Home Blog Page 57

Exams Will Now Be Conducted in Tablet Mode: IIT वालों का कमाल अब टैबलेट पर होंगे एग्जाम, पेपर लीक करना हुआ नामुमकिन

Exams Will Now Be Conducted in Tablet Mode: लीक रोकने के लिए हरसंभव प्रयास

ताजा मामला राजस्थान का है! इधर राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है! राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं में नकल और धांधली को रोकने के लिए लंबे समय से टैबलेट मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों को शामिल किया है और आज नियमित रूप से परीक्षण किया जा रहा है। अब देखना यह है कि यह प्रक्रिया कितनी कारगर होगी।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Exams Will Now Be Conducted in Tablet Mode: डिजिटल माध्‍यम से हो रहा मॉक टेस्‍ट

Exams Will Now Be Conducted in Tablet Mode

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का आज मॉक टेस्ट है। परीक्षा का मॉक टेस्ट आज डिजिटल प्रारूप में लॉन्च किया गया। इसके लिए लगभग 400 उम्मीदवारों को बुलाया गया है और परीक्षा टैबलेट आधारित टेस्ट (टीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। यह मॉक टेस्ट दुर्गापुर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली में 100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी!

Exams Will Now Be Conducted in Tablet Mode: आईआईटी के विशेषज्ञ भी मौजूद हैं

टैबलेट आधारित टेस्ट (TBT) परीक्षा आयोजित करने के लिए आईआईटी कानपुर और अन्य स्थानों के विशेषज्ञ भी परीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। ये टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ टैबलेट को हैक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। देखने वाली बात यह है कि जो कोई इन टैबलेट्स को हैक करना चाहता है वह ऐसा कर पाएगा या नहीं। यदि इन टैबलेट को हैक नहीं किया जा सका तो इसे सफल माना जाता है।

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग निकट भविष्य में टीबीटी मोड के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह पायलट परीक्षण चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा यहां दो दिनों में चार शिफ्टों में की जाती है। इस नए प्रयोग का उद्देश्य पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: A Person Who Earned The Most In 2024: सबसे ज्यादा कमाई करने वालों के पास है कौन सी डिग्री? जानकर रह जाएंगे हैरान

Nodal Officer: डीटीपी आर.एस. बाठ को बड़ी जिम्मेदारी, गवर्नर ने अवैध अतिक्रमण हटाने वाली गुरुग्राम प्रवर्तन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया

Nodal Officer

Nodal Officer: नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा के राज्यपाल ने आर.एस. बाठ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अवैध अतिक्रमण हटाने वाले प्रवर्तन विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आरएस बाठ करनाल में भी डीटीपी के पद पर रहते हुए कई अवैध निर्माण हटवा चुके है। उन्हें उनकी कुशल कार्यशैली के लिए जाना जाता है। दिए गए आदेशो के अनुसार जिला नगर योजनाकार, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण आरएस बाठ को सार्वजनिक स्थानों पर सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए गुरुग्राम में प्रवर्तन के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसमें एचएसवीपी और एमसीजी के तहत सरकारी भूमि के साथ-साथ सड़कें, ग्रीन बेल्ट, बाजार स्थान शामिल होंगे।

आपको बतादें कि गुरुग्राम में इन दिनों अवैध अतिक्रमण जोरो पर है तथा एक अनुमान के अनुसार सरकार की करोड़ो-अरबों की जमीन के अवैध कब्जों के साथ साथ जगह जगह अवैध होर्डिंग भी लगाए जा रहे है जिससे सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए बाठ को नोडल अधिकारी के रूप में ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और अब वह जिला नगर योजनाकार के साथ साथ सरकारी और निजी कॉलोनियों में भवन/लेआउट योजना से संबंधित गंभीर उल्लंघनों को भी संभालेंगे।

ताजा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रवर्तन विंग और जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन), गुरुग्राम में तैनात एचएसवीपी, जीएमडीए और एमसीजी के अधिकारियों को आर.एस. बाठ के आदेशों की पालना करते हुए उनका सहयोग करना होगा। अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में किसी भी अतिक्रमण को हटाने के दौरान किसी भी प्रवर्तन गतिविधि के लिए जिला नगर योजनाकार कम नोडल अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका में बाठ आदेश जारी कर पाएंगे।

