what is Gold Rate Today

what is gold price today
what is gold price today

what is Gold Rate Today

what is Gold Rate Today : दिवाली से पहले रॉकेट की रफ्तार पर सोना-चांदी सवार था। त्यौहार का समय था ऐसे में बहुत से लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, लेकिन सोना-चांदी के दाम आसमान को नहीं बल्कि अंतरिक्ष को छू रहे थे। अब वही सोना-चादीं औंधे मुंह गिरा है। अगर आप भी खरीदारी करना चाहते हैं तो उससे पहले जरुर जान लें क्या है आज के सोना-चांदी के दाम?

क्या है सोना-चांदी के दाम ?

दिवाली के आस-पास सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहा था, लेकिन अब दाम में गिरावट भी आई है उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 23 अक्टूबर यानी की आज के दिन चांदी  1 हजार 301 रुपये सस्ती हुई है। वहीं सोने के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति ग्राम है, जबकि चांदी का भाव 1301 प्रति 1 किलो रुपये गिरा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक कल यानी कि 22 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता 22 कैरेट गोल्ड का दाम 113499 रुपये प्रति ग्राम था।

आज यानी की 23 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने के दाम 1,13,800 और 24 कैरेट का भाव 1,23,030 इसके साथ ही चांदी के रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है।

what is Gold Rate Today

सोने-चांदी के दाम सीधे अंतरिक्ष से धरती पर आने का क्या है कारण?

भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना : दीवाली जैसे त्योहार पर भारत देश में सोने-चांदी की खरीदारी काफी ज्यादा होती है। कुछ लोग अपने रिश्तेदार को गिफ्ट के तौर पर देते हैं। कई लोग इंवेस्टमेंट के तौर पर खरीदते हैं तो वहीं पर कुछ लोग शगुन के तौर पर भी सोना-चांदी खरीदते हैं। त्यौहारों के बाद ये सिलसिला थम सा गया है। कहीं ना कहीं ये भी एक कारण माना जाता है।

अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में ढील: सोना-चांदी को सेफ हेवन माना जाता है, यानी कि खरीदा हुआ सोना मुश्किल वक्त में मनुष्य का साथ देता है। लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के शी जिनपिंग के बीच अगले हफ्ते मीटिंग होने वाली है। इससे ट्रेड वॉर की चिंता कम हुई है।

प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नलः रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

what is Gold Rate Today : इस साल सोना ₹47,745 और चांदी ₹66,484 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 47,745 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,23,907 रुपए हो गया है।

चांदी का भाव भी इस दौरान 66,484 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान :

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक में हो सकता है, जैसे- AZ4523 । हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक जरूर करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज जैसे इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से क्रॉस चेक जरूर कर लें। इसके साथ ही सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है, वो भी चेक करके ही सोना खरीदने के लिए जाएं।

कितने कैरेट में कितना सोना होता है शुद्ध ?

अक्सर आपने सुना होगा सोना अलग-अलग कैरेट का होता है, जैसा कि हमने आपको लेख के माध्यम से भी बताया कि कैरेट के साथ ही सोने की कीमत पर भी असर पड़ता है, वो भी हम आपको बतातें है कि कैरेट के हिसाब से कैसे अंतर पड़ता है। 24 कैरेट अगर सोना है तो वह 99.9% शुद्ध होता है, इसे सबसे ज्यादा शुद्ध सोना माना जाता है। इसके साथ ही 23 कैरेट सोना 95.8% शुद्ध होता है और 22 कैरेट 91.6% और 21 कैरेट 87.5 % और 18 कैरेट 75.0 % शुद्ध माना जाता है।

what is Gold Rate Today

भारत में सोने में निवेश करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यही कारण है कि दूसरे देशों की तुलना में हमारे देश में सोना ज्यादा खरीदा जाता है। वल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारतीय घरों और मंदिरों में 24, 000 से 25,000 टन सोना मौजूद है। इसकी कीमत 1 ट्रिलियन डॉलर है यानी की करीब 88 लाख करोड़ रुपए।

Read also this Article : बजट फिर डगमगा गया? अब टेंशन नहीं, अपनाएं ये खास सेविंग्स टिप्स

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork/

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Advertisement