Home Blog Page 31

Operation Sindoor Establishing A New Standard: प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

Operation Sindoor Establishing A New Standard: US-ब्रोकर्ड सीज़फायर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब नया सामान्य (New Normal) तय हो चुका है — भारत अब हर हमले का जवाब देगा, परमाणु धमकियों का कोई असर नहीं होगा, और भारत आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाली सरकारों में कोई फर्क नहीं करेगा। उन्होंने पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों की उपस्थिति का हवाला देते हुए बताया कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद को सरकारी संरक्षण देता है, क्योंकि वे आतंकियों के जनाज़ों में शामिल होते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के जवाबी प्रहार के बाद खुद पाकिस्तान को ही शांति की भीख मांगनी पड़ी। भारतीय कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारत से संपर्क करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने अमेरिका या उसके कथित ‘US-ब्रोकर्ड सीज़फायर’ (अमेरिका द्वारा कराई गई युद्धविराम की पहल) का कोई ज़िक्र नहीं किया।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Operation Sindoor Establishing A New Standard: पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर आगे की कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंक को बढ़ावा दिए जाने वाली हर एक इंच ज़मीन हमारी सेना की पहुंच में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है — भारत ने केवल अपनी कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोका है और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से अब कोई भी बातचीत केवल दो मुद्दों पर ही होगी — आतंकवाद का अंत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)।

Operation Sindoor Establishing A New Standard: आतंक की यूनिवर्सिटीज़ में 100 से ज़्यादा आतंकियों का सफाया

प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्टि की भारतीय सशस्त्र बलों ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है और पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया गया है जो वह समझता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना का खोखलापन अब उजागर हो गया है — जो भारत की सेना के सामने कुछ नहीं है।

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के पूरे आतंकी नेटवर्क को आड़े हाथों लिया और बहावलपुर तथा मुरिदके को “आतंक की यूनिवर्सिटीज़” बताया। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की नारी शक्ति को समर्पित की और कहा कि कई महिलाओं और बच्चों ने अपने परिजनों को आतंकियों द्वारा बेहद बेरहमी से मारे जाते हुए देखा।

“पाकिस्तान ने हमारी महिलाओं का सिंदूर मिटाने की कोशिश की, हमने उनकी आतंक की यूनिवर्सिटीज़ ही उखाड़ फेंकी,” प्रधानमंत्री ने कहा।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी संदेश देते हुए कहा कि भारत शांति में विश्वास रखता है, लेकिन शक्ति के माध्यम से ही शांति का रास्ता निकलता है।

शांति के लिए भारत का शक्तिशाली होना ज़रूरी है। जब ज़रूरत पड़े, तो उस शक्ति का इस्तेमाल करना भी जरूरी है — और यही हमने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए |किया।

Operation Sindoor Establishing A New Standard: सिंधु जल संधि

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार दोनों आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, और यही आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान के विनाश का कारण बनेगा। उन्होंने दो टूक कहा, “अगर पाकिस्तान को शांति चाहिए, तो उसे अपने आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा — वरना शांति का कोई रास्ता नहीं है।”

मोदी ने दोहराया कि यह युद्ध का युग नहीं है — जैसा कि उन्होंने दुनिया को पहले भी समझाया — लेकिन साथ ही यह आतंकवाद का युग भी नहीं हो सकता। “आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस होना चाहिए — यही एक बेहतर दुनिया की गारंटी है, प्रधानमंत्री ने कहा।

प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, न ही आतंक और व्यापार। उन्होंने यह भी कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, संकेत देते हुए कि जब तक पाकिस्तान अपने देश में पल रहे आतंक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) स्थगित ही रहेगी।

किसी भी आतंकी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपने तरीके से और अपनी शर्तों पर कार्रवाई करेंगे। आतंक की जड़ों पर वार किया जाएगा। भारत अब किसी भी परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। परमाणु ढाल के पीछे छिपे आतंक का जवाब पहले से भी ज़्यादा सख्ती से दिया जाएगा,” उन्होंने कहा।

Operation Sindoor Establishing A New Standard: खुफिया एजेंसियों और देश के वैज्ञानिकों को सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

, खुफिया एजेंसियों और देश के वैज्ञानिकों को सलाम किया और कहा कि उन्होंने असाधारण बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला भारत की सांप्रदायिक एकता को तोड़ने की एक साजिश थी। “मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक था। पूरा देश, सभी राजनीतिक दल चाहते थे कि आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। मैंने सेनाओं को पूरी छूट दी कि वे आतंक का सफाया करें। अब हर आतंकी और हर आतंकी संगठन समझ गया है कि भारत की महिलाओं का सिंदूर मिटाने का मतलब क्या होता है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं था — यह देश की भावनाओं का प्रतीक था। ऑपरेशन सिंदूर न्याय का संकल्प है। 6 मई की रात पूरी दुनिया ने देखा कि यह संकल्प कैसे परिणाम में बदला, जब भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर करारा हमला किया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा कदम उठा सकता है। “जब देश एक होता है, जब ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना होती है, तभी बड़े फैसले होते हैं और बड़े नतीजे सामने आते हैं। जब भारत ने आतंक के ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, तो आतंकी संगठन दहल गए… उनका सिर्फ ढांचा ही नहीं, उनका आत्मविश्वास भी चकनाचूर हो गया, मोदी ने कहा।