जीएमडीए के प्रवर्तन विंग द्वारा हाल ही में शहर में बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए गए हैं, जिसमें शहर के प्रमुख स्थानों पर मास्टर रोड, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथों से अवैध संरचनाओं, अनधिकृत बस्तियों और अतिक्रमण को साफ किया गया है। इसमें मुख्य तौर पर एमजी रोड और दक्षिण गुरुग्राम शामिल हैं। इसके साथ साथ पेरिफेरल रोड, सदर बाज़ार, सरस्वती कुंज, राजीव चौक, सोहना रोड, बस स्टैंड रोड, मेडिसिटी रोड के किनारे अवैध अतिक्रमण को भी बाठ ने अभियान चलाकर हटाया है।

यहां सबसे महत्वपूर्ण ये है कि बाठ की इस मुहिम को आम शहरवासी का साथ मिल रहा है क्योंकि अवैध अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स से सबसे ज्यादा परेशानी गुरुग्राम की आम जनता को ही हो रही है जिसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के सबसे काबिल अधिकारी के रूप में काम कर रहे आरएस बाठ को ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है ताकि गुरुग्राम को हरियाणा का सबसे सुंदर और योजनाबद्ध तरीके से बना हुआ शहर बनाया जा सके।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

A Person Who Earned The Most In 2024: सबसे ज्यादा कमाई करने वालों के पास है कौन सी डिग्री? जानकर रह जाएंगे हैरान

A Person Who Earned The Most In 2024

A Person Who Earned The Most In 2024: सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला शख्स

अब यह सवाल उठाना लाजिमी है कि यह व्यक्ति कौन है, और जो लोग पढ़ना-लिखना पसंद करते हैं या उनका करियर है, वे भी जानना चाहते हैं कि इस व्यक्ति ने कहां से पढ़ाई की है! और इसके पास कौन सी डिग्री है। तो चलिए हम आपको आराम से सबकुछ बता देते हैं!

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

तो हम आपको बता दें कि 2024 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स का नाम जेनसेन हुआंग है। इस साल की कमाई के आंकड़ों से पता चला है कि जेनसेन हुआंग ने कमाई के मामले में दुनिया के सबसे अमीर आदमी, दिग्गज बिजनेसमैन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। मंदबुद्धि भी बहुत से लोग जेनसेन के बारे में बहुत कम जानते होंगे। तो आपको बता दें कि जेनसेन एनवीडिया के मालिक हैं। कुछ लोग कहेंगे, क्या यह एनवीडिया है? तो चलिए आसान शब्दों में समझाते हैं! कि यह कंपनी कंप्यूटर के लिए वीडियो कार्ड बनाती है। इसके अलावा, यह गेमिंग जगत में सबसे बड़ा चिपसेट निर्माता भी है। जेनसेन हुआंग इस कंपनी के सीईओ और संस्थापक हैं।

A Person Who Earned The Most In 2024: ताइवान में हुआ जन्‍म

अब सवाल यह उठता है कि भला इतना बडा शख्‍स रहने वाला कहां का है? तो जान लीजिए कि जेनसेन हुआंग, ताइवान के रहने वाले हैं, लेकिन नौ साल की उम्र से वह अमेरिका में रहने लगे! उनका पालन पोषण यहीं हुआ! उन्‍होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्‍सा अमेरिका में ही बिताया! ऐसे में उनकी पढ़ाई लिखाई भी यहीं हुई!

A Person Who Earned The Most In 2024: 9 साल की उम्र में भेजा अमेरिका

असल में जेनसेन हुआंग के मां बाप ने उनको पढ़ने के लिए 9 साल की उम्र में ही अमेरिका भेज दिया! ओनेडा के एक बोर्डिंग स्‍कूल में भाई के साथ उनका एडमिशन कराया! जेनसेन के बचपन का एक किस्‍सा काफी मशहूर है! बताया जाता है कि जब उनके माता पिता अपने बच्‍चों से मिलने स्‍कूल आए, तो उन्‍हें पता चला कि स्‍कूल में उनके बच्‍चों को टॉयलेट तक साफ करना पड़ता था, जिसके बाद जेनसेन हुआंग के माता पिता ने उनको उस स्‍कूल से निकाल कर उनका एडमिशन किसी और स्‍कूल में कराया

