या है जिहादी ड्रग और कितनी खतरनाक ?

Jihad Drug Seizure Operation : देश में पहली बार ‘जिहादी ड्रग’ कहे जाने वाले खतरनाक कैप्टागन ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बताया कि ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत जांच एजेंसियों ने 182 करोड़ रुपये कीमत की कैप्टागन ड्रग्स जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

Jihad Drug Seizure Operation

मिडिल ईस्ट भेजी जा रही कैप्टागन ड्रग्स की खेप पकड़ी गई, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार; अमित शाह बोले- भारत को ट्रांजिट रूट बनाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

Written by Kajal Panchal • Published on : 16 May 2026

IBN24 News Network : गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट भेजी जा रही इस ड्रग्स खेप को जब्त किया गया और एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

  • क्या है कैप्टागन, जिसे कहा जाता है ‘जिहादी ड्रग’ ?
Jihad Drug Seizure Operation

कैप्टागन असल में फेनेथिलिन नामक एम्फेटामिन आधारित सिंथेटिक ड्रग है। यह ड्रग लंबे समय से युद्धग्रस्त इलाकों और आतंकी संगठनों से जुड़ी गतिविधियों में इस्तेमाल होती रही है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इसे लेने के बाद इंसान को डर, दर्द और थकान का एहसास कम होने लगता है, जिससे हिंसक और आक्रामक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इसी वजह से इसे दुनिया के कई हिस्सों में ‘जिहादी ड्रग’ कहा जाता है। माना जाता है कि इस ड्रग का इस्तेमाल आतंकी नेटवर्क फंडिंग और लड़ाकों को सक्रिय रखने के लिए भी करते रहे हैं

  • युवाओं से लेकर सुरक्षा तक बड़ा खतरा

जांच एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की सिंथेटिक ड्रग्स केवल युवाओं को नशे की गिरफ्त में नहीं धकेलतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंक नेटवर्क को भी मजबूत करती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कैप्टागन जैसी ड्रग्स मानसिक संतुलन बिगाड़ने, हिंसक व्यवहार बढ़ाने और शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए कुख्यात हैं।

यही कारण है कि इस खेप की बरामदगी को केवल ड्रग्स केस नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

  • अमित शाह बोले- ‘ड्रग फ्री इंडिया’ के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

Amit Shah ने कहा कि मोदी सरकार ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ के संकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ कहा कि भारत अपनी जमीन का इस्तेमाल ड्रग्स तस्करी के ट्रांजिट रूट के रूप में किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा।

उन्होंने कहा,
“भारत में प्रवेश करने वाले या भारत की जमीन का इस्तेमाल कर बाहर भेजे जाने वाले हर ग्राम ड्रग्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली Narcotics Control Bureau (NCB) टीम की भी जमकर सराहना की और उन्हें “बहादुर और सतर्क योद्धा” बताया।

  • क्या है ‘ऑपरेशन रेजपिल’ ?

‘ऑपरेशन रेजपिल’ एनसीबी का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा अभियान माना जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत के जरिए संचालित हो रहे अवैध ड्रग्स नेटवर्क, विदेशी तस्करी चैन और सिंथेटिक नशे के कारोबार पर रोक लगाना है।

Jihad Drug Seizure Operation

सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं कि आखिर यह खेप कहां से आई, किन लोगों के जरिए भारत पहुंची और इसे किन देशों तक भेजा जाना था।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Advertisement