जानिए कैसे हुआ हादसा-
horrific accident happen at Karnal Chowk? इस चौंक पर आख़िर कैसे हुआ भीषण हादसा? क्यों गरीब परिवार हुआ रोने को मजबूर? हरियाणा के करनाल जिले स्थित नेवल बस अड्डे पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे रेत से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने मुड़ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़ी गन्ने की रेहड़ी में जा घुसा।
हादसे के समय रेहड़ी के पास मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी घायल पास ही स्थित जोहड़ में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत घायलों को कुंजपुरा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से निकल गया, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक हरियाणा नंबर का था और उसमें केवल चालक ही मौजूद था।
कितना नुक्सान हुआ?
horrific accident happen at Karnal Chowk? इस चौंक पर आख़िर कैसे हुआ भीषण हादसा? क्यों गरीब परिवार हुआ रोने को मजबूर? इस दुर्घटना में गन्ने की रेहड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई, जो एक गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। इसके अलावा, पास में खड़ी एक नई मोटरसाइकिल भी ट्रक की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी किस्तें अभी पूरी नहीं भरी गई थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेवल बस अड्डे का यह चौराहा पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। यहां बने ब्लाइंड स्पॉट्स के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
horrific accident happen at Karnal Chowk? इस चौंक पर आख़िर कैसे हुआ भीषण हादसा? क्यों गरीब परिवार हुआ रोने को मजबूर? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
Please Read Alsi This Article : Blast in Karnal करनाल के सूरज नगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण ब्लास्ट, मासूम बच्ची घायल
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