Operation Sindoor Establishing A New Standard: वैश्विक आतंक की यूनिवर्सिटीज़

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुरीदके और बहावलपुर “वैश्विक आतंक की यूनिवर्सिटीज़” बन चुके थे, जिनका संबंध 9/11, लंदन ट्यूब बम धमाकों और भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से रहा है।

“भारत ने इन आतंक के मुख्यालयों को तबाह कर दिया। 100 से ज़्यादा खूंखार आतंकियों को ढेर किया गया। इनमें से कई तो दशकों से पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे। हमने उन्हें एक ही वार में खत्म कर दिया,” प्रधानमंत्री ने कहा।

Operation Sindoor Establishing A New Standard: पाकिस्तान घुटनों पर आ गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान हिल गया, हताश हो गया, और आतंक के खिलाफ सहयोग करने की बजाय उसने एक और दुस्साहस करते हुए भारत पर हमला करना शुरू कर दिया।

“लेकिन इस कोशिश में पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो गया। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलें तिनके की तरह हवा में ही तबाह कर दी गईं। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही ढेर कर दिया। हमने पाकिस्तान के दिल पर हमला किया। हमारे ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान के एयरबेस को निशाना बनाया और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। जिन पर पाकिस्तान को बड़ा गर्व था, उन्हें हमने ध्वस्त कर दिया। हमने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी,” प्रधानमंत्री ने कहा।

For instant news updates, subscribe to the IBN24 NEWS NETWORK YouTube channel

Channel linkhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Read More: Revelation of Destruction at Airbases: सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस पर तबाही का खुलासा

Revelation of Destruction at Airbases: सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस पर तबाही का खुलासा

Revelation of Destruction at Airbases: एयरबेस पर हुई तबाही

भारतीय वायु सेना (IAF) ने सेटेलाइट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई सटीक हवाई हमलों से पाकिस्तान और कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों और एयरबेस पर हुई तबाही को दिखाया गया है।

इन तस्वीरों में दो अहम ठिकानों — जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित अड्डे और पंजाब प्रांत के मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के बेस — की पहले और बाद की स्थिति दिखाई गई है। इसके साथ ही भारत द्वारा पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार और एयरबेस पर किए गए जवाबी हमलों का असर भी इन तस्वीरों में नजर आता है।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Revelation of Destruction at Airbases: रणनीतिक संयम और अंतरराष्ट्रीय समर्थन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान उसे जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे उन्होंने पूरी सटीकता और देश के लक्ष्यों के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा किया।

भारतीय सेना ने आगे कहा, “यह बहुपक्षीय अभियान आतंकवादी खतरों को खत्म करने, पाकिस्तान की आक्रामकता को रोकने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करने में सफल रहा। इसके साथ ही भारत ने रणनीतिक संयम और अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी बनाए रखा।

Revelation of Destruction at Airbases: सैटेलाइट तस्वीरें

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुरिदके की पहले और बाद की तस्वीरे | मुरिदके में स्थित मरकज़ तैयबा की स्थापना साल 2000 में की गई थी और यह नंगल साधन में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सबसे अहम ट्रेनिंग सेंटर था। यह स्थान छात्रों को उग्र विचारधारा से प्रभावित करने और उन्हें हथियारबंद जिहाद के लिए प्रेरित करने का अड्डा बन गया था। इस मरकज़ में हर साल लगभग 1000 छात्रों को विभिन्न कोर्सों में दाखिला दिया जाता है, जिससे साफ होता है कि यह केंद्र LeT के लिए आतंकियों को तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

Strikes on Pakistan’s Airbases: बहावलपुर में ऑपरेशन सिंदूर की पहले और बाद की तस्वीरें

बहावलपुर में भारतीय सेना ने ‘मरकज़ सुब्हान अल्लाह’ को निशाना बनाया, जो 2015 से सक्रिय है। यह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्य ट्रेनिंग और ब्रेनवॉशिंग सेंटर है, और उसका संचालन मुख्यालय भी है।

यह आतंकी ठिकाना कई आतंकी साजिशों से जुड़ा हुआ है, जिनमें 14 फरवरी 2019 को हुआ पुलवामा हमला भी शामिल है। इस मरकज़ में जैश प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर, उसके भाई मुफ्ती अब्दुल रऊफ असग़र, मौलाना अम्मार और अज़हर के अन्य परिजनों के निवास भी शामिल हैं।

Revelation of Destruction at Airbases: पाकिस्तान के एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय काफी बढ़ गया जब बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स पर सटीक हमले किए। इसके बाद इस्लामाबाद ने भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर कई सैन्य ठिकानों और नागरिक आबादी को निशाना बनाने की कोशिश की।

