Panchkula Bomb Trial : हरियाणा के पंचकूला जिले के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) रेंज में 31 मई को हाई कैलिबर बम का ट्रायल किया जाएगा। इस संबंध में TBRL प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। ट्रायल एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

Written by Kajal Panchal • Published on : 28 May 2026
IBN24 News Network : TBRL द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, ट्रायल के दौरान विस्फोट से निकलने वाले कण करीब डेढ़ किलोमीटर तक आसमान में फैल सकते हैं, जबकि जमीन पर लगभग 2 किलोमीटर के रेडियस तक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए गांव भानू और गांव बिल्ला को स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित किया गया है।
स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित गांवों के लोगों को तय समय के दौरान घरों के अंदर रहने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही लोगों को खुले स्थानों, खेतों और रेंज क्षेत्र के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रायल के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए रखेंगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
1968 में हुई थी TBRL की स्थापना

टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की स्थापना वर्ष 1968 में चंडीगढ़ में की गई थी। हालांकि इसकी मुख्य प्रयोगशाला चंडीगढ़ में स्थित है, लेकिन करीब 5 हजार एकड़ में फैली इसकी फायरिंग रेंज पंचकूला के रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद है।
मिसाइल और विस्फोटक तकनीक पर होता है रिसर्च
TBRL रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशालाओं में शामिल है। यहां हाई एक्सप्लोसिव, शॉक वेव, ग्राउंड ब्लास्ट, फ्रेगमेंटेशन, लेथैलिटी स्टडी और आधुनिक हथियार प्रणालियों के परीक्षण से जुड़ी रिसर्च की जाती है।
प्रयोगशाला ने पृथ्वी, आकाश और त्रिशूल जैसी मिसाइलों के वारहेड परीक्षण भी किए हैं। इसके अलावा नए विस्फोटक संयोजन, शैप्ड चार्ज वारहेड और आधुनिक हथियार प्रणालियों के डिजाइन डेटा विकसित करने का कार्य भी यहां किया जाता है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन और TBRL ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रायल के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना अनुमति के रेंज क्षेत्र के आसपास न जाएं। अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल पूरी तरह नियंत्रित परिस्थितियों में किया जाएगा।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/