A Person Who Earned The Most In 2024: जेनसेन के पास हैं कौन कौन सी डिग्रियां

A Person Who Earned The Most In 2024

जेनसेन हुआंग ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है! उन्‍होंने अमेरिका की ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की वर्ष 1993 में उन्‍होंने अपने दो साथियों कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की के साथ मिलकर एनवीडिया की स्‍थापना की! शुरूआत में यह कंपनी वीडियो गेम की ग्राफिक्स चिप बनाती थी! बाद में  इन चिप्‍स का यूज एआई ऑटोमेटिव टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर्स में भी होने लगा! 1999 में कंपनी के शेयर 100 डॉलर तक पहुंच गए! हुआंग की कंपनी का हेड ऑफ‍िस अमेरिका के कैलिफोर्निया में है! भारत में भी यह कंपनी कई सालों से काम कर रही है! यहां इसके करीब 3000 कर्मचारी हैं! कई मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि दुनियाभर में जितने GPU का उपयोग होता है, उनमें से करीब 88 फीसदी एनवीडिया के ही होते हैं!

A Person Who Earned The Most In 2024: कितनी हो गई कमाई?

फोर्ब्स के अनुसार, जेनसेन हुआंग की कुल संपत्ति 2023 में 21.1 अरब डॉलर और 2024 में 77 अरब डॉलर हो जाएगी। 2024 के बाद जेनसेन हुआंग की कुल संपत्ति 123.8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। वह फोर्ब्स पत्रिका की तत्काल अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर थे।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: Project Manager & Other Positions Recruitment: IITM Pune ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 5 दिसंबर तक करें आवेदन चेक करें अन्य डिटेल

Illegal weapons: हथियार का शौंक रखने वाले को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Illegal weapons

Illegal weapons: करनाल में 24 नवम्बर 2024 को जिला पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-02 टीम द्वारा थाना निसिंग क्षेत्र से आरोपी रितेन्द्र सिंह को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिस पर उसके खिलाफ थाना निसिंग में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, आगामी जांच हेतू आरोपी को माननीय अदालत से एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

यह भी पढ़ें : ऐपल के बाद इस नामी कंपनी ने भी चीन को दिया झटका, भारत में बनाएगी फोन


इन्चार्ज सी.आई.ए-02 निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर उनकी टीम द्वारा देर शाम 25 नवम्बर 2024 को आरोपी अनश पुत्र परवेज वासी मौहल्ला सलेख विहार, शामली यु.पी. को यमुना नदी पूल के पास मंगलौरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ पर बताया कि उसने यह हथियार काफी समय पहले एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और मोटी राशी कमाने के लालच में उक्त आरोपी को बेच दिया था। उन्होने कहा कि आज दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

 

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

IITM Hiring for Project Manager And Other Roles: IITM Pune ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 5 दिसंबर तक करें आवेदन चेक करें अन्य डिटेल

IITM Hiring for Project Manager And Other Roles

IIITM Hiring for Project Manager And Other Roles: प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य पदों के लिए नौकरी विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे ने प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य पदों के लिए एक नौकरी विज्ञापन प्रकाशित किया है। प्रकाशित जानकारी के मुताबिक संस्थान कुल 55 पदों पर भर्तियां करेगा! इस पद के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.tropmet.res.in पर जाकर भर्ती की सारी जानकारी पढ़ने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: https://www.tropmet.res.in

ये हैं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां:

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 21 नवंबर, 2024

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरोलॉजी भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख 21 नवंबर 2024 है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख- 05 दिसंबर, 2024

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

IITM Hiring for Project Manager And Other Roles: नौकरी की पेशकश का विस्तार

आईआईटीएम पुणे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह भर्ती अनुबंध के आधार पर निकाली गई थी। इसके अलावा, यह एक वर्ष की अवधि के लिए जारी किया जाता है। नौकरी की पेशकश का विस्तार उम्मीदवारों के प्रदर्शन और परियोजना की अवधि पर निर्भर करता है। संस्थान इस वैकेंसी में जिन पदों पर भर्ती कर रहा है उनमें प्रोजेक्ट मैनेजर के अलावा रिसर्च एसोसिएट, सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट और प्रोग्राम मैनेजर भी शामिल हैं! अधिसूचना में, संस्थान ने आगे कहा कि बायोडाटा के साथ आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल http://www.tropmet.res.in/Careers के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। कागजी आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

इस वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: http://www.tropmet.res.in/Careers