8 से 10 मई के बीच, भारतीय वायुसेना (IAF) के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के 11 सैन्य एयरबेस पर एक समन्वित और सटीक अभियान के तहत हमले किए। इस कार्रवाई का उद्देश्य पाकिस्तान की वायुसेना की ड्रोन और फाइटर जेट्स के ज़रिए हवाई हमले करने की क्षमता को कमजोर करना था। “भारतीय वायुसेना के सभी संसाधन आसमान में तैनात थे,” डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा।

9 और 10 मई की दरमियानी रात को भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 प्रमुख एयरबेस को नुकसान पहुंचाया गया। “सिर्फ 3 घंटे के भीतर 11 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें नूर खान, रफीकी, मुरिद, सुक्कुर, सियालकोट, पस्रूर, चुनियां, सरगोधा, स्कार्दू, भोलारी और जैकबाबाद शामिल हैं, बयान में कहा गया।

Revelation of Destruction at Airbases: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के एयरबेस की पहले और बाद की तस्वीरें

भारतीय सेना ने सगोधा और भोलारी जैसे ठिकानों और हथियार डिपो पर हमला किया, जहां पाकिस्तान के F-16 और JF-17 जैसे फाइटर जेट तैनात थे। इस हमले में पाकिस्तान की वायुसेना के करीब 20% ढांचे को नुकसान पहुंचा।

Revelation of Destruction at Airbases: ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 आम नागरिकों की मौत के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के कम से कम 10 परिजन और उसके चार नजदीकी सहयोगी मारे गए।

भारत ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया उनमें पाकिस्तान के रफीकी (शोरकोट, झंग), मुरिद (चक्कवाल), नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियां (कसूर) के बेस शामिल हैं। इसके अलावा स्कार्दू, भोलारी, जैकबाबाद और सरगोधा में स्थित एयरबेस को भी भारी नुकसान हुआ।

हालांकि शनिवार को भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की घोषणा की, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के पार ड्रोन भेजकर इस समझौते का उल्लंघन किया।

For instant news updates, subscribe to the IBN24 NEWS NETWORK YouTube channel

Channel linkhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Read More: Battle Escalates, India Retaliates: रातों-रात पाकिस्तान के 3 एयरबेस पर हमला, Kashmir से Bhuj तक Pakistan ने किया 26 जगहों पर Drone Attack, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Battle Escalates, India Retaliates: रातों-रात पाकिस्तान के 3 एयरबेस पर हमला, Kashmir से Bhuj तक Pakistan ने किया 26 जगहों पर Drone Attack, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Battle Escalates, India Retaliates: भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा जवाबी हमला

शुक्रवार रात भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा जवाबी हमला किया। इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में 26 जगहों पर ड्रोन हमलों की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन बुनियान-उन-मरसूज़’ (जिसका अर्थ है ‘अविभाज्य दीवार’) के तहत भारत पर हमला करने की कोशिश की जिसे हरियाणा के सिरसा में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इंटरसेप्ट कर गिरा दिया।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Battle Escalates, India Retaliates: 26 जगहों पर ड्रोन भेजे

दूसरे दिन भी दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर रहा। पाकिस्तान ने फिर से 26 जगहों पर ड्रोन भेजे। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमावर्ती जगहें शामिल थीं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इनमें कई हथियारों से लैस ड्रोन होने की आशंका है। प्रभावित इलाकों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कच्छ और लखी नाला शामिल थे।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने सीमा पार से नागरिक इलाकों में भी गोलाबारी की। वहीं भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी कार्रवाइयों का मकसद केवल आतंकवादियों को निशाना बनाना है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिर्फ उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां आतंकवादी सक्रिय थे। शुक्रवार रात पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तीन नागरिक मारे गए, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। मेंढर और आरएस पुरा में भी एक-एक नागरिक की मौत हुई।

Battle Escalates, India Retaliates: 300-400 तुर्की मूल के हथियारबंद ड्रोन

पाकिस्तान ने गुरुवार को करीब 300-400 तुर्की मूल के हथियारबंद ड्रोन भारत में 36 जगहों पर भेजे थे। इनमें कई ड्रोन नागरिक विमानों की आड़ लेकर भारत में घुसे। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान की एयर डिफेंस यूनिट्स पर चार जगहों पर हमला किया और एक यूनिट को पूरी तरह तबाह कर दिया।

शुक्रवार रात भारत ने जवाबी हमला करते हुए रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, चकवाल के मुरिद एयरबेस और शोरकोट के रफीकी एयरबेस को एयर-टू-सर्फेस मिसाइलों से निशाना बनाया। इसके अलावा, भारत ने दो पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भी मार गिराए—एक श्रीनगर के पास लासजन में और दूसरा उत्तर कश्मीर में।

Battle Escalates, India Retaliates: बैलिस्टिक मिसाइलें

पाकिस्तान को अपने एयरस्पेस को शनिवार दोपहर 12 बजे तक बंद करना पड़ा। उस दौरान PIA की एक फ्लाइट क्वेटा के आसमान में मंडराती रही क्योंकि उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर जैसे शहरों में विस्फोट की आवाजें सुनी गईं। पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन भारत की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई।

