HomeViral Newsखुशखबरी! हरियाणा के इस जिले तक जल्द दौड़ेगी रैपिड मेट्रो, कुछ मिनटों...

खुशखबरी! हरियाणा के इस जिले तक जल्द दौड़ेगी रैपिड मेट्रो, कुछ मिनटों में तय होगा दिल्ली का सफर

Rapid Metro Train: हरियाणा के लोगों को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। क्योंकि आप प्रदेश के कुछ जिलों के लोगों को रैपिड मेट्रो रेल में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि हरियाणा के करनाल में रैपिड मेट्रो ट्रेन लाने की योजना को अनुमति मिल गई है। इसके लिए अब धरातल पर कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्राथमिक स्तर पर इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। ड्रोन सर्वे में कलर लगाने के लिए मिट्टी जांच की प्रक्रिया को पहले ही पूरा कर लिया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में इस रैपिड मेट्रो रेल के आने से करनाल सहित पड़ोसी जिलों के लोगों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट पहले पानीपत तक था। लेकिन सीएम मनोहर लाल के प्रयासों के बाद से करनाल तक विस्तार दिया गया है। करनाल से दिल्ली तक पहुंचने के लिए बस या ट्रेन के जरिए ढाई घंटे का समय लग जाता है। लेकिन इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली से करनाल का सफर तकरीबन 1 घंटे में पूरा हो जाएगा। बता दें कि पिछले साल ही दिल्ली पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिस्टर सिस्टम आरआरटीएस को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई थी। यह प्रोजेक्ट दिल्ली से पानीपत तक के लिए था। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे करनाल तक कर दिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। बता दें कि करनाल जिले में पानीपत की ओर से आते हुए सबसे पहले घरौंडा का स्टेशन बनाया जाएगा। जिसके बाद ट्रेन में सवार होने के लिए एक स्टेशन ऊंचा समाना में बनाया जाएगा। वहीं तीसरा स्टेशन बलडी बाईपास के पास बनाया जाएगा। हरियाणा और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सफर करना काफी आसान हो जाएगा।

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES
IBN News 24

Most Popular