IITM Hiring for Project Manager And Other Roles: आयु सीमा और एजुकेशन क्वालिफिकेशन

IITM Hiring for Project Manager And Other Roles

प्रत्येक पद के लिए शैक्षिक पृष्ठभूमि और आयु सीमा अलग-अलग है। इसलिए यदि आप इस नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, तो कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर शैक्षिक पृष्ठभूमि और आयु सीमा की जांच करें। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे जांच लें। इसके अलावा, यदि आवेदन पत्र अधूरा है तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कृपया आवेदन करने से पहले रोजगार शर्तों को ध्यान से पढ़ें। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित साक्षात्कार के लिए कोई टीए/डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा। हालाँकि, SC/ST उम्मीदवारों को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार स्वीकार्य TA/DA दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: Honda Amaze Facelift to Launch in December: लॉन्च से पहले स्पॉट हुई Honda Amaze Facelift, फ्रंट और रियर में बड़े बदलाव, दिसंबर में मचाएगी धमाल

Accused arrested: दो पहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ़्तार, चोरीशुदा एक मोटर साइकिल व एक एक्टीवा बरामद

Accused arrested

करनाल, 25 नवम्बर 2024 जिला पुलिस की क्राइम युनिट एंटी आटो थेफट टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर छापामारी करके नर्सी विलेज के पास करनाल से वाहन चोरी के आरोपी….. सुमित पुत्र शीशपाल वासी वार्ड नं0-02 असंध, करनाल को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा एक अन्य वारदात का भी खुलासा किया गया, जो उसमें भी पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर एक एक्टीवा बरामद की गई।

यह भी पढ़ें :  ऐपल के बाद इस नामी कंपनी ने भी चीन को दिया झटका, भारत में बनाएगी फोन


एंटी आटो थेफट टीम के इन्चार्ज उप निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि आरोपी से बरामद दोनों दो पहिया वाहन उसके द्वारा थाना सै0 32-33 के क्षेत्र से चोरी किए गए थे, जिनके संबंध में पहले से ही संबंधीत थाना में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आज आरोपी को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।   

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Make in India: ऐपल के बाद इस नामी कंपनी ने भी चीन को दिया झटका, भारत में बनाएगी फोन

Make in India

Make in India: नई दिल्ली. नोकिया (Nokia) ब्रांड से फोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी (HMD) अब चीन से अपना विनिर्माण कार्य का एक बड़ा हिस्‍सा समेटकर भारत में स्‍थानांतरित करने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि भारत को अपने वैश्विक निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इसके साथ ही एचएमडी ने दुनियाभर के अपने आपूर्तिकर्ताओं को भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए भी प्रोत्‍साहित किया है.

HMD इंडिया और एशिया-पैसिफिक के सीईओ रवि कुंवर ने कहा, “हम जो भी चीन से निर्यात करते थे, उसमें तेजी से गिरावट आ रही है और भारत से निर्यात बढ़ रहा है. हमने अपनी आपूर्ति श्रृंखला, सोर्सिंग और लॉजिस्टिक्स हब को चीन से भारत स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है. यह कदम हमारी मजबूत निर्यात रणनीति को समर्थन देने के लिए उठाया गया है.”

यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले स्पॉट हुई Honda Amaze Facelift, फ्रंट और रियर में बड़े बदलाव, दिसंबर में मचाएगी धमाल

Make in India: पहले से ही नोकिया बना रही है भारत में फोन


कंपनी ने भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजीज और ज़ेट टाउन इंडिया के साथ साझेदारी की है. HMD के कई स्मार्टफोन और फीचर फोन पहले से ही भारत में बनाए जा रहे हैं, जो पश्चिम एशिया और अफ्रीका में निर्यात किए जाते हैं. कंपनी का कहना है कि भारत को प्रतिस्पर्धी और विश्वसनीय मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए लागत, गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी जैसे पहलुओं में सुधार की जरूरत है. HMD ने यह भी कहा कि चीन से पूरी तरह स्थानांतरित होने में समय लगेगा.

Make in India: सरकार बनाए स्‍पष्‍ट नीति


HMD ने सरकार से स्पष्ट नीति की मांग की है, जिससे भारत में स्थानीय कंपोनेंट निर्माण को बढ़ावा मिले. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) 40,000 करोड़ रुपये की योजना पर काम कर रहा है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक घटकों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.HMD ने हाल ही में Fusion स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए अटैचेबल एक्सेसरीज के साथ आता है. कंपनी का ध्यान 10,000 से 15,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट पर है. HMD का कहना है कि बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा पर ध्यान देने के चलते अमेरिका और यूरोप को निर्यात बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा.