भारत ने PoK के नीलम वैली और सियालकोट में भी जवाबी हमले किए। सोशल मीडिया पर आए कई वीडियो में यह दिखाया गया कि पाकिस्तान द्वारा दिल्ली पर दागी गई मिसाइल को सिरसा में सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया। भारत की वायु रक्षा प्रणाली—S-400, आकाशतीर, एल-70, ज़ू-23 और शिल्का—ने एक बार फिर पाकिस्तान की योजना को विफल कर दिया।

Battle Escalates, India Retaliates: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर

भारत और पाकिस्तान के बीच यह तनाव 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद और बढ़ गया। उस दिन बायसारन घाटी में 26 लोगों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकियों ने पहले पीड़ितों को उनके परिवारों से अलग किया, उनसे कलमा पढ़वाया और फिर उनकी धार्मिक पहचान की पुष्टि कर उन्हें पास से गोली मार दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के दो दिन बाद कहा था, “भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों को ढूंढ़ेगा और सजा देगा।

इस हमले के दो हफ्ते बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान व पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर 25 मिनट तक मिसाइल हमले किए। इन हमलों में विशेष तकनीक वाले हथियारों का उपयोग हुआ। इन 9 ठिकानों में 5 पीओके में (मुज़फ्फराबाद, कोटली और भिंबर) और 4 पाकिस्तान में (सियालकोट, मुरिदके, बहावलपुर) थे।

इनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अड्डे भी शामिल थे। पाकिस्तान के अनुसार इन हमलों में 26 लोग मारे गए और 46 घायल हुए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे ‘युद्ध जैसी कार्रवाई’ बताया और प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी।

For instant news updates, subscribe to the IBN24 NEWS NETWORK YouTube channel

Channel linkhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Read More: India Pakistan Attack News Live: चंडीगढ़ में फिर से सायरन की गूंज, दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक अलर्ट,पाकिस्तान को भारत की करारी चेतावनी

India Pakistan Attack News Live: चंडीगढ़ में फिर से सायरन की गूंज, दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक अलर्ट,पाकिस्तान को भारत की करारी चेतावनी

India Pakistan Attack News Live: आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक

India Pakistan Attack News Live: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव सबसे अधिक है। बीती रात भारत की सटीक और निर्णायक एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट भरे जवाबी हमले किए गए। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हवाई हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की तेज़ी और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से वह हर बार नाकाम रहे।

सूत्रों के अनुसार, भारत की एयरफोर्स ने एक खुफिया ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इन ठिकानों पर गुप्त रूप से पिछले कई दिनों से नज़र रखी जा रही थी। जैसे ही पक्के सबूत मिले, भारतीय वायुसेना ने तुरंत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में दर्जनों आतंकियों को मार गिराया गया है।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Pakistan missile attack news: पाकिस्तान की बौखलाहट

S-400 missile system India : पाकिस्तान ने देर रात हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तानी वायुसेना ने पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और लड़ाकू विमानों से घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय राडार और एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें समय रहते ट्रैक कर लिया और जवाबी कार्रवाई की।

India Pakistan Attack News Live

चंडीगढ़, पठानकोट और श्रीनगर जैसे संवेदनशील इलाकों में सायरन बजने लगे और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। कई क्षेत्रों में रात भर पुलिस कर्मचारियों को पहरा देने के लिए लगा दिया|

भारत की निर्णायक नीति

India airstrike on Pakistan: पिछले कुछ वर्षों में भारत की सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव देखा गया है। अब अगर कोई देश भारत की संप्रभुता पर हमला करता है या आतंक को बढ़ावा देता है, तो भारत चुप नहीं बेठेगा, बल्कि उसकी जवाबी कार्रवाई सीधी और सटीक होती है। यह एयरस्ट्राइक उसी नीति का हिस्सा मानी जा रही है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अब केवल रक्षात्मक रवैया नहीं अपनाता, बल्कि हमले का मुंहतोड़ जवाब देता है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

India Pakistan Attack News Live :जन-मानस और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर देशवासियों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। #IndiaStrikesBack, #SurgicalStrike2 और #PakBackOff जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। आम जनता, सैनिकों के साहस और सरकार के ठोस कदम की सराहना कर रही है।

लोगों ने यह भी कहा कि भारत को अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कठोर और स्थायी कदम उठाने चाहिए। देश में सुरक्षा एजेंसियों और वायुसेना के जज्बे को लेकर गर्व की भावना देखी जा रही है।

राजनैतिक हलचल और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। विपक्षी पार्टियों ने भी इस बार सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और रक्षा मंत्री के साथ आपात बैठक की और सेना को हर जरूरी कदम उठाने की छूट दी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिका, फ्रांस और जापान जैसे देशों ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकारते हुए संयम बरतने की अपील की है, जबकि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश की है।

आगे की राह

भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और संभावित घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। नागरिकों को भी सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी हमले का मूक दर्शक नहीं रहेगा। देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, अब हर खतरे का जवाब तुरंत और करारा दिया जाएगा।

