Home Blog Page 65

Deputy Uttam Singh: करनाल ग्रीनफील्ड रिंग रोड परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने टावर शिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Deputy Uttam Singh

 करनाल, 13 नवम्बर। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में करनाल ग्रीनफील्ड रिंग रोड परियोजना के तहत चल रहे कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की और बीबीएम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टावर शिफ्टिंग के कार्य में और तेजी लाएं और कोई दिक्कत आती है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।  उपायुक्त ने बताया कि करनाल ग्रीनफील्ड परियोजना भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है। करीब 35 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर अनुमानित 1700 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यह रोड करनाल के एनएच-44 पर शामगढ़ से शुरू होकर बीजना रोड तक बनेगा। इससे न केवल करनाल शहर की भीड़ कम होगी बल्कि वाहनों को चलाने की लागत भी कम होगी।

 बैठक में एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि अब तक करनाल ग्रीनफील्ड परियोजना का करीब 46 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बीबीएम द्वारा टावर शिफ्टिंग किए जाने हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द निपटाया जाए और कार्य को सुचारू रूप से जारी रखें। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम घरौंडा को भी निर्देश दिए कि वे दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस मामले का समाधान निकलवाएं। बैठक में एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एनएचएआई व बीबीएम के अधिकारी मौजूद रहे।

 बता दें कि कुटेल से प्रारंभ होकर नजदीक शामगढ़ तक बनने वाला करनाल ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड  35 किलोमीटर लंबा होगा और यह जिले के 23 गांवों से होकर गुजरेगा। केंद्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से आधा-आधा पैसा खर्च किया जा रहा है। करनाल जिले का ये सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके पूरा होने पर जिले के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा होगा।

 इंद्री, कुंजपुरा और यूपी से आने वाले लोगों को शहर में आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस रिंग रोड के गांवों में नीलोखेड़ी खंड का गांव शामगढ़, दादूपर, झंझाड़ी, कुराली, दरड़, सलारू, टपराना, दनियालपुर व नेवल है, वहीं करनाल का गांव कुंजपुरा, सुभरी, छपराखेड़ा, सुहाना, शेखपुरा, रांवर, गंजोगढ़ी, बड़ौता, कुटेल व ऊंचा समाना है और घरौंडा का गांव खरकाली, झिमरहेड़ी, समालखा व बीजना सहित 23 गांव शामिल हैं।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Road safety quiz: करनाल पुलिस द्वारा यातायात के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित की गई सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी परीक्षा

करनाल पुलिस द्वारा यातायात बारे जागरूक करने के लिए लिखित सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी परीक्षा के पहले चरण का किया गया सफल आयोजन


जिला करनाल के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 02,55,000 विघार्थीयों ने भाग लिया

Road safety quiz

Road safety quiz: करनाल : 12 नवम्बर 2024 को जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के कुशल कार्यकाल में आज पुलिस महानिरीक्षक यातायात एंव हाईवे करनाल के दिशा निर्देशों अनुसार लिखित सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी परीक्षा के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। यह परीक्षा तीन चरणों में पूरी की जाएगी, परीक्षा में जिले भर से करीब 02,55,000 विघार्थीयों द्वारा भाग लिया गया। परीक्षा के दौरान विघार्थीयों को स्तरों में विभाजीत किया गया है, जिसमें प्रथम स्तर में कक्षा 03 से कक्षा 05 तक के विघार्थी, द्वितीय स्तर पर कक्षा 06वीं से कक्षा 08वीं तक के विघार्थी, तृतीय स्तर पर कक्षा 09वीं से कक्षा 12वीं तक के विघार्थी और चौथे स्तर में सभी कालेज, आई.टी.आई. व पोलटैक्निक कालेज के विघार्थीयों को रखा गया है।

Road safety quiz


Road safety quiz

पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विघार्थी जीवन से ही यातायात नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना के लिए बच्चों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सड़क पर जीवन के महत्व के विषय से अवगत करवा, सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस दौरान स्वयं पुलिस कप्तान ने सै0-13, करनाल स्थिम ओ.पी.एस. विघा मंदिर स्कूल का भम्रण किया व परीक्षा के विषय में बच्चों से बातचीत कर उन्हें यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला पुलिस की बहुत सी टीमों द्वारा प्रबंधक थाना यातायात निरीक्षक सुरेश कुमार और प्रभारी शहरी यातायात निरीक्षक नसीब सिंह की देखरेख में परीक्षा को संपन्न करवाया गया। इस परीक्षा के सफल आयोजन में सभी शिक्षण संस्थानों के अध्यापकगण ने पूर्ण सहयोग किया। प्रथम चरण में हर स्तर पर हर स्कूल से तीन-तीन बच्चों का चुनाव किया जाएगा और यही बच्चे आगे होने वाले दूसरे चरण में हिस्सा लेगें।  