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Honda Amaze Facelift to Launch in December: लॉन्च से पहले स्पॉट हुई Honda Amaze Facelift, फ्रंट और रियर में बड़े बदलाव, दिसंबर में मचाएगी धमाल

Honda Amaze Facelift to Launch in December

Honda Amaze Facelift to Launch in December: Honda Amaze लॉन्‍च से पहले दिखी नई जेनरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda Amaze की नई जेनरेशन को लॉन्‍च से पहले स्‍पॉट (2024 Honda Amaze Facelift Spied) किया गया है।Compact Sedan Car में पेश की गई इस गाड़ी के बारे में क्या जानकारी जारी की गई है? इस खबर में हम आपको इसके बारे में बताएंगे

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Honda Amaze Facelift to Launch in December: होंडा अमेज भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी फिलहाल जल्द ही बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। लेकिन कार को पहले ही सड़क पर देखा जा चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस की गई यूनिट में इसका डिजाइन पूरी तरह से सामने आ गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने नई जेनरेशन होंडा अमेज का स्लीक और क्लीन डिजाइन बरकरार रखा है। जो आगे और पीछे दोनों तरफ से दिखाई देगा! नई कार में हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, स्टाइलिश एलईडीडी आरएल और एलईडी हेडलाइट्स हैं। इसमें एक फोल्डिंग हुड और एक बड़ा फ्रंट स्पॉइलर है। इसे पीछे की तरफ भी एक सूक्ष्म डिजाइन देने की कोशिश की गई है।

Honda Amaze Facelift to Launch in December: जारी हो चुके हैं स्‍कैच

Honda Amaze Facelift to Launch in December

होंडा की ओर से नई जेनरेशन अमेज के लॉन्‍च से पहले स्‍कैच को जारी किया जा चुका है। जिसमें इसके कई फीचर्स और डिजाइन की जानकारी मिल रही थी। जारी हुए स्‍कैच के मुताबिक नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में नए डिजाइन की एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा और इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। जिससे यह देखने में काफी स्‍पोर्टी लगेगी। इसमें डबल बीम वाली एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा। साथ ही इसके फ्रंट ग्रिल और बंपर को भी बदला जाएगा। गाड़ी के साइड व्‍यू मिरर के डिजाइन को भी काफी शॉर्प डिजाइन किया गया है। इसमें नया डैशबोर्ड दिया जाएगा। जिसके ऊपर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को दिया जाएगा। नई अमेज में डिजिटल एसी पैनल दिया जा सकता है और इसमें सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर मिल सकता है। स्‍टेयरिंग पर क्रूज कंट्रोल सहित कई अन्‍य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्विच दिए जाएंगे। इंटीरियर में ब्‍लैक और बेज रंग का उपयोग किया जा सकता है। मैनुअल के साथ ही नई अमेज को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाया जाएगा।

Honda Amaze Facelift to Launch in December: सेफ्टी भी होगी दमदार

नई जनरेशन 2024 होंडा अमेज में कंपनी कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स ऑफर करती है। कंपनी कई सुरक्षा सुविधाएँ मानक के रूप में प्रदान करती है। इसके अलावा, हम ADAS भी प्रदान कर सकते हैं। अगर यह कार ADAS से लैस हो जाती है तो यह अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो इस सेफ्टी फीचर से लैस होगी। हाल ही में ADAS जैसी सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी के साथ कई तस्वीरें जारी की गईं।

Honda Amaze Facelift to Launch in December: आप किससे मुकाबला करेंगे?

भारतीय बाजार में होंडा की अमेज कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पेश की जाती है। इस सेगमेंट में मारुति 11 नवंबर को नई पीढ़ी की डिजायर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, इसका सीधा मुकाबला हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से भी है।

Honda Amaze Facelift to Launch in December: इसकी कीमत कितनी होती है?