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी बेहद सीमित लोगों तक ही थी। अंतिम निर्णय एनएसए अजीत डोभाल ने लिया। जैसे ही उनका सिग्नल मिला, भारतीय एयरक्राफ्ट ने आतंकी ठिकानों पर धावा बोल दिया

Operation Sindoor Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने की उमर अब्दुल्ला से बातचीत, BSF को दिए गए सख्त निर्देश

Operation Sindoor Update: अमित शाह ने की स्थिति की समीक्षा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। यह सैन्य कारवाही भारतीय सेना द्वारा उस भयावह आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है, जो हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। केंद्र सरकार ने इस हमले को गंभीरता से लेते हुए आतंकवादी के खिलाफ सख्त कारवाही की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बातचीत की और राज्य की सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और बीएसएफ के महानिदेशक के संपर्क में हैं।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Operation Sindoor Update

BSF को मिले विशेष निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के डीजी को सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जान की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन इकट्ठा कराए जाएंगे।

उपराज्यपाल ने की स्थिति की समीक्षा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी सीमावर्ती जिलों की स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने जिला कलेक्टरों को संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि इन ग्रामीणों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा और परिवहन जैसी बुनियादी सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी बयान में मनोज सिन्हा ने कहा, “सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैंने सभी सीमावर्ती जिलों के डीसी, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है।”

Operation Sindoor Update

अमित शाह ने दी कड़ी चेतावनी

अमित शाह ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की उस क्रूरता के खिलाफ प्रतिक्रिया है, जो हमारे निर्दोष नागरिकों के खिलाफ की गई। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने आगे लिखा कि मोदी सरकार भारत और उसके नागरिकों पर होने वाले किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कृतसंकल्प है। यह सिर्फ जवाबी हमला नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अब और चुप नहीं रहेगा।

आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले

भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले पाकिस्तान और पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी शिविरों पर केंद्रित थे। यह ऑपरेशन 1971 के बाद से पाकिस्तान के भीतर की गई भारत की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है। यह दर्शाता है कि भारत अब आतंकवाद के प्रति किसी भी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

निष्कर्ष

ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति में एक निर्णायक मोड़ लाया है। केंद्र सरकार की स्पष्ट रणनीति और सेना की सक्रियता से यह संदेश साफ है—भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

For instant news updates, subscribe to the IBN24 NEWS NETWORK YouTube channel

Channel linkhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Read More: Operation Sindoor Targets and Execution: How India Hit Terror Targets Deep Inside Pakistan

Operation Sindoor Targets and Execution: How India Hit Terror Targets Deep Inside Pakistan

Operation Sindoor Targets and Execution: India attributes this attack to Pakistan-based militant groups

India’s “Operation Sindoor,” launched on May 6, 2025, marks a significant escalation in the ongoing conflict between India and Pakistan, particularly over the disputed Kashmir region. This operation was a direct response to the April 22 terrorist attack in Pahalgam, Indian-administered Kashmir, where 26 individuals, primarily Hindu tourists, were killed. India attributes this attack to Pakistan-based militant groups, notably The Resistance Front, an offshoot of Lashkar-e-Taiba.

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Operation Sindoor Targets and Execution

The Indian Air Force executed precision strikes on nine locations in Pakistan and Pakistan-administered Kashmir. These targets included alleged terrorist infrastructure in cities such as Bahawalpur, Muridke, Tehra Kalan, Sialkot, Bhimber, Kotli, and Muzaffarabad. The operation utilized Rafale jets equipped with SCALP missiles and AASM Hammer bombs, completing the mission in approximately 23 minutes. India asserts that the strikes were focused solely on terrorist camps associated with groups like Jaish-e-Mohammed, Lashkar-e-Taiba, and Hizbul Mujahideen, avoiding Pakistani military installations.

Operation Sindoor Targets and Execution: Casualties and Damage

According to Indian sources, the operation resulted in the deaths of over 70 militants and injuries to 60 others. Conversely, Pakistan reports 26 civilian fatalities, including women and children, and 46 injuries, alleging that the strikes hit civilian areas, including mosques and residential buildings. Pakistan also claims to have shot down five Indian aircraft, though India has not confirmed these losses.

Operation Sindoor Targets and Execution: Retaliation and Escalation

In retaliation, Pakistan initiated artillery shelling across the Line of Control (LoC), resulting in at least seven civilian deaths and 30 injuries in India. Pakistan’s military also reported scrambling its air force and claimed to have detained Indian soldiers, a claim later retracted. The situation has led to mass evacuations in border villages and heightened military alertness on both sides.

Operation Sindoor Targets and Execution: International Response

The international community has expressed deep concern over the escalating tensions between the two nuclear-armed nations. The United Nations, France, China, and the United States have all urged both countries to exercise maximum restraint to prevent further escalation. Flights have been rerouted to avoid the conflict zone, and several airports in the region have been closed or have suspended operations.

Operation Sindoor Targets and Execution: Background and Implications

The Pahalgam attack, which prompted Operation Sindoor, has been one of the deadliest assaults on Indian civilians in recent years. India’s response reflects its policy of zero tolerance towards cross-border terrorism. The operation underscores the fragile nature of India-Pakistan relations and the potential for rapid escalation in the region. Both nations have a history of conflict over Kashmir, and the current situation raises concerns about the possibility of a broader military confrontation.