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam: हजारों स्टूडेंट्स का सैलाब सड़कों पर, क्या है इस बवाल की असली वजह

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam: अभ्यर्थियों और आयोग के बीच असहमति

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की दो जांचों से जुड़ा है। पीसीएस 2024 और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा यूपीपीएससी द्वारा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों और आयोग के बीच असहमति है। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से ‘एक दिन, एक पाली, नो नॉर्मलाइजेशन’ की मांग की है! इसीलिए आज हजारों अभ्यर्थी आयोग के आसपास जमा हो गये! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आयोग में घुस गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई, पुलिस ने बल प्रयोग भी किया आइए समझते हैं! कि हजारों उम्मीदवार यूपी लोक सेवा आयोग के लिए क्यों खड़े होते हैं और उनकी आवश्यकताएं क्या हैं।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam: उम्मीदवार क्या चाहते हैं

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का अनुरोध है कि ये परीक्षाएं दो दिन और एक से अधिक पालियों में आयोजित की जाएं इसके अतिरिक्त, परीक्षा स्कोरिंग के लिए सामान्यीकरण सूत्र का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। 21 अक्टूबर को हजारों अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं!

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam: दोनों परीक्षाएं सांभर में आयोजित होने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की दोनों परीक्षाएं दिसंबर में होने वाली हैं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी! ये परीक्षाएं 41 जिलों में आयोजित की जाएंगी. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इसी तरह, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 22 दिसंबर को पहली पाली की परीक्षा 9:00 से 12:00 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 14:30 से 17:30 तक होगी! परीक्षा 23 दिसंबर को भी सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी! इस प्रकार यह परीक्षा कुल तीन पालियों में सम्पन्न की जाती है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा को दो दिन के अंदर आयोजित करने पर आपत्ति है! छात्र चाहेंगे कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन एक ही पाली में हों।

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam: परीक्षा कई पालियों में क्यों लें?

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam

यूपीपीएससी को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए कुल 5 लाख 76 हजार 154 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है! इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1758 केंद्रों की जरूरत थी, लेकिन आयोग को सिर्फ 55 फीसदी केंद्र ही मिले. आयोग को कुल 978 परीक्षा केंद्र ही मिले, जिसमें सिर्फ 4 लाख 35 हजार 74 अभ्यर्थियों की ही परीक्षा कराई जा सकती थी! इसी तरह आर ओ/एआरओ परीक्षा में कुल 10 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है! इसके लिए भी परीक्षा केंद्र की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई परीक्षा को लेकर शासनादेश है कि कलेक्ट्रेट/कोषागार से 20 किमी की परिधि तक ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे और प्राइवेट कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा! कई मानकों के कारण इस परीक्षा के लिए भी पूरे परीक्षा केंद्र नहीं मिल सके जिसके बाद आयोग ने परीक्षा केंद्र उपलब्ध न होने के कारण एक से अधिक दिनों में परीक्षा कराने और मूल्यांकन में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया

Why is There an Uproar Over The UPPSC Exam: सामान्यीकरण का फार्मूला भी इसके विपरीत है

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला भी जारी किया है, जिसके तहत नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करने की बात कही गई है! इसका भी अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं! नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के मुताबिक किसी उम्मीदवार का प्रतिशत स्कोर जानने के लिए उसे मिले अंकों के बराबर या उससे कम अंक हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों की संख्या और उस शिफ्ट में उपस्थित कुल उम्मीदवारों की संख्या के भागफल को 100 से गुणा करना होगा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का कहना है कि इस फॉर्मूले से अभ्यर्थियों के प्रतिशत स्कोर दशमलव के बाद छह अंकों तक हो सकते हैं!

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

यह भी पढ़ें – Gmail Storage Full How to Free up Space: आपका Gmail Storage भी हो गया है फुल? ऐसे करें इसे फ्री जानें आसान तरीका यहां

Crimes and felonies: बढ़ते अपराध और गुंडागर्दी को लेकर कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने उठाये सवाल, बोले यही है Non Stop हरियाणा ?