नई जनरेशन होंडा अमेज़ की सही कीमत लॉन्च के समय ही पता चलेगी। हालाँकि, नई पीढ़ी की अमेज़ की कीमत मौजूदा संस्करण की एक्स-शोरूम कीमत के लगभग समान होने की उम्मीद है। फिलहाल बाजार में मौजूद सेकेंड जेनरेशन होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 9.13 लाख रुपये है।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: No OTP on Mobiles from December: 1 दिसंबर से मोबाइल पर नहीं आएंगे OTP, Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए बड़ा झटका, जानें नया नियम

Illegal country pistols: हथियार रखने का शौकीन यु.पी. से पिस्टल लेकर पहुंचा करनाल, 32 बोर अवैध देशी पिस्टल हुई बरामद

Illegal country pistols

Illegal country pistols : करनाल, 25 नवम्बर 2024 बिती शाम जिला पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-02 टीम को थाना निसिंग क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अवैध हथियार होने के संबंध में सुचना प्राप्त हुई, जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा निसिंग से डाचर रोड़ पर ड्रेन पुलिया के पास से आरोपी रितेन्द्र सिंह पुत्र सेवा राम वासी गांव डाचर, करनाल को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल 32 बोर बरामद की गई।

यह भी पढ़ें : 1 दिसंबर से मोबाइल पर नहीं आएंगे OTP, Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए बड़ा झटका, जानें नया नियम


इस संबंध में सी.आई.ए-02 प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना निसिंग में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह इस अवैध हथियार को शौंक पूरा करने के लिए शामली यु.पी. से लेकर आया था। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी महिला विरूद्व अपराध की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है। मामले में आगामी जांच हेतु आज आरोपी को माननीय अदालत के सामने पेशकर एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया और दौराने रिमांड आरोपी के बताए अनुसार यु.पी. में दबिश दी जाएगी। 

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

No OTP on Mobiles from December: 1 दिसंबर से मोबाइल पर नहीं आएंगे OTP, Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए बड़ा झटका, जानें नया नियम

No OTP on Mobiles from December: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण

जैसे-जैसे इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे-वैसे कई खतरे भी बढ़े हैं। स्मार्टफ़ोन ने न केवल हमारे कई जटिल कार्यों को आसान बना दिया है, बल्कि उन्होंने घोटालेबाजों और साइबर अपराधियों को लोगों को धोखा देने का एक चतुर तरीका भी प्रदान किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने लोगों को घोटालों और ऑनलाइन घोटालों से बचाने के लिए हाल के दिनों में कई कदम उठाए हैं।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए रोकने के लिए हाल ही में TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को ट्रेसबिलिटी लागू करने के निर्देश दिए थे। यह एक बड़ा फैसला था। बता दें कि कॉमर्शियल मैसेज और ओटीपी से जुड़े ट्रेसबिलिटी नियम को लागू करने के लिए TRAI ने अगस्त में निर्देश जारी किए थे। इसे लागू करने की तारीख में ट्राई कई बार बदलाव कर चुकी है।

No OTP on Mobiles from December: TRAI ने बढ़ाई समय सीमा

TRAI ओटीपी मैसेज की ट्रेसेबिलिटी को लागू करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों के पास पहले 31 अक्टूबर तक का समय था। जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल की मांग के बाद कंपनी ने इसकी समय सीमा 31 नवंबर तक बढ़ा दी थी। अब जब नवंबर में इसकी समय सीमा समाप्त होने जा रही हैं तो टेलिकॉम कंपनियों को कॉमर्शियल मैसेज और OTP मैसेज को ट्रैक करने के लिए ट्रेसेबिलिटी नियम को लागू करना होगा। 

No OTP on Mobiles from December: OTP आने में लग सकता है समय 

अगर जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल 1 दिसंबर से ट्रेसबिलिटी नियम को लागू करती हैं तो इससे OTP मैसेज आने में समय लग सकता है। ऐसे में अगर आप बैंक या फिर रिजर्वेशन जैसा कुछ काम करते हैं तो आपको ओटीटी पाने में समय लग सकता है। दरअसल TRAI ने इस तरह का कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कई बार फेक ओटीपी मैसेज के जरिए स्कैमर्स लोगों के डिवाइस का एक्सेस पा लेते हैं और इससे लोगों को भारी नुकसान होता है। TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इसे सख्ती के साथ लागू करने का फैसला लिया है। 

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: Change your fortune with a high-demand business: इस हाई-डिमांड बिजनेस से बदलें अपनी किस्मत हर महीने ₹40,000 कमाने का मौका!