For instant news updates, subscribe to the IBN24 NEWS NETWORK YouTube channel

Channel linkhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Read More: Operation Sindoor LIVE: Govt Confirms Strikes on LeT, Jaish & Hizbul Camps Linked to Major Terror Plots

Who Is Justice Yashwant Verma: जस्टिस वर्मा के आवास पर नकदी मिलने की पुष्टि CJI खन्ना ने जस्टिस वर्मा को इस्तीफा देने का दिया विकल्प

Who Is Justice Yashwant Verma: नकदी बरामद में बड़ा खुलासा

Justice Yashwant Verma Cash Case: दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर 14 मार्च को लगी आग के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले ने देश की न्यायपालिका में हलचल मचा दी है। अब इस पूरे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय जांच समिति ने बड़ा खुलासा किया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इन आरोपों को विश्वसनीय और तथ्यों पर आधारित माना है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा को रिपोर्ट की प्रति भेजते हुए उन्हें स्वैच्छिक रूप से इस्तीफा देने का विकल्प दिया है।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Who Is Justice Yashwant Verma: जांच समिति की रिपोर्ट

Who Is Justice Yashwant Verma

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जांच समिति की रिपोर्ट 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई थी, जिसमें जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों को सच मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। इस समिति का गठन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने किया था। इसमें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनु शिवरामन को शामिल किया गया था।

Who Is Justice Yashwant Verma: सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई

समिति ने कई अहम गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनमें दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग, मौके पर मौजूद तीन फायरमैन, न्यायाधीश के सरकारी सुरक्षा गार्ड, सीआरपीएफ जवान, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, डीसीपी देवेश महला और एडिशनल डीसीपी सुमित झा शामिल थे। इन बयानों और सबूतों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि जस्टिस वर्मा के आवास पर नकदी की मौजूदगी को नकारा नहीं जा सकता।

Who Is Justice Yashwant Verma: CJI का रुख

सीजेआई खन्ना ने 4 मई को जस्टिस वर्मा को रिपोर्ट की एक कॉपी भेजी और उन्हें स्वैच्छिक इस्तीफे का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस संवेदनशील मामले पर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले अन्य वरिष्ठ जजों से भी अनौपचारिक चर्चा की। बताया जा रहा है कि सीजेआई इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा और पारदर्शिता बनी रहे।

Who Is Justice Yashwant Verma

Who Is Justice Yashwant Verma: जस्टिस वर्मा के जवाब

गौरतलब है कि यह मामला सामने आने के कुछ दिन बाद ही 20 मार्च को जस्टिस वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया था। उन्होंने 5 अप्रैल को वहां पदभार ग्रहण किया था। हालांकि, जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय को भेजे गए अपने जवाब में यह दावा किया था कि उनके आवास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। बावजूद इसके, जांच समिति की रिपोर्ट में उनकी बात को नकारते हुए आरोपों को पुष्टि योग्य माना गया है।

Who Is Justice Yashwant Verma: जस्टिस वर्मा के विकल्प

अब जब रिपोर्ट जस्टिस वर्मा को सौंप दी गई है, तो उनके पास कुछ सीमित विकल्प शेष हैं। वे सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम से व्यक्तिगत तौर पर मिल सकते हैं और अपना पक्ष रख सकते हैं। वर्तमान में कोलेजियम की अध्यक्षता सीजेआई संजीव खन्ना कर रहे हैं, जिनके साथ जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हैं। चूंकि सीजेआई खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए यदि कोई ठोस कार्रवाई करनी है तो वह इस समय सीमा के भीतर ही संभव होगी।

Who Is Justice Yashwant Verma: इतिहास में समान घटनाएं

Who Is Justice Yashwant Verma

यह मामला 2008 में कोलकाता हाई कोर्ट के जस्टिस सौमित्र सेन से मिलता-जुलता है। उस समय भी सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सही पाया था। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन ने उन्हें इस्तीफा देने या वीआरएस लेने की सलाह दी थी। जब उन्होंने इन विकल्पों को ठुकरा दिया, तब संसद में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। अंततः उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

Who Is Justice Yashwant Verma: न्यायपालिका की साख पर असर

जस्टिस वर्मा का मामला वर्तमान में देश की न्यायपालिका की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए एक चुनौती बन चुका है। सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और उसकी सार्वजनिक छवि को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि जस्टिस वर्मा क्या कदम उठाते हैं — क्या वे स्वैच्छिक रूप से इस्तीफा देंगे, सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनेंगे या कोलेजियम के सामने पेश होकर अपनी बात रखेंगे?