करनाल में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर कांग्रेस संयोजक ने जिताई चिंता त्रिलोचन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

Crimes and felonies : करनाल। करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही कई सुझाव भी दिए हैं। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव से पहले बयान दिया था कि बदमाशों हरियाणा छोडक़र चले जाओ, वरना तुमसे सख्ती से निपटा जाएगा। सरकार बनने के बाद आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।


बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनमें सरकार का कोई खौफ नहीं है। करनाल में फिरौती, डकैती और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पंगु होती जा रही हैं। शहर में कई व्यापारियों और डॉक्टरों को विदेशों से धमकियां मिल रही हैं। फिरौतियां मांगी जा रही हैं। त्रिलोचन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में सुझाव देते हुए कहा है कि करनाल से लगती उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

शहर की कई कालोनियों और सेक्टरों में पुलिस गश्न न होने की वजह से क्राइम ज्यादा हो रहा है। त्रिलोचन सिंह ने शहर में बिगड़ती ट्रेफिक व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहर में अधिकतर इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन विशेष योजना बनाए।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Haryana Dyalu scheme: दयालु योजना के तहत 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा लाभ

Haryana Dyalu scheme:: गरीबों को पिछले साल अप्रैल से लाभ देगी सरकार

Haryana Dyalu scheme: करनाल, 12 नवम्बर। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) लागू की गई है। इसके तहत प्रदेश के गरीब परिवारों में 6 से 60 साल की आयु तक के किसी व्यक्ति की मृत्यु होने अथवा दिव्यांग होने पर आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के दायरे में 1 लाख 80 हजार रूपये तक की आय वाले परिवार आएंगे। ऐसे परिवारों में 1 अप्रैल 2023 से किसी की मृत्यु हुई है या 100 प्रतिशत दिव्यांग हुआ है तो वह परिवार इस योजना का पात्र माना जाएगा। परिवार के पास पीपीपी होना जरूरी है। आवेदन के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। यदि परिवार में किसी की एक्सीडेंट या प्राकृतिक मृत्यु हुई है, तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा। यदि एक्सीडेंट में दिव्यांग हुआ है तो उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र, अस्पताल के डिस्चार्ज के दस्तावेज और एफआईआर की कॉपी जरूरी है।

कितनी मिलेगी आर्थिक मदद

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि दयालु योजना के तहत गरीब परिवारों के 6 से 12 साल तक के बच्चे की मृत्यु या 100 प्रतिशत दिव्यांग होने पर एक लाख रूपये दिए जाएंगे, इसी प्रकार से 12 से 18 वर्ष की आयु पर 2 लाख रूपये, 18 से 25 तक 3 लाख रूपये, 25 से 45 की आयु पर 5 लाख रूपये और इसके बाद 60 साल की आयु पर 3 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Advertisement

Solar Home Light: पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा सोलर होम लाइट सिस्टम : एडीसी

Solar Home Light

करनाल, 12 नवम्बर।  नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने बताया कि जिले में वर्ष 2023-24 के लिए 45 होम लाइटिंग सिस्टम अनुदान पर वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रणाली में 75 वाट का सोलर पैनल, 30 एएच 12.8 वोल्ट लीथियम बैटरी, पांच वाट की दो एलईडी लाइट्स व एक टेबल पंखा शामिल हैं। इस उपकरण की कुल कीमत लगभग 14 हजार 250 रुपये है जिस पर राज्य सरकार की ओर से 10 हजार रुपये का विशेष अनुदान दिया जा रहा है तथा लाभार्थी को केवल 4250 रुपये में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति परिवार से संबंधित राजकीय स्कूल में पढऩे वाली लड़कियां तथा अनुसूचित जाति परिवार के वे व्यक्ति, जिनके वर्ष 2018 के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अथवा इंदिरा आवास योजना के तहत मकान बने हैं, यह उपकरण प्राप्त करने के लिए लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय कमरा नंबर 16 में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने बताया कि यह सोलर होम लाइट सिस्टम पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

New Group B Lecturer Recruitment in Haryana: हरियाणा में ग्रुप B लेक्चरर की नई भर्ती जॉब नोटिफिकेशन जारी, जानें कब और कहां करें आवेदन

New Group B Lecturer Recruitment in Haryana

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

New Group B Lecturer Recruitment in Haryana: नौकरी विज्ञापन के बारे में विवरण

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की विंडो फिर से खुलने के साथ ही नए लेक्चरर की भर्ती पूरी हो गई है। ऐसे में शिक्षा क्षेत्र में उपयुक्त पद की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छे अवसर हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में ग्रुप बी प्रोफेसरों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 7 नवंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन पत्र पूरा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2024 है।

इस वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे – hpsc.gov.in

ये हरियाणा लेक्चरर रिक्तियां विभिन्न विषयों के लिए प्रकाशित की गई हैं। कितने रिक्त पद हैं? उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में विवरण देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

ये हरियाणा लेक्चरर रिक्तियां विभिन्न विषयों के लिए प्रकाशित की गई हैं। कितने रिक्त पद हैं? उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में विवरण देख सकते हैं।

पद का नामवैकेंसी
लेक्चरर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग01
लेक्चरर आर्किटेक्चर08
लेक्चरर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग15
लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग21
लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग36
लेक्चरर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग40
लेक्चरर फूड टेक्नोलॉजी04
लेक्चरर इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग20
लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनियरिंग30
लेक्चरर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी32
लेक्चरर फार्मेसी11
लेक्चरर टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी03
लेक्चरर फोरमैन इंस्ट्रक्टर01
लेक्चरर फैशन टेक्नोलॉजी04
लेक्चरर साइंस लाइब्रेरी03
लेक्चरर ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन03
कुल237

New Group B Lecturer Recruitment in Haryana: योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत सीखी होनी चाहिए। उपयुक्तता के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक नौकरी विज्ञापन में पाई जा सकती है।

New Group B Lecturer Recruitment in Haryana: आयु सीमा

New Group B Lecturer Recruitment in Haryana

आयु सीमा – इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों पर आयु में कमी लागू होती है।

वेतन – 9300-34800+5400 GP (F.P.L)

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, साक्षात्कार

आवेदन शुल्क – सामान्य वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, हरियाणा के पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250/- रुपये है।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

यह भी पढ़ें – Gmail Storage Full How to Free up Space: आपका Gmail Storage भी हो गया है फुल? ऐसे करें इसे फ्री जानें आसान तरीका यहां

Smuggler arrested: नशा तस्कर को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों की खेप देने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested

करनाल 11 नवम्बर 2024 को जिला पुलिस की एंटी नारकोटीक सेल टीम द्वारा थाना कुन्जपुरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में दर्ज मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले में पहले से गिरफतार आरोपी के बताए अनुसार उसे नशे की खेप देने वाले आरोपी युमेर उर्फ उमेर आलम पुत्र मोहम्मद आलिम वासी अजमेरी बाग कोटला, साहरनपूर यु.पी. को 10 नवम्बर 2024 को करनाल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी तस्कर आरोपी मोहम्मद रजी पुत्र अजीम अख्तर वासी इन्द्रा चौंक मन्सूर कालोनी, साहरनपूर के संबंध में खुलासा किया, जिससे वह नशे की खेप मंगवाता था, उसेे भी पुलिस टीम द्वारा साहरनपूर यु.पी. से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में एंटी नारकोटीक सेल इन्चार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपीयों 1. शाहरूख व 2. साजीद द्वारा उक्त आरोपीयों के संबंध में खुलासा किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपीयों को आज माननीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी युमेर उर्फ उमेर आलम को जेल भेज दिया गया व आगामी जांच हेतू आरोपी मोहम्मद रजी का 02 दिन रिमांड हासिल किया गया।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Deputy Commissioner Uttam Singh: जिला की मंडियों में अब तक 8 लाख 39 हजार 421 मीट्रिक टन धान की हुई आवक : उपायुक्त उत्तम सिंह

करनाल : उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला में धान की खरीद का कार्य जारी है। गत दिवस तक जिले की मंडियों में 8 लाख 39 हजार 421 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की गई। खरीदी गई धान का उठान तुरंत करवाने के आदेश खरीद एजेंसी को दिए गए हैं।

Deputy Commissioner Uttam Singh

उपायुक्त ने बताया कि धान की खरीद का कार्य जिले में 15 मंडी/परचेज सेंटरों पर शुरू कर दिया गया है। अब तक 8 लाख 39 हजार 421 मीट्रिक टन धान मंडियों में आई, जिसे सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 5 लाख 60 हजार 386 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 1 लाख 65 हजार 523 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 1 लाख 13 हजार 512 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को सुखाकर मंडियों में लेकर आएं ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3