पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने फिर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, कहा- निष्पक्ष चुनाव हों तो BJP 140 सीटें भी नहीं जीत सकती

IBN24 News Network (Kajal Panchal)
विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया और बीजेपी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया और कहा कि कई सीटें और सरकारें इसी तरीके से बनाई जा रही हैं।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा:
“वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें?”
उन्होंने आगे लिखा:
“और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है.”
राहुल गांधी ने चुनावी संस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
“जो संस्थाएँ अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं – वो खुद ‘रिमोट कंट्रोल्ड’ हैं.”
उन्होंने दावा किया:
“उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.”
बंगाल चुनाव नतीजों पर भी उठाए सवाल
इससे पहले भी राहुल गांधी पश्चिम बंगाल और असम चुनाव नतीजों को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग की मदद से बीजेपी चुनाव जीत रही है।

राहुल गांधी ने X पर लिखा:
“हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गई हैं.”
उन्होंने आगे कहा:
“मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव में भी ऐसा हुआ है. चुनाव चोरी, संस्था चोरी और अब चारा ही क्या है.”
पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल में पिछले 15 साल से सत्ता में रही Mamata Banerjee की पार्टी TMC को इस बार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 293 सीटों वाली विधानसभा में Narendra Modi की पार्टी बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं TMC को 80 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस केवल 2 सीटें जीत सकी।
Please Read Also This Article : https://indiabreaking.com/raghav-chadha-announced-joining-bjp/
Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?
Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भावपल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork