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: Justice is Served POK और पाकिस्तान के 9 टारगेट तबाह भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर हमला कब, कहां और कैसे हुआ तय? किसने बनाया प्लान, किसने दी मंजूरी — जानिए इनसाइड स्टोरी

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी बेहद सीमित लोगों तक ही थी। अंतिम निर्णय एनएसए अजीत डोभाल ने लिया। जैसे ही उनका सिग्नल मिला, भारतीय एयरक्राफ्ट ने आतंकी ठिकानों पर धावा बोल दिया

भारत ने लिया आतंकियों से बदला, ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान

Operation Sindoor

India Strikes in Pakistan: पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या का भारत ने करारा जवाब दिया है। 6-7 मई की रात को हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना के हमलों से पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे बड़े आतंकी संगठनों के मुख्य अड्डे तबाह कर दिए गए। बताया जा रहा है कि इस मिशन में लगभग 900 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी थी और 9 प्रमुख टारगेट्स पर एयरस्ट्राइक की गई।

Operation Sindoor

Ajit Doval Operation Sindoor : इस ऑपरेशन को पूरी तरह से नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल की अगुवाई में अंजाम दिया गया। उन्होंने इस मिशन की प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक हर चरण की निगरानी की। साथ ही NTRO (नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) की टेक्निकल इंटेलिजेंस और स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से तैयार किया गया।

Operation Sindoor

पहले चरण में पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी नेटवर्क पर इंटेलिजेंस इनपुट इकट्ठा किए गए। फिर संभावित आतंकी ठिकानों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध किया गया। इसके बाद अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विस्तृत योजना साझा की। प्रधानमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद ऑपरेशन को अंतिम रूप दिया गया।

Operation Sindoor

Operation Sindoor की पूरी योजना बेहद सीमित अधिकारियों को ही पता थी। दिल्ली में बनाए गए हाई-सिक्योरिटी कंट्रोल रूम से खुद एनएसए डोभाल निगरानी कर रहे थे। और जब 6 मई की रात उन्होंने अंतिम सिग्नल दिया, तो भारतीय फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान की सीमा पार कर आतंकी अड्डों को टारगेट करना शुरू कर दिया।

Operation Sindoor

Pakistan terrorist camps destroyed : यह हमला न केवल एक सटीक सैन्य कार्रवाई था, बल्कि यह दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश भी था — भारत अपने नागरिकों पर हुए हमलों का जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटेगा।

Read Alsi This Article : Justice For Pahalgam क्या सरकार किसी बड़े एक्शन की तैयारी में है

Operation Sindoor: Justice is Served POK और पाकिस्तान के 9 टारगेट तबाह भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला

Operation Sindoor: भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने एक साहसिक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है। यह हमला उस बर्बर आतंकी हमले के जवाब में किया गया जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की निर्मम हत्या की गई थी।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह एक ‘फोकस्ड’, ‘मेजर’ और ‘नॉन-एस्केलेटरी’ ऑपरेशन था। इसका उद्देश्य केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था, न कि पाकिस्तान की किसी सैन्य प्रतिष्ठान को। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि इस ऑपरेशन से सीमा पार तनाव और अधिक न बढ़े।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: आतंक के अड्डों पर सीधा वार

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने उन नौ ठिकानों को टारगेट किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रची जा रही थीं। यह कार्रवाई बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन को इस तरह से अंजाम दिया गया कि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे और सैन्य संघर्ष की स्थिति न उत्पन्न हो।

सेना ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि “यह कार्रवाई आतंकवाद को जवाब देने के लिए की गई है, न कि युद्ध को बढ़ावा देने के लिए।”

Operation Sindoor: सरकार की प्रतिक्रिया और रक्षामंत्री का बयान

ऑपरेशन के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया – “भारत माता की जय।” साथ ही, रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि बुधवार शाम इस ऑपरेशन को लेकर एक डिटेल प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी जिसमें इसकी रूपरेखा और परिणामों की जानकारी दी जाएगी।

सरकार का यह भी कहना है कि यह एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तरह फोकस्ड और समयबद्ध ऑपरेशन था, जिसमें भारत की संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता रही।

Operation Sindoor: पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और बौखलाहट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में घबराहट और बौखलाहट का माहौल देखा गया। पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बयान जारी कर बताया कि भारत ने अहमदपुर ईस्ट (बहावलपुर), कोटली और मुजफ्फराबाद में स्ट्राइक की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

Operation Sindoor

पाकिस्तानी सेना ने यह भी दावा किया कि भारत ने यह हमला “भारत के अंदर से” किया है। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सभी कार्रवाई लक्षित ठिकानों पर की गई और सीमा पार की गई, ताकि आतंकी नेटवर्क को सीधा संदेश दिया जा सके।

Operation Sindoor: पाकिस्तान की सीजफायर उल्लंघन की कोशिश

ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया में सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में LOC पर भारी आर्टिलरी फायरिंग की खबर सामने आई है। भीमबेर गली और नौशेरा सेक्टर के कोटली-हमीरपुर इलाके में लगातार गोलियों और गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं। इस फायरिंग के चलते सीमा के पास के गांवों में लोग अपने घरों से निकलकर बंकरों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस बौखलाहट का जवाब संयम और संतुलन के साथ दिया। सभी एयर डिफेंस यूनिट्स को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

