kisaan Andolan: पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालों के लिए हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी जारी, सफर पर निकलने से पहले जरूर पढ़ लें।

kisaan Andolan
kisaan Andolan

kisaan Andolan: करनाल : 13 फरवरी को दिल्ली किसानों द्वारा कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस ने यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर जरूरी ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा के 7 जिलों (अम्बाला, कैथल, हिसार, सिरसा,जींद, कैथल, फतेहाबाद) में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी के बाद सरकार ने एहतियातन कई बॉर्डर भी सील कर दिए है जिसके बाद ये ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा पुलिस ने स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। सम्भावित किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के जिलों से पंजाब और चंडीगढ़ जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। इसी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे हरियाणा से पंजाब व चंडीगढ़ तथा पंजाब से दिल्ली की ओर सड़क यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें। आपको बता दें कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने सभी बॉर्डर को सख्ती से बंद किया है और हर बॉर्डर पर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्सेज की कई कई कम्पनियां तैनात की गई है।

kisaan Andolan

ADGP ममता सिंह ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी: हरियाणा पुलिस की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ममता सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक की वर्तमान स्थिति जानने के लिए हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्विटर को @police_haryana , @DGPHaryana तथा फेसबुक अकाउंट Haryana Police को फॉलो करें। एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद , कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली , करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे। लोग किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क कर सकते है ताकि हरियाणा पुलिस तुरन्त उनकी मदद के लिए पहुंच सके।

kisaan Andolan : ADGP ममता सिंह

ADGP ममता सिंह ने बताया कि शांति एंव व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सभी पुलिस रेंज के एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को दिषा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो एवं कानून व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।

kisaan Andolan

लोगो को असुविधा न हो पुलिस की ये पहली प्राथमिकता : ADGP ममता सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों को इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इसका ध्यान रखें और यही पुलिस की प्राथमिकता भी है। संबंधित जिलों को इस संबंध में स्थानीय एडवाइजरी जारी करने के लिए भी कहा गया है। हालांकि, राज्य में अन्य सभी मार्गों पर यातायात की आवाजाही सुचारू रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस दौरान अनावश्यक रूप से ना निकले और यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें। ADGP ममता सिंह ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा तथा कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान आंदोलन से जुड़ी पल पल की खबर के लिए

ये खबर भी पढ़ें: किसान आंदोलन अपडेट: हाइवे पर जाम ही जाम, लोग हो रहे परेशान, अम्बाला हाइवे से Live

ये खबर भी पढ़ें: जानिए अपने बैंक का केवाईसी पूरा करते समय क्या करें और क्या न करें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको डाल सकती है जोखिम में।

किसान आंदोलन से जुड़ी पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें

Advertisement