Late singer Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो

Late singer Sidhu Moosewala

Late singer Sidhu Moosewala: नई दिल्ली। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक आज भी उन्हें याद करते हैं। उन्हें उनके गानों के लिए याद किया जाता है. कुछ दिन पहले पता चला कि उनकी 58 वर्षीय मां चरण कौर गर्भवती हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि, सिद्धू बलकौर सिंह के पिता ने इस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी. साथ ही उन्होंने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी दी.

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने रविवार की सुबह जानकारी दी कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं।’

सिद्धू की मौत के दो साल बाद आईं खुशियां

साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। सिद्धू अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनके निधन के बाद से घर में शोक का माहौल बना रहा। वहीं, दो साल बाद बेटे को जन्म देने के उनके घर में खुशी का माहौल है।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक: https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

फैंस ने दी बधाई

चरण कौर सिंह और बलकौर सिंह के दोबारा पेरेंट्स बनने पर फैंस ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें : https://indiabreaking.com/ippb-recruitment-2024/

Advertisement