Operation Sindoor: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पाकिस्तान में हुई इस सैन्य कार्रवाई के बाद वहां के स्थानीय नागरिकों में भारी दहशत का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और बहावलपुर जैसे इलाकों में विस्फोट और अफरा-तफरी की तस्वीरें नजर आ रही हैं। लोकल रिपोर्ट्स के अनुसार, कई इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बाधित की गई है।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत का संदेश स्पष्ट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने एक बार फिर दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद और निर्दोष नागरिकों की हत्या को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस ऑपरेशन से यह भी साबित हुआ है कि भारत आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए तैयार है – वह भी बिना किसी सैन्य टकराव को न्योता दिए।

सरकार और सेना की इस रणनीतिक कार्रवाई को भारत में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान इस सैन्य दबाव और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का सामना किस प्रकार करता है।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

ये भी पढ़ें Will Mount Abu Be Renamed: Know the New Name and Upcoming Major Changes यहां बहुत कुछ बदलाव की तैयारी पढ़ें ये रिपोर्ट…

Bihar Hiring Community Health Officers: बिहार में CHO भर्ती का सुनहरा मौका, अभी अप्लाई करें

Bihar Hiring Community Health Officers: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (BSHS) ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद के लिए एक शानदार भर्ती अवसर की घोषणा की है। कुल 4,500 रिक्तियों के साथ, यह नर्सिंग पेशेवरों के लिए बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने का एक सुनहरा मौका है। यह लेख आपको इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी देगा, पात्रता मानदंड से लेकर आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया तक, ताकि आप इस अवसर का लाभ आसानी से उठा सकें।

Key InformationDetails
Post NameCommunity Health Officer (CHO)
Total Vacancies4,500
Educational QualificationB.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing / GNM with Certificate in Community Health
Age Limit21 to 37 years (General Male), 40 years (General Female, BC/EBC Male & Female), 42 years (SC/ST)
Salary₹40,000 per month (₹32,000 fixed + ₹8,000 performance-based)
Application Fee₹500 (General/OBC/EWS), ₹125 (SC/ST/Female/PwD candidates from Bihar)
Application DatesMay 5, 2025 – May 26, 2025

BSHS CHO भर्ती 2025 नर्सिंग पेशेवरों के लिए बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में योगदान देने का एक बेहतरीन अवसर है। 4,500 रिक्तियों के साथ, यह भर्ती अभियान न केवल स्वास्थ्य कार्यबल को सशक्त बनाएगा, बल्कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को भी बेहतर बनाएगा। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो 26 मई 2025 की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करें।

Subscribe to IBN24 NEWS NETWORK’s Facebook channel today for real-time updates!

Channel Link:
 https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Bihar Hiring Community Health Officers: आवेदन करने की प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
सबसे पहले बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।

2. पंजीकरण करें:
होमपेज पर “Register” बटन पर क्लिक करें।
यहाँ आपको अपना नाम, संपर्क जानकारी, ईमेल पता (सामान्य, एससी, एसटी आदि) जैसी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारियाँ भरनी होंगी।
पंजीकरण के बाद, आपको एक पुष्टिकरण ईमेल मिलेगा जिसमें आपके लॉगिन विवरण होंगे।

3. आवेदन फॉर्म भरें:
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में जाएं।
सही-सही व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्मतिथि का प्रमाण पत्र

टिप: सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ सही फॉर्मेट और निर्धारित आकार सीमा में हों।

4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें:
आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए: ₹500
  • एससी/एसटी, दिव्यांग, और बिहार की महिला अभ्यर्थियों के लिए: ₹125

5. आवेदन सबमिट करें:
आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
संतुष्ट होने पर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और सुरक्षित रखें।

इस वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: shs.bihar.gov.in

Bihar Hiring Community Health Officers: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भूमिका

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) का पद बिहार की स्वास्थ्य प्रणाली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। CHO मुख्य रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने, और टीकाकरण, मातृ देखभाल जैसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी करने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है, जिससे राज्य की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था हो सके।

स्वास्थ्य शिक्षा:
CHO समुदायों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल, पोषण, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूक करते हैं। वे जनस्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने और जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

रूटीन स्वास्थ्य सेवाएं:
CHO प्राथमिक उपचार प्रदान करते हैं, गर्भवती महिलाओं की निगरानी करते हैं और बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जैसे टीकाकरण अभियानों में सहयोग करते हैं।

रोगों की रोकथाम और नियंत्रण:
ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सीमित होती है, वहाँ CHO बीमारियों के फैलाव को रोकने और उनका प्रबंधन करने में मदद करते हैं।

डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग:
CHO स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों को इकट्ठा करने और रिपोर्ट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नीतियों को दिशा देने में सहायक होता है।

Bihar Hiring Community Health Officers: आयु सीमा

BSHS CHO भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 के आधार पर निर्धारित की गई है:

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
    • सामान्य (महिला): 40 वर्ष
    • बीसी/ईबीसी (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
    • एससी/एसटी (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
    • दिव्यांगजन (PwD): सरकारी नियमों के अनुसार

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

ये भी पढ़ें–  BOB Govt Job Opportunity: BOB में चपरासी की वैकेंसी